April 15, 2022
नवगछिया के विभिन्न स्थानों पर धूमधाम से मनाई गई डॉ० भीमराव अंबेडकर की जयंती ||GS NEWS
Barun Kumar Babulनवगछिया में विभिन्न जगहों पर डॉ. भमीराव अंबेडकर जयंति के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। तेतरी जिरोमाइल में अंबेडकर जयंती के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया यतेंद्र कुमार पाल, पीएचसी प्रभारी बरूण कुमार, अजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव मौजूद थे। सभी वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेकर के द्वारा सविधान में वर्णित अधिकारों को जानने, समझने उसपर चलने का संकल्प लिया। वहीं डॉ. बी. आर. अम्बेडकर के जयंती पर गुरुवार को नगर परिषद स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका संचालन प्राचार्य बलराम रजक व वार्डेन सह शिक्षिका जूली कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान अंशकालिक शिक्षिका प्रियंका कुमारी, शिक्षकों में सुमित कुमार, त्रिपुरारी कुमार राय, मुकेश कुमार, उज्जवल कुमार, बाबुल कुमार, […]