May 4, 2022
शिवशक्ति यज्ञ पीठ द्वारा ग्रीष्मकालीन जलसेवा का आयोजन ||GS NEWS
DESK 04 Bनवगछीया:- अक्षय तृतीया के अवसर पर मंगलवार को खगड़ा चौक स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में शिव शक्ति पीठ के तत्वाधान में ग्रीष्मकालीन निःशुल्क जल सेवा का विधिवत उद्धघाटन मुखिया प्रतिनिधि सुनील सिंह के द्वारा किया गया।पंडित शम्भू कुंवर ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इसका शुरुआत किया। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि भीषण गर्मी में आम राहगीर ओर जनमानस जल का लाभ उठाएंगे।इस मौके पर पन्नालाल सिंह,गणेश झा,अरुण सिंह ,पीयूष सिंह,रितेश रमन,पप्पू सिंह,नवनीत सिंह,अजय सिंह, निर्मल सिंह, बिंदेश्वरी यादव आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। DESK 04 B