April 17, 2022
कर्पूरी सभागार में मनेगा दानवीर भामाशाह की जयंती||GS NEWS
DESK 04 Bबिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड ने 24 अप्रैल को दिन के 11 बजे पटना के जदयू मुख्यालय में स्थित कर्पूरी सभागार में दानवीर भामाशाह की जयंती मनाने का निर्णय लिया है. नवगछिया जदयू के मुख्य प्रवक्ता रवि कुमार ने इस संबंध में बताया कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, अन्य वरिष्ठ नेता, प्रकोष्ठों के सभी जिलों, महानगर, नगर और प्रखंड के पदाधिकारी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे. DESK 04 B