Category Archives: भागलपुर

युद्ध स्तर पर चल रहा है BJP पन्ना प्रमुख बनाने का कार्य // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया – भारतीय जनता पार्टी नवगछिया नगर में पन्ना प्रमुख बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है. इसी कड़ी में वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के आवास पर बूथ संख्या 66 एवं 63 पर पन्ना प्रमुख बनाया गया. जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि शेष नगर के सभी बूथों पर एक सप्ताह के अंदर पन्ना प्रमुख तैयार कर जिला के माध्यम से प्रदेश कार्यालय में जमा कर दिया जाएगा. पन्ना प्रमुख बनाने के क्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, नगर अध्यक्ष कौशल जयसवाल, जिला कार्यसमिति सदस्य ललित झा, बुथ अध्यक्ष अमित चिरानिया उपस्थित थे. DESK 04 B

जमुनियां और गरैया गांव के बीच चोरों ने 10 पोल से की बिजली तार की चोरी // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया:- परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया और गरैया के बीच बिजली विभाग द्वारा लगाए गए कृषि फिडर के बिजली तार की चोरी हो जाने को लेकर विभाग के कनिया अभियंता द्वारा परबत्ता थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. कनीय अभियंता राहुल कुमार ने प्राथमिकी में बताया है कि यमुनीया और गरैया गांव के बीच कृषि फिडर लगाया गया था. जिसमें 10 पोल में लगे एलटी तार की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर लिया गया है. इससे विभाग को लगभग 90000 रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है. घटना को लेकर परबत्ता पुलिस घटना में संलिप्त चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. मालूम है कि परवात्त थाना क्षेत्र में इन दिनों बिजली तार की चोरी करने वाला एक […]

नवगछिया के श्रीपुर गांव में पेड़ से गिर कर किशोर की मौत // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव में एक पेड़ से गिर कर पोलो सिंह के पुत्र किशोर अमर कुमार की मौत हो गयी है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि अमर बकरी के चारे के लिये पेड़ से पत्तियों को तोड़ने के लिये पेड़ पर चढ़ा था. जहां से गिर कर उसकी हालत गंभीर हो गयी. परिजनों ने उसे आनन फानन में इलाज के लिये नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. अमर तीन भाई और दो बहन है. अमर ही सबसे बड़ा था. अमर की असामयिक मृत्यु के बाद उसके परिजन गहरे सदमे में हैं. स्थानीय लोगों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है. DESK 04 B

नवगछिया के गोनरचक में सर्प दंश से युवक की मौत // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया – परवत्ता थाना क्षेत्र के गोनरचक गांव में शौच के क्रम में अवधेश मंडल के 24 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार की मौत सर्प दंश से हो गयी है. ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि विक्रम सुबह गांव पास ही खेत मे शौच करने गया था और इसी क्रम में उसे एक जहरीले सांप ने डंक मार दिया. सर्पदंश के बाद युवक को गोगरी अस्पताल में जाया गया, जहां से इलाज करवा कर लौटने के क्रम में उसकी मृत्यु हो गयी. इधर मृत्यु की सूचना मिलते ही युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. देर शाम तक परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया गया था. इस्माइलपुर के जिला पार्षद विपिन कुमार […]

नवगछिया में धोखाधड़ी कर Flipkart के नाम पर बैंक खाते से उड़ाए लाखों रुपए  // GS NEWS

DESK 04 B0

फ्लिपकार्ट के नाम पर धोखाधड़ी कर जालसाजों ने नवगछिया के एक व्यक्ति के खाते से लाखों रुपए उड़ा लिए. इस बाबत पिडीत खाता धारक द्वारा नवगछिया थाने में अज्ञात जालसाजों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. पिडीत खाताधारक नवगछिया थाना के नया टोला निवासी मुकेश कुमार साह ने प्राथमिकी में बताया है कि फ्लिपकार्ट को सामान वापसी के बाद रिफंड के पैसे के लिए फ्लिपकार्ट के कस्टमर केयर से बात किया तो कस्टमर केयर के द्वारा बताया गया कि उनका अकाउंट लिंक नहीं है. इसके लिए उन्हें एनीडेस्क नाम का एक ऐप लोड करना होगा. एनीडेस्क एप लोड होने के बाद कस्टमर केयर द्वारा बताया गया कि उनका पैसा थोड़ी देर में उनके अकाउंट में वापस चला जाएगा. इसके साथ […]

सोनवर्षा में पिता ने पटक कर ले ली पुत्र की जान, पत्नी रो-रो कर बेहाल // GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर- सोनवर्षा वार्ड नंबर 11में मंगलवार को करीब चार बजे शाम में पिता और पुत्र लड़ाई हो गई.जिसमें पिता ने पुत्र पटक दिया और धक्का दिया.जिस कारण 36 वर्षीय सुमित कुमार उर्फ घूरो की मौत हो गया.वही पिता शंकर चौधरी घर से भाग गया.वही परिजनों ने शव को घर के आंगन में बिछावन पर लिटा दिया.वही युवक की मौत की सूचना जैसे ही गांव में फैली बड़ी संख्या में महिला व पुरुष मृतक के घर इकट्ठा हो गये.युवक की मौत की सूचना बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को मिला.वह फौरन दलबल के साथ मृतक युवक के घर पहुंच कर पड़ताल शुरू कर दिया। मृतक युवक के मां घर पर मिली।वह बार-बार बेटे के  शव को देखकर अचेत हो जा रही थी. […]

टोटो से रेलवे स्टेशन जा रही महिला के गले से उचक्कों ने सोना का चेन की झपटमारी // GS NEWS

DESK 04 B0

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के बीरबन्ना चौक से खगड़ियॉ जिले को जोड़ने वाली 14 नंबर मुख्य सड़क पर मंगलवार को करीब 3:30 बजे चकरामी निवासी दंपत्ती दिनकर झा एवं नीलम झा टॉटो से रेलवे-स्टेशन नारायणपुर टाटा लिंक एक्सप्रेस पकड़ने जाने के दौरान बलाहा डोमासी के पास टॉटो रोक कर पंखा खरिदने के दौरान बैठी महीला के गले से अपाचे मोटरसाइकिल पर  सवार दो बदमाशों ने सोने का चेन झपटमारी कर तेज रफ्तार से बीरबन्ना की और भागने लगे.हंगामा करते हुए टॉटो चालक ने  पीछा करना शुरू किया औ घटना बारे में  परिजनों को बताया तो ग्रामीण बीरबन्ना चौक पर  तैनात थे  इस दौरान बाईक लेकर झपटमार गिर गए जब तक लोगों ने एक उचक्के को पकड़ा इसी दौरान  बाईक […]