Category Archives: गोपालपुर

जिला पौधा संरक्षण पदाधिकारी नें गोपालपुर, रंगरा व इस्माईलपुर प्रखंडों में कीटों द्वारा हुए फसल नुकसान का लिया जायजा ||GS NEWS

DESK 04 B0

जिला पौधा संरक्षण पदाधिकारी अरविन्द कुमार ने गोपालपुर, रंगरा व इस्माईलपुर प्रखंडों में मक्का व अन्य फसलों में कीटों द्वारा हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्हाेंने किसानों को घरेलू व अन्य उपचार भी बताए। बताया कि इन दिनों सैनय पत्तन कीट का प्रकोप फसलों पर हो रहा है। जिस कारण किसानों को दवा का उपयोग करने की जरूरत है। किसान मीना देवी, वकील यादव, राम जी मंडल, निरंजन साह, घनश्याम मंडल ने बताया कि हम लोग महंगी बीज खरीद कर खेत में बोआई किया। किंतु पौधे में कीट लगना शुरू हो गया हैं। हम लोगों ने अपने स्तर से इसका उपचार किया किंतु फसल को फायदा नहीं हुआ। इसकी सूचना कृषि विभाग को दी गई थी। जिला पौधा संरक्षण पदाधिकारी […]

गोपालपुर – इस्माइलपुर में लगातार यूरिया की किल्लत को देखते हुए कृषि विभाग के द्वारा दुकानों में कराया गया उपलब्ध||GS NEWS

DESK 04 B0

गोपालपुर एवं इस्माइलपुर प्रखंड में लगातार यूरिया की किल्लत को देखते हुए कृषि विभाग के द्वारा आधे दर्जन से अधिक खाद बीज भंडार वाले दुकानों में यूरिया उपलब्ध कराया है। यूरिया सही मूल्य पर मिले इसको लेकर के कृषि विभाग के अधिकारी अनिल कुमार चौधरी के द्वारा अलग-अलग दुकानों पर पहुंचकर उचित मूल्य पर किसानों के बीच यूरिया उपलब्ध कराया। कृषि पदाधिकारी ने बताया कि इस्माइलपुर में 880 बोरी अलग-अलग दुकानदारों को दिया गया है। वहीं गोपालपुर में 1560 बोरी अलग-अलग दुकानदारों को उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि एक-दो दिन में फिर से यूरिया पहुंच रहा है जिसके उपरांत किसानो को और यूरिया मिलेगा। DESK 04 B