May 5, 2022
नारायणपुर में बीडीओ के द्वारा भ्रमरपुर विश्वकर्मा औद्योगिक सहयोग समिति लिमिटेड का करवाया गया चुनाव // GS NEWS
DESK 04 Bगुरुवार को प्रखंड कार्यालय नारायणपुर में बीडीओ हरिमोहन कुमार के द्वारा भ्रमरपुर विश्वकर्मा औद्योगिक सहयोग समिति लिमिटेड का चुनाव करवाया गया। बीडीओ ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण और निर्विरोध रहा।जिसमें अध्यक्ष राकेश कुमार, मंत्री शिल्पी देवी, सदस्य में नागे मिस्त्री, राजेश मिस्त्री, रूपेश मिस्त्री, कविता देवी, टुनटुन मिस्त्री का निर्वाचित हुए। निर्वाचन होने के बाद सभी को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया गया। DESK 04 B