Category Archives: भागलपुर

गेहूं बोझा बांधने को लेकर दो पक्षों के मजदूर के बीच हुआ जमकर ढिशुम ढिशुम ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर: मंगलवार की रात्रि नगरपारा बहियार में गेहूं का बोझा बांधने को लेकर दो पक्ष के मजदूरों के बीच जमकर मारपीट हुआ। जिसमें एक दर्जन भर मजदूर जख्मी हो गए। घायलों में मनोहर सिंह, श्रवण सिंह, अहिल्या देवी,जितनी कुमारी, पूनम देवी, उमेश सिंह शामिल है। जबकि दूसरे पक्ष से इंद्रदेव सिंह, पिंकी देवी, संजू देवी, मीरा देवी,काजल, सीताराम सिंह, पिंटू कुमार सिंह, शामिल है। मनोहर सिंह ने बताया कि गेहूं का बोझा बांधने को लेकर दूसरे पक्ष ने मारपीट किया। जबकि इंद्रदेव सिंह ने बताया कि हमारे हिस्से का भी बोझा पहला पक्ष ले रहा था। सूचना मिलने पर भवानीपुर पुलिस ने दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी नारायणपुर पहुंचाया। भवानीपुर पुलिस ने कहा कि आवेदन प्राप्त होने पर […]

चैती दुर्गा पूजनोत्सव के समापन के बाद किया गया सम्मान समारोह का आयोजन // GS NEWS

DESK 04 B0

चैती दुर्गा पूजनोत्सव समापन के बाद मंदिर कमेटी द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर जमीनदाता परिवार के केशव कुमार सिंह और अन्य सदस्यों के साथ पूजा कमेटी के सदस्यों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर आगंतुक लोगों ने सफल आयोजन के लिए पूजा कमेटी के सदस्यों की तारीफ की. कार्यक्रम में संरक्षक चंद्रगुप्त साह, अशोक कुमार सिंह, डॉक्टर सम्पत राय, शिक्षाविद राम कुमार साहू, मुन्ना साह, शंभू यादुका ने अपने उदगार व्यक्त किये और मंदिर के उत्तरोत्तर विकास करने का भी निर्णय लिया. मालूम हो कि सोमवार को देर रात प्रतिमा विसर्जन खरनय घाट पर किया गया था. इस अवसर पर चैती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष […]

फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर युवती का फोटो किया जा रहा हैं वायरल, युवती की माँ नें दिया थाने में आवेदन // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया थाना क्षेत्र के एक महिला ने शनिवार को एसपी व नवगछिया थाना को आवेदन देकर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पुत्री का फोटो वायरल करने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाई की मांग की है। आरोपित नवगछिया नगर परिषद के वार्ड संख्या 16 के व थाना क्षेत्र के नवादा के हैं। आवेदन के अनुसार पिछले दो माह से दोनो जानबूझकर गंदे नियत से पुत्री के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अभद्र टिप्पणी और फोटो के साथ खुद की तस्वीर लगाकर वायरल कर रहे है। भयवश नावालिग छात्रा घर से बाहर नही जा पा रही है। किशोरी इस वर्ष दसवीं परीक्षा पास कर इंटर में नामांकन लेना चाहती है। तनाव से उसकी मानसिक संतुलन पर बहुत गहरा असर पड़ रहा है। पूर्व […]

चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा की विधि विधान से हुई पूजा ,आज मां को नम आंखों से श्रद्धा पूर्वक दी गई विदाई // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। मां दुर्गा को नम आंखों से श्रद्धालुओं ने विदाई दी ।सभी मंदिरों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर नवरात्र पूजन का आयोजन किया गया था इस दौरान महा अष्टमी नवमी और दशमी को मेला का भी आयोजन किया गया था जहां भारी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे थे वही विजयादशमी के दिन भक्तों ने माता को विधिवत पूजन अर्चना कर पुष्पांजलि दी और महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर लंबे सुहाग की कामना की उसके बाद आज श्रद्धालुओं ने माता की प्रतिमा का शोभायात्रा निकाला। उसके बाद कृत्रिम तालाब में उन्हें विसर्जित किया गया। DESK 04 B