Category Archives: गोपालपुर

गोपालपुर प्रखंड प्रमुख ने मकंदपुर पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच, मिली भारी अनियमितता ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर प्रखंड के प्रमुख रिंकू देवी ने मकंदपुर पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच किया। जिसमें कई अनियमितता उजागर हुई। केंद्र संख्या 50 में कोई भी रजीस्ट्रर केंद्र में मौजूद नहीं था। बच्चों को पूछने पर बताया कि केवल एक समय का भोजन दिया जाता हैं। रजीस्ट्रर पर्यवेक्षिका के पास थी। मीनू के हिसाब से सुबह नास्ता में चुड़ा व खाना में पौलाव था। नास्ता तो दिया ही नहीं गया था। खाना में खिचड़ी बन रहा था।इस केंद्र पर सेविका सुषमा देवी, सहायिका मीरा देवी हैं। आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 102 पर कोई भी छात्र मौजूद नहीं था। केंद्र पर महिलाएं खड़ी थी। बताया कि दो किलो चावल, आधा किलो दाल, एक सौ ग्राम सोयाबीन दो माह में एक बार मिलता […]

Noimg

प्रेम विवाह कर घर लौटने पर युवक पर जमकर बरसे परिजन||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर थाना के नवटोलिया में प्रेम विवाह कर घर लौटने पर युवक को परिजनों के विरोध का सामना करना पड़ा। नवटोलिया निवासी गणेश प्रसाद सिंह के पुत्र चंदन कुमार पड़ोस के ही प्रमोद कुमार की पुत्री चांदनी कुमार से प्रेम विवाह कर लिया। शादी के पश्चात दोनो अपने घर लौटे तो लड़की के परिजन हंगामा कर शादी का विरोध करने लगे। सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना की पुलिस स्थल पर पहुंच कर लड़का व लड़की को थाना ले आया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि लड़की के परिजन के विरोध के कारण दोनो का थाना लाया गया हैं। परिजनों के द्वारा आवेदन मिलने पर जांच के उपरांत कार्रवाई की जायेगी। DESK 04

गोपालपुर के सैदपुर व पचगछिया में चोरों ने लाखों रूपये के नकदी व जेवर पर किया हाथ साफ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की रात में सैदपुर व पचगछिया में चोरों ने लाखों रूपये के नकदी व जेवर पर हाथ साफ किया। सैदपुर निवासी दीप सिंह, पप्पु सिंह व पचगछिया निवासी भूपनारायण सिंह के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया।बताया गया कि दीप सिंह पप्पू सिंह जयपुर में रहते थे। घर की सफाई के लिए नौकरानी को चाभी दे दिया था। गुरूवार को जयपुर से घर लौटे तो देखा कि घर के मैनगेट के दरवाजा का ताला टूटा हुआ हैं। अंदर कमरे का भी ताला टूटा हुआ हैं। चोरी ने नकदी सहित लाखों रूपये की जेवर व अन्य समान की चोरी किया। वहीं भूपनारायण सिंह भी घर में नहीं रहते हैं। वे भागलपुर में रहते हैं। पड़ोसी […]

सैदपुर उच्च विद्यालय के मैदान में स्टेडियम निर्माण की निविदा की प्रक्रिया पूरी ||GS NEWS

DESK 04 B0

गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सैदपुर उच्च विद्यालय के मैदान में एक करोड 15 लाख रुपये की लागत से स्टेडियम निर्माण की कवायद बिहार राज्य भवन निर्माण निगम के द्वारा निविदा की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। विभाग के कनीय अभियंता ने संवेदक के साथ स्थल का निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने गोपालपुर अंचल के अंचलाधिकारी के माध्यम से मैदान की मापी कराया गया। कनीय अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मैदान की घेराबंदी कर, दो गैलरी, खिलाड़ियों के फ्रेश होने के लिये बाथ रूम सहित कमरों का निर्माण व बिजली -पानी की मुकम्मल व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने बताया कि अंचलाधिकारी के माध्यम से जमीन की पैमाइश करा लिया गया है। मैदान में जल जमाव ना हो। अतएव मैदान को […]

संपूर्ण वैश्य समाज की हुई बैठक || GS NEWS

DESK 04 B0

संपूर्ण वैश्य समाज की हुई बैठक गोपालपुर प्रखंड के सुकठीया बाजार में हुई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया सुबोध साह ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश संरक्षक श्री सुरेश भगत थे। श्री भगत ने अपने संबोधन में कहा कि संपूर्ण वैश्य समाज के संगठन को हर बूथ तक पहुंचाना है। इसके लिए संपूर्ण वैश्य समाज के सभी कार्यकर्ता अपने जी जान से लग जाए। जब तक संगठन बूथ तक नहीं पहुंचेगी तब तक हम अपने किसी भी लड़ाई में सफलता हासिल नहीं कर पाएंगे। संगठन मेरा मजबूत होगा तभी कोई दल या पार्टी हम वैश्य को सम्मान देगा। आज तक वैश्य समाज को सभी ने सिर्फ ठगने का काम किया है। बैठक में जिला संरक्षक नरेश साह, कौशल जयसवाल, पिंटू […]

रसायनिक खाद नही मिलने से किसान हो रहे है परेशान|| GS NEWS

DESK 04 B0

गोपालपुर व इस्माइलपुर प्रखंड में भी रसायनिक खाद नहीं मिलने से किसान परेशान है। पिछले सप्ताह कुछ किसानों को खाद मिला। किंतु अधिकतर किसान अभी भी बिना खाद की खेती करने के लिए मजबूर है। किसानों ने बताया कि खाद नहीं मिलने से काफी समस्याएं हो रही हैं। मक्का व गैंहू फसल में पानी पटवन के पश्चात खाद देना आवश्यक हो गया हैं। वर्ना सारा फसल ही बर्बाद हो जायेगा। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी बताते हैं कि युरिया आ गया हैं। किंतु अभी तक दुकानदारों ने उसका उठाव नहीं किया हैं। इस्माइलपुर गोपालपुर में ढाई हजार बोरा यूरिया दिया गया हैं। DESK 04 B

लुट के मोबाइल के साथ युवक को किया गिरप्तार ||GS NEWS

DESK 04 B0

झारखंड पुलिस ने गोपालपुर थाना के लत्तरा गांव से लूट के मोबाइल के साथ आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित मुरारी यादव हैं। पुलिस ने उसके पास लूटा हुआ मोबाइल बरामद किया। ज्ञातव्य हो कि झारखंड प्रदेश के मिर्जाचौकी मुख्य सड़क मार्ग पर एक जनवरी को मोबाइल लूट की घटना हुआ थी। घटना की प्राथमिकी मिर्जा चौकी थाना में दर्ज की गई थी। पुलिस ने अनुसंधान के दौरान पाया कि लूटा हुआ मोबाइल गोपालपुर थाना के लत्तरा गांव में हैं। झारखंड प्रदेश की पुलिस स्थानीय पुलिस के सहयोग से लत्तरा गांव में छापेमारी कर मोबाइल के साथ आरोपित को गिरफ्तार किया। DESK 04 B