Category Archives: भागलपुर

बाबा विशु राउत पहुंच पथ पर सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो लोग घायल  ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया :- रविवार को नवगछिया थाना क्षेत्र के बाबा विशु राउत पुल पहुंच पथ पर सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो लोग घायल हो गए. मिली जानकारी अनुसार मोटर साइकिल सवार को सामने से तेज रफ्तार से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार तरीके से धक्का मार दिया. जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो लोग घायल हो गए. घायलों की पहचान कदवा थाना क्षेत्र के नंद ग्राम टोला निवासी सुनील कुमार शर्मा (25) एवं नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर निवासी महेंद्र मिस्त्री के पुत्र विपिन कुमार ठाकुर (35) वर्ष के रूप में  की गई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा  दोनों घायलों को उठाकर इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज रत है. DESK 04

बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों का बिहपुर के रेलवे मैदान पर बाल दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया बाल बैडमिंटन संघ के संयोजन मेें रविवार को प्रखंड के रेलवे मैदान पर बाल बैडमिंटन खिलाड़ियों का दस दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ।जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह,जिप सदस्य मोईन राईन,जिप प्रतिनिधि चंदन भारद्वाज,पंसस अमन आनंद, कांग्रेस नेता ईरफान आलम,राजद के जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान,भाजयुमो में मंडल अध्यक्ष चंद्रकोंत चौधरी व कल्याण झा ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। इस मौके पर राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि इस शिविर में अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार,अंकित कुमार शर्मा समेत राष्ट्रीय खिलाड़ी मुकुल कुमार,अविनाश कुमार,रवि राहुल,अभिषेक,गुलशन व पुष्कर आदि देगें।इस शिविर में कुल एक सौ प्रयािक्षु खिलाड़़ी प्रशिक्षण लेगें।इस मौकेक पर थानाध्यक्ष व जिप सदस्य समेत अतिथियों ने प्रशिक्षु खिलाड़ियों के खेल […]

नवगछिया SP ने वाहन चालकों से पूछा स्पस्टीकरण // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बीना वर्दी के गश्ती चलाने वाले चालक से स्पस्टीकरण पूछा है। एसपी ने शनिवार की रात्रि एनएच पर गश्ती कर रहे पदाधिकारियों का जायजा लिया।संध्या गश्ती के दौरान चेकिंग के क्रम में जीरोमाईल के पास आदर्थ थाना नवगछिया के चालक को बीना वर्दी में गश्ती गाड़ी को चलाते हुए देखा गया। जिसके लिए उनसे स्पस्टीकरण की मांग की गई हैं। रात्रि गश्ती चेंकिग के दौरान बिहपुर, झंडापुर, खरीक, भवानीपुर ओपी के पुलिस पदाधिकारी गश्ती के दौरान वाहनों की चेंकिग करते हुए पाए गए। इन चारो थाना के पुलिस पदाधिकारी को एसपी के द्वारा पुरस्कृत किया गया। बिहपुर के सर्किल इंसपेक्टर विनय कुमार पुनि सह नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण औचक निरीक्षण के दौरान अपने अपने […]

नारायणपुर : पिकअप व ट्रक के टक्कर में चालक की गई जान // GS NEWS

DESK 04 B0

भवानीपुर ओपी के भगवान पैट्रोल पंप के पास एनएच 31 पिकअप व ट्रक के टक्कर में चालक की मौत हो गई। मृतक पिकअप गाड़ी के चालक पश्चिम बंगाल निवासी अमरेश यादव हैं। भवानीपुर ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नगवछिया पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा हैं कि पिकअप पर खीरा लोड था। पिकअप खगड़िया से पश्चिम बंगाल जा रहा था। ट्रक भी खगड़िया की ओर जा रही थी। पिकअप व ट्रक की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें पिकअप चालक की मौके पर मौत हो गई। ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। DESK 04 B

मद्रास में होने वाले 27 अप्रैल से 1 मई को होने वाली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बिहार मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन की टीम कल होगी रवाना // GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर से 11 खिलाड़ियों का चयन, विधायक ने सबों को जीत कर आने की दी शुभकामनाए निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,मद्रास में होने वाले एथलेटिक्स प्रतियोगिता जो 35 वर्ष से 100 वर्ष के खिलाड़ियों के लिए आयोजित हो रही है उसमें भागलपुर के 11 कलाकारों का चयन हुआ है। यह एथलेटिक्स प्रतियोगिता 27 अप्रैल से 1 मई को आयोजित है। उसमें भागलपुर से बिहार मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से बिहार टीम के लिए जिन 11 खिलाड़ीयों का चयन हुआ है वह कल प्रस्थान करेगी। यह एथलेटिक्स प्रतियोगिता मद्रास में होना है ।इसके लिए भागलपुर के विधायक सह बिहार विधान मंडल दल के नेता अजीत शर्मा ने भी सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है और वहां से विजय होकर आने की […]

मरचिरमा ग्राम विकास समिति की ओर से श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ महोत्सव के उपलक्ष पर भव्य कलश शोभायात्रा का हुआ आयोजन // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, मरचिरमा गांव में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ महोत्सव के उपलक्ष पर आज भव्य कलश यात्रा का किया गया आयोजन, यह यात्रा सैकड़ों साल पुरानी शिव मंदिर मलेकपुर से 251 महिलाओं ने कलश मैं गंगाजल भरकर कलश यात्रा की शुरुआत की , यह यात्रा मलेकपुर, महारक्षक, नारायणपुर, रतनगंज मरचिमा मोड़ होते हुए मरचिरमा शिव मंदिर प्रांगण में आकर कलश यात्रा का समापन हुआ, इस भव्य कलश यात्रा में घोड़ा ,रथ,गाजे बाजे के साथ रथ पर बाबा भोलेनाथ माता पार्वती , राधा, श्री कृष्ण थे, वही दूसरे रथ पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम, लक्ष्मण जी एवं माता सीता एवं सारथी के रूप में हनुमान जी थे। वही इस यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। साथी […]