Category Archives: गोपालपुर

नवगछिया : युवा राजद द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

जिला राजद कार्यालय में बुधवार को रंगोत्सव को लेकर युवा राजद द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कान्तेश कुमार उर्फ टिनू यादव ने किया। संचालन युवा राजद महासचिव सौगंध साह ने किया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष व महासचिव रहे।राजद नेताओं द्वारा रंगोत्सव को लेकर एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाकर प्रेम भाईचारा का संदेश के साथ होली की बधाई दिया।जिलाध्यक्ष कान्तेश कुमार उर्फ टिनू यादव ने कहा कि केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग त्वचा के लिए अच्छा नहीं है सबों से सौहार्द पूर्ण होली मनाने की अपील करता हूं। युवा राजद जिला प्रवक्ता सह मिडिया प्रभारी शुभम यादव के अलावे कई मौजूद थे। DESK 04

गोपालपुर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि दिनकर चौधरी ने अपने आवासीय कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया । वही मौके पर प्रखंड के विभिन्न पंचायत के पंचायत समिति सदस्य व कई अन्य गणमान्य उपस्थित हुए । मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि होली एक सद्भाव का त्योहार है इसे आनंद पूर्वक मनाएं उन्होंने अपने सभी सदस्यों से अनुरोध किया कि अपने-अपने पंचायत क्षेत्र में ख़ुद से निगरानी करें व शांति का माहौल बनाकर रखें । वहीं होली मिलन समारोह में पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश सिंह , सदस्य मनोज कुमार झा, धनंजय यादव, भाजपा नेता आलोक सिंह बंटू , प्रभाकर चौधरी, पीयूष कुमार सहित कई अन्य उपस्थित थे । DESK 04

गोपालपुर विधान सभा क्षेत्र में जोर शोर से चल रहा कॉंग्रेस पार्टी सदस्यता अभियान, बोले उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह // GS NEWS

DESK 04 B0

अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के निर्देशानुसार गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में भागलपुर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद के नेतृत्त्व में जोर -शोर से किया जा रहा है। श्री निषाद ने बताया कि अब तक दो हजार से अधिक ऑनलाइन व ऑफलाइन सदस्य गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बनाया। सभी मतदान केन्द्रों पर कांग्रेस पार्टी का सदस्य बना कर पुराने व नये लोगों को पार्टी से जोड कर कांग्रेस को मजबूत बनाया जायेगा। नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद सिंह, गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, इस्माइलपुर प्रखंड अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद यादव व रंगरा प्रखंड के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मो मोइजुद्दीन द्वारा पार्टी के निर्देशानुसार बडी संख्या में आम लोगों को पार्टी का सदस्य बना रहे हैं। DESK […]

बोले गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल, बिहार में नहीं मिलेगा एक बूंद शराब // GS NEWS

DESK 04 B0

गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने सरकार के शराब बंदी पर बोलते हुए कहा कि बिहार में दारू कहीं एक बूंद नहीं मिलेगा। मुख्यमंत्री हवाई जहाज व ड्रोन से शराब खोजवा रहे हैं। ड्रोन में जीपीएस लगा हुआ हैं। जहां पर शराब होगा वहीं जाकर ड्रोन गिरेगा। शराब बंद करने के लिए नीतीश कुमार बहुत अच्छा काम रहे हैंं। पहले लोग शराब के पीकर रोड पर ही हंगामा करते थे। भले लोगों का घर से निकलना मुश्किल था। अब शराब पीकर लोग डर से घर में ही रहते हैं। कहीं पुलिस पकड़ ना ले। खरनई नदी का अतिक्रमण कर लिया गया हैं। नवगछिया बाजार से जल निकासी का एक मात्र साधन खरनई नदी हैं। अतिक्रमण के कारण […]

भ्रष्टाचार के खिलाफ आमरण अनशन // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुरl भागलपुर के गोपालपुर प्रखंड परिसर में सैदपुर गांव के निवासी सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण कुमार ने बताया की अंचल कार्यालय कर्मचारियो के सभी ऑपरेटर से लेकर कर्मचारी तक अपना एक दलाल नियुक्त करके रखा है ।इसी भ्रटाचार के विरुद्ध किया जा रहा है । आमरण अनशन पर बैठ गया। वहीं 10 सूत्री मांग को भी रखा। कृष्णा कुमार ने बताया कि अंचल कार्यालय में दलालों का जमावड़ा लगा रहता है।साथ ही साथ अंचल के कंप्यूटर ऑपरेटर मोहमद तनवीर के द्वारा अलग से कई दलाल को बहाल कर पैसे का अवैध उगाही करवाया जाता है । वह दलाल सरकारी कर्मी बन कर अवैध उगाही कर गोपालपुर प्रखंड के जनता का दोहन करता है ।वही सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा यह भी […]

गोपालपुर BEO के द्वारा विद्यालयों का औचक निरीक्षण, मध्य विद्यालय गोसाई गांव एवं सुकटिया बाजार के प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई // GS NEWS

DESK 04 B0

गोपालपुर प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार झा के द्वारा विद्यालयों के औचक निरीक्षण के दौरान कई अनियमितता उजागर हुई। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि मध्य विद्यालय गोसाईगांव, मध्य विद्यालय सुकटिया बाजार, बुनियादी विद्यालय तिनटगा की स्थिति सबसे खराब मिला है। उन्होंने बताया कि गोसाईगांव मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक निर्भय झा के द्वारा बिना सूचना का ही विद्यालय में उपस्थिति पंजी पर उपस्थिति दर्ज करा कर अनुपस्थित थे। यहां पर बच्चों को भोजन के साथ फल देना था। भोजन की गुणवत्ता ठीक नहीं थी। मध्य विद्यालय सुकटिया बाजार का था जहां पर खुद प्रधानाध्यापक शशि कला कुमारी बिना सूचना का ही अनुपस्थित थी। विद्यालय में 2:00 बजे एक भी छात्र नहीं था। पठन-पाठन के साथ मध्यान भोजन की […]