Category Archives: भागलपुर

फौज में भर्ती को लेकर केंद्र सरकार जल्द निकाले वैकेंसी, नहीं तो होगा चक्का जाम // GS NEWS

DESK 04 B0

सोलंकी डिफेंस एकेडमी के छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,सोलंकी डिफेंस एकेडमी के छात्रों ने फौज में भर्ती को लेकर केंद्र सरकार से जल्द वैकेंसी निकालने के साथ भर्ती करने को लेकर प्रदर्शन किया, आज सोलंकी डिफेंस एकेडमी जो एक सोल्जर ट्रेनिंग सेंटर है उसमें आर्मी, बीएसएफ, सीआरपीएफ ,सीआईएसफ, एसएसबी, बिहार पुलिस की ट्रेनिंग कराई जाती है। अपनी मांगों को लेकर रोड पर प्रदर्शन करने उतरे। सोलंकी डिफेंस एकेडमी के निदेशक व कोच रंजीत सिंह सोलंकी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 2020 से 22 तक जितने भी छात्र हैं उनकी पहली शारीरिक परीक्षण परीक्षा तो हो चुकी है लेकिन उसके बाद की कोई प्रक्रिया नहीं हुई है जिससे छात्र निराश हो […]

बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र कुमार ने तीसरी बार नारायणपुर प्रखंड के कसमाबाद, शहाबाद गांव निरक्षण करने पहुचे // GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने डीएम सहित अन्य अधिकारियों को कसमाबाद, शहाबाद मे बिजली, पानी,सडक निर्माण कार्य करने का निर्देश दिये निभाष मोदी, भागलपूर। भागलपुर बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर प्रखंड के कसमाबाद, शहाबाद बिचली ,दियारा का निरक्षण करने तीसरी बार बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र पहुचे।इस दौरान विधायक इंजीनियर शैलेंद्र कुमार ने शहाबाद, कसमाबाद ,के ग्रामीणों से मुलभुत समस्याओं के बारे मे जानकारी लिये।वहीं ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सडक सहित अन्य सरकार कि योजनाओं कि लाभ नहीं मिलने कि बात बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र कुमार बताई.गई ।वहीं विधायक इंजीनियर शैलेंद्र कुमार ने डीएम सुब्रत कुमार सेन ,बिजली विभाग के अधिकारी, मुखिया अरविंद कुमार मंडल,प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को दुरभाष पर सारी समस्याओं को अवगत करते हुए जल्द से […]

अजगैबीनाथ गंगा घाट में.स्नान के दौरान एक युवक डुबे ,युवक कि शव कि खोजबीन मे एसडीआरएफ टीम जुटी // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपूर। भागलपुर सुलतानगंज अजगैबीनाथ गंगा घाट मे स्नान के दौरान एक युवक कि डूबे ।वहीं ग्रामीणों ने बताया कि परिजन के साथ मुंडन करने गंगा घाट पहुचे थे।जिसमें स्नान के दौरान युवक विशाल कुमार उर्फ आदित्य राज उम्र17 कि डुब गए है।डुबे युवक विशाल.कुमार उर्फ आदित्य राज पिता अजय चौधरी, मिर्जाचौकी ,साहेबगंज झारखंड के रहनेवाले हैं।वहीं इस घटना से परिजनों मे कोहराम मच गया हैं।घटना कि जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को देने पर घटना स्थल.पर पहुचकर गंगा में डुबे युवक कि खोजबीन एसडीआरएफ कि टीम द्वारा कि जा रही हैं। DESK 04 B

भागलपुर में फिर चली गोलियां, बेटे ने ही पिता पर चला दी गोली, मौके से दो जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर में अपराधियों का मनोबल चरम सीमा पर है बम बाजी और गोलीबारी आम बात हो गई है। 24 घंटे के दरमियान गोलीबारी की यह दूसरी घटना भागलपुर से सामने आ रही है। भागलपुर में सरेआम अहले सुबह बेटे ने ही पिता पर चला दी गोली, मौके से 2 जिंदा कारतूस और दो खोखा भी बरामद किया गया है, अलीगंज हुनमान नगर के मुर्गा दुकानदार निरंजन के बेटे अमरजीत ने चलाई गोली, बताते चलें कि अमरजीत बमबाजी की घटना में जेल भी जा चुका है , पिता ने बैंक से लोन लिया था, लोन नहीं चुका पाए तो बिक गयी जमीन, इस गुस्से से बेटे ने कर दिया अपने पिता पर ही हमला, अमरजीत के पिता बाल […]

युवा संवाद में बोले IPS विकास वैभव : एक दूसरे के सहयोग से हम पा सकेंगे अपने बिहार के गौरवशाली अतित को ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

आइपीएस विकास वैभव ने एक दूसरे के सहयोग से हम अपने बिहार के गौरवशाली अतित को पा सकेंगे। यह बाते नवगछिया के बाल भारती में यूवा संवाद कार्यक्रम के तहत बिहार सरकार विशेष विभाग के सचिव आईजी विकास वैभव ने छात्रों से कहा।इट्स इंस्पायर बिहार अभियान के तहत नवगछिया के बाल भारती सभागार पोस्ट ऑफिस रोड में दिन रविवार को युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार के आईपीएस आईजी विकास वैभव के अलावा दिल्ली के एंबीशन लॉ इंस्टीट्यूट के निदेशक आलोक कुमार रंजन, नवगछिया के पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज, अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल, सुपरिटेंडेंट मायागंज अस्पताल भागलपुर असीम कुमार दास, पवन सर्राफ ने छात्रों को संबोधित किया। आईपीएस विकास वैभव ने कहा कि […]

BJP नवगछिया की बैठक भाजपा कार्यालय में आयोजित // GS NEWS

DESK 04 B0

भारतीय जनता पार्टी नवगछिया की बैठक भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव शामिल हुए। बैठक में बचे हुए बूथ कमेटी बनाने एवं सभी बूथों पर पन्ना प्रमुख 15 मई तक अभियान चलाकर बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में श्रीकिशोर झा, जिला उपाध्यक्ष महंत नवलकिशोर दास, गोपाल चौधरी जिला महामंत्री आलोक सिंह, नीलांबर झा, जिला मंत्री अजित पटेल, वीरेंद्र दास, नवगछिया नगर अध्यक्ष कौसल जायसवाल, गोपालपुर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, ईस्माइलपुर मंडल अध्यक्ष बिजय यादव, मंडल महामंत्री गोपालपुर चंदन कुमार भगत ,रंजीत झा, वीरेंद्र राय, दयानंद यादव, खालिद महमूद, मुन्ना आलम ,सरफराज हुसैन मौजूद थे। DESK 04 B

नारायणपुर : जीविका के द्वारा पारस जीविका नीरा उत्पादन समूह का उद्घघाटन // GS NEWS

DESK 04 B0

प्रखंड के राजमार्ग 31 बीरबन्ना चौक पर जीविका के द्वारा पारस जीविका नीरा उत्पादन समूह का उद्घघाटन नारायणपुर बीडीओ हरिमोहन कुमार ने फीता काटकर किया। मौके पर बीडीओ हरिमोहन कुमार एवं जीविका के बीपीएम बिहंगम ने संबोधन में बताया की नीरा को सुर्यास्त बाद तार एवं खजूर के पेड़ में लबनी लगाया जाता है। सूर्योदय के पहले लवनी को उतारा जाता है उसी को नीरा कहा जाता है। नीरा का रस पीने से दम्मा,टीवी,जोडिंस के साथ लीवर से संबंधित बीमारी में लाभदायक होता है। मौके पर प्रखंड परियोजना प्रबंधक,सामुदायिक समन्वयक,सीएलएफ,लेखापाल समेत अन्य ग्रामीण व कर्मी मौजूद थे। DESK 04 B

नारायणपुर : चोरों ने घर में घुसकर आधा दर्जन बकरी की कर ली चोरी // GS NEWS

DESK 04 B0

भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव से शनिवार की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा स्कार्पियो लगा कर घर में घुसकर आधा दर्जन बकरी चोरी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ीत वार्ड सदस्य निरंजन यादव ने भवानीपुर ओपी में आवेदन देकर बताया की दो खस्सी,एक पाठी,तीन बकरी समेत करीब 50 हजार मूल्य के आधा दर्जन मवेशी को लाद रहे थे। दरवाजे पर से जगने उपरांत हथियार से लैस चार पांच की संख्या मे अपराधी चार पहिया वाहन से थे। हंगामा करने पर स्कार्पियो स्टार्ट कर फरार हो गए। साथ ही घर से बकरी चोरी की घटना को लेकर मवेशी पालक एवं परिजन भयभीत है। मामले में थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया की बकरी चोरी को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है। […]