Category Archives: भागलपुर

जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा नीतीश जी और लालू जी पुराने दोस्त हैं. अब लालू जी नहीं रहेंगे तो तेजस्वी चाचा और पिता किसको बोलेंगें, नीतीश जी को ही न // GS NEWS

DESK 04 B0

विधायक गोपाल मंडल ने कहा- शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था का है बुरा हाल निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपूर के नवगछिया गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने नवगछिया अनुमंडल परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि शिक्षा का हाल बिगड़ा हुआ है. इसमें पदाधिकारी दोषी हैं, मुख्यमंत्री दोषी नहीं है. उन्होंने कहा कि हम अपने विधानसभा में शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था को दुरुस्त कर देंगे. तेजस्वी और नीतीश की बीच नजदीकी पर विधायक ने कहा कि नीतीश जी और लालू जी पुराने दोस्त हैं. अब लालू जी नहीं रहेंगे तो तेजस्वी चाचा और पिता किसको बोलेंगें, नीतीश जी को ही न ? विधायक ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने लाउडस्पीकर को बैन कर दिया है. […]

पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, लूटपाट की भी घटना आ रही सामने, पुलीस ने एक को लिया हिरासत में // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र स्थित छोटी खंजरपुरमें देर शाम, पुराने केस को लेकर दो पक्षों में मारपीट कर लूटपाट का मामला सामने आया है। वही मामले को लेकर एक पक्ष की ओर से किराना दुकानदार लोकपाल शाह का कहना है, पास के ही किसी जमीन को लेकर कोर्ट में मुकदमा चल रहा है, जिसको लेकर कुछ बदमाश उनके दुकान पर आए और केस वापस करने की बात कह कर उनसे मारपीट शुरू कर दी इसका विरोध जताने पर उन्होंने हथियार के बल पर दुकान में पड़े कैश लूट लिया। बता दें कि इससे पूर्व में भी लोकपाल शाह के घर पर जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना हुई थी। वही मारपीट करने वाला गोलीबारी के […]

शिवम् हत्याकांड का मुख्य शूटर गिरफ्तार.पांच लाख मे हुआ था सौदा // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर के अकबरनगर थाना क्षेत्र के खैरहिया खाद व्यवसायी अनुज देव का पुत्र शिवम की 25 लाख लूट कर हत्या कर दी गई थी। इसी घटना को लेकर डीएसपी डॉ गौरव कुमार ने अकबरनगर थाना परिसर मे प्रेसवार्ता कर किया कांड का खुलासा किया । बताते चलें कि 5 नंवबर 2020 को हुई थी यह घटना ,शिवम अपने घर से बैंक पैसा जमा करने के लिए जा रहे थे, तभी घात लगाए अपराधी ने भवनाथपुर बगीचा के समीप एनएच 80 पर 25 लाख रूपये की लूटपाट कर शिवम की हत्या कर घटना को अंजाम दिया। इस कांड का मुख्य सूटर इंग्लिश चिचरौन निवासी मोहम्मद छोटू को , मंगलवार की देर रात इंग्लिश चिचरौन गांव से अकबरनगर पुलिस ने […]

बिहपुर में एनएच 31 पर ट्रक के टक्कर में दो चालक घायल // GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर- नन्हकार गांव के समीप एनएच 31 पर मंगलवार की देर रात एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने एक ट्रक में जोरदार धक्का मार दिया।जिस कारण दो ट्रक सड़क किनारे गड्डे में चले गये.वही एक और बालू लदे ट्रक में हल्का धक्का मार दिया था.वही सड़क दुर्घटना कि सूचना पर सड़क पर गश्ती कर रहे पीएसआई बिट्टू कुमार कमल मौके पर पहुंच गए और काफी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे दोनों ट्रक के चालकों को बाहर निकाला.बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया दोनों घायल अरविंद यादव एवं जितेंद्र कुमार यादव साकिन धिबा पोस्ट झाझा जिला जमुई हैं. दोनों घायलों को इलाज के नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया .जहां से इलाज के बाद मायागंज रेफर कर दिया.पुलिस ने दोनों ट्रक […]

नारायणपुर पश्चिमी समपार के ट्रैक पर शराबी नें मचाया आतंक ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – कटिहार बरौनी रेलखंण्ड के मध्य नारायणपुर रेलवे-स्टेशन के पश्चिमि समपार पर बुधवार को लगभग 4:45 बजे दोनो और से ट्रैन गुजरने को लेकर समपार बंद था इधर एक शराबी रेलवे ट्रैक पर शराब पीकर गाली-गलौज और हंगामा कर रहे थे फाटक बंद होने के कारण दोनों और से वाहनों की कतार लगी थी राहगीर मूकदर्शक बने थे स्थानीय ग्रामीण उसे ट्रैक पर से हटाने का प्रयास कर रहे थे वावजूद शराबी नशे में धुत्त सभी को गाली-गलौज कर रहे थे. इस दौरान नवगछिया की और से पैसेंजर ट्रैन एवं खगड़ियॉ की और से हार्टे बजारे ट्रैन गुजरी बेखौफ शराबी बार बार कमर में हाथ देकर आम लोगों को गाली-गलौज के साथ पिस्तौल से गोली मारने की धमकी दे […]

नारायणपुर : पुलिस ने फरार प्रेमी युगल को किया बरामद ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के चकरामी गॉव से बीते माह प्रेम प्रसंग में शादी की नियत से प्रेमी युगल फरार हो गया था.मामले को लेकर किशोरी के परिजनों ने गॉव के ही गौरव कुमार समेत अन्य परिजनों के विरुद्ध नाबालिग पुत्री का अपहरण की प्राथमिकी भवानीपुर ओपी में दर्ज की थी. मामले को लेकर कांड के अनुसंधान कर्ता अनि राहुल कुमार ने गुप्त सुचना पर पुलिस बलों की मदद से रेलवे-स्टेशन नारायणपुर से प्रेमी युगल को बरामद किया है.उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया की मामले में बरामद किशोरी का गुरूवार को न्यायालय में 164 का बयान दर्ज किया जाएगा कोर्ट के निर्देशानुसार गिरफ्तार प्रेमी को जेल भेजा जाएगा. DESK 04

ट्रेक्टर में तार फंसने से बिजली का खंभा टूटकर बाइक चालक पर गिरा // GS NEWS

DESK 04 B0

चालक ने पहना था हेलमेट बच गयी जान नवगछिया नगर परिषद कार्यालय चौक के पास बुधवार की सुबह एक ट्रैक्टर में बिजली खंभे का तार फंसने से बिजली का खंभा टूट कर बाइक चालक पर जा गिरा. हेल्मेट पहने होने से बाइक चालक की जान तो बच गई, लेकिन वह घायल हो गया . जिसे स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार कराया गया. घायल व्यक्ति रंगरा के जहांगीरपुर बैसी निवासी नागेश्वर प्रसाद गुप्ता का 42 वर्षीय पुत्र उदय कुमार गुप्ता बताया गया है. घटना स्थल पर ट्रेक्टर में तार फंसने के कारण ट्रेक्टर भाग नहीं सका लेकिन चालक फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के शहरी अभियंता प्रशांत निधि और बिजली […]