December 25, 2021
गोपालपुर प्रखंड के चार पंचायतों के उप मुखिया एवं उपसरपंच का हुआ चुनाव ||GS NEWS
DESK 04गोपालपुर प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को सैदपुर , गोपालपुर ,गोसाई गांव ,बड़ी मकनपुर पंचायत के नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई। सैदपुर पंचायत के उप मुखिया रवि रंजन कुमार , उप सरपंच राजेश कुमार, बड़ी मकनपुर पंचायत के उप मुखिया मोहम्मद आजाद ,उपसरपंच विभा देवी ,गोपालपुर डिमाहा उप मुखिया माधव शर्मा ,उपसरपंच छंगुरी पासवान, गोसाईगांव पंचायत के उप मुखिया रंजीत कुमार , उपसरपंच गौतम कुमार को विजयी घोषित किया गया है। उप मुखिया एवं उपसरपंच पद के चुनाव के बाद सभी नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों को गोपालपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी वीणा कुमारी चौधरी ,गोपालपुर के सीओ राजकिशोर शर्मा के द्वारा जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया। इस दौरान प्रशासनिक स्तर पर प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में गोपालपुर थाना अध्यक्ष […]