Category Archives: गोपालपुर

भागलपुर: दबंगई सत्‍ता पक्ष के विधायक की , जबरन किया कब्जा जमीन व दुकानों पर GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर: तिलकामांझी थाने के सामने बेशकीमती जमीन को अपना बता जदयू विधायक गोपाल मंडल ने अपना कब्जा जमा लिया। जमीन के कुछ हिस्से में बनी पांच दुकानों पर ताला जड़ दुकानदारों को भी भगा दिया है। विधायक की दबंगई बीते दो दिनों से चल रही थी। मंगलवार को दीवार निर्माण कार्य में लगे मजदूर-मिस्त्री को समर्थकों और सुरक्षागार्डों ने भगा कर कब्जा कर लिया। विधायक के कदम से भयभीत जमीन का असली मालिक बता जयप्रकाश यादव ने तिलकामांझी थाने में विधायक और उनके सुरक्षाकर्मियों के विरुद्ध अर्जी दी है। अर्जी में तीन कटठा जमीन का खुद को 1982 से मालिक बताया है। उन्होंने विधायक पर जबरन जमीन पर कब्जा करने, दुकानों पर ताला लगा दुकानदारों को भगा देने। मारपीट करने समेत […]

भागलपुर: भीषण कटाव कोसी पुल और संपर्क पथ में , पुल बना है चार साल पहले GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर:  खरीक प्रखंड की भवनपुरा और चोरहर पंचायत के बीच कोसी नदी पर बने पक्का पुल और उसके संपर्क पथ में भीषण कटाव शुरू हो गया है। यह पुल भवनपुरा, मैरचा, रतनपुरा सहित कई गांवों को सड़क मार्ग से जोड़ता है। पुल के अप एवं डाउन स्ट्रीम में सौ मीटर में कटाव हो रहा है। सूचना पर मुखिया विनीत कुमार सिंह समेत हजारों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। फिलहाल, मुखिया के नेतृत्व में ग्रामीणों के द्वारा अपने स्तर से कटाव निरोधी कार्य शुरू किया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द ही कटाव निरोधी कार्य शुरू नहीं हुआ तो पहुंच पथ टूट जाएगा, जिसके बाद पुल के अस्तित्व पर भी संकट […]

नारायणपुर: वर्चुअल बैठक में शिक्षकों ने लिया हिस्सा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – बिहार पंचायत नगर प्रारम्भिक शिक्षक संघ की जिलास्तरीय वर्चुअल बैठक मंगलवार को सम्पन्न हुई, जिलास्तरीय बैठक में राज्यव्यापी आंदोलन को सफल बनाने के लिए तैयार की गई त्रिस्तरीय रणनीति का निंदा प्रस्ताव पारित कर बैठक में सरकार के द्वारा चाइनीज सेवाशर्त लागू किए जाने के विरोध में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया. संघ के जिला सलाहकार प्रशांत कुमार अपने वक्तव्य में खुल कर कहा कि सरकार के विरोध में आगामी चुनाव में जातिगत भावनाओं से उपर उठ कर आंतरिक भावनाओं को बदलना होगा. और सरकार के खिलाफ अपने मत का प्रयोग सपरिवार करें.चार चरण चार,पॉच, बारह,उन्नीस सितंबर को  आहूत राज्यव्यापी आन्दोलन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. Barun Kumar Babul

नारायणपुर: प्रखंड में शिक्षक नियोजन की औपबंधिक मेधा सूची प्रकाशित GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को शिक्षक नियोजन वर्ष 2019 -20 कक्षा एक से पॉच तक की औपबंधिक मेघा सूची का प्रकाशन प्रखंड कार्यालय नारायणपुर एवं एनआईसी की वेबसाइट पर कर दिया गया है.आश्य् की जानकारी देते हुए बीडीओ हरिमोहन कुमार ने बताया कि सामान्य विषय में 61 पद के लिए 5,312 आवेदन प्राप्त हुआ था जबकि उर्दू में 10 पद के लिए 145 आवेदन प्राप्त हुआ था प्राप्त आवेदन के आधार पर औपबंधिक मेधा सूची प्रकाशित कर दिया गया है.मेधा सूची प्रकाशित होने के बाद 2 सितंबर से 8 सितंबर तक अभ्यर्थी आपत्ति का आवेदन प्रखंड कार्यालय में जमा कर सकते हैं इसके बाद इसका निराकरण किया जाएगा. Barun Kumar Babul

नारायणपुर: जदयू के वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – युवा जदयू के प्रदेश महासचिव सोनू कुमार शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि दिनांक 7 सितंबर 2020 को पूर्वाहन 11:30 पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे उक्त रैली का प्रसारण पार्टी के डिजिटल पोर्टल  jdulive.com से होगा साथ ही फेसबुक टि्वटर यूट्यूब टीवी न्यूज़ चैनल समेत अन्य चैनल जिसे आप सीधा सकेंगे साथी उन्होंने कहा  की नवगछिया जिला में बीस हजार लोगों के जुड़ने का लक्ष्य है सभी  जिला के पदाधिकारी एवं  प्रखंड के पदाधिकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस वर्चुअल रैली में जोड़ने में मदद करें पुर्व में तिथि छ: को समय निर्धारित किया गया था पुर्व राष्ट्रपति के निधन के पश्चात […]

नारायणपुर में मृतक गोलू कै स्वजनोको ढांढस बंधाने पहुंची कुमकुम GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर : प्रखंड के मधुरापुर निवासी अनिल पोद्दार के पुत्र गोलू कुमार का शव मंगलवार की सुबह नवटोलिया सीढ़ी घाट के समीप सें बरामद हों गया।शव मिलने के बाद मृतक गोलू कै घर कोहराम मच गया. मंगलवार को नवगछिया पुलिस जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष कुमकुम देवी मृतक कै स्वजनों सें मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया. इस मौके पर भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य गगन चौधरी भी मौजूद थी. बता दें कि गोलू सोमवार को गंगा में स्नान के दौरान डूब गया था. सोमवार को भी मृतक गोलू पानी में डूबने की जानकारी मिलने पर भाजपा महिला जिलाध्यक्ष कुमकुम समेत पुलिस जिला भाजपा कै कई पदाधिकारी मृतक के स्वजनॉ सें मिलकर दुख जताया. Barun Kumar Babul

खरीक: तुलसीपुर ठाकुरबारी से शीशम की सिल्ली चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज GS NEWS

Barun Kumar Babul0

खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर स्थित श्री श्री 108 राधा कृष्ण ठाकुरबारी से बीते 17 अगस्त को दिन के उजाले में गांजा तस्कर अजय कुमार झा अपने अपराधिक गुर्गों और अज्ञात पुलिसकर्मियों के साथ दो चार चक्का वाहन लेकर ठाकुरबारी परिसर में प्रवेश किया और जबरिया ठाकुर बारी मंदिर मरम्मती के लिए रखे शीशम के 17 सिल्लियों की चोरी करने के मामले में खरीक थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने मंगलवार को सिल्ली चोरी करने के जुर्म में आरोपी तुलसीपुर निवासी गाजा तस्कर अजय झा के विरुद्ध चोरी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.दर्ज प्राथमिकी में तुलसीपुर राधा कृष्ण ठाकुरबारी मंदिर के ट्रस्टी तुलसीपुर निवासी विजय कुमार झा ने बताया है कि मंदिर परिसर से सिल्ली चोरी […]

गोपालपुर: मानव तस्करी में पूर्व में भी रिंकू देवी खा चुकी है जेल की हवा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर – घनश्याम मंडल की हत्या के मामले में अभिया गाँव की रिंकू देवी मानव तस्करी के मामले में पूर्व में भी जेल की हवा खा चुकी है. मिली जानकारी के अनुसार रिंकू देवी गाँव की भोली -भाली लडकियों को सब्जबाग दिखाकर बेचने का धंधा किया करती है. अभिया की कई लडकियों व बहुओं को उसने बहला -फुसला कर बेच दिया है. दो -तीन वर्ष अपनी छोटी गोतनी को बहला -फुसला कर बाहर बेच दिया था. परन्तु मामला पुलिस में आने पर अपनी गोतनी को वापस मँगाया था. इसी मामले में वह जेल गई थी. घनश्याम मंडल की पत्नी जो कि रिंकू देवी की ननद लगती है को उसने पाँच वर्ष पूर्व बेच दिया है. अपनी पत्नी को वापस मँगाने […]

गोपालपुर: कांग्रेस नेताओं ने चलाया सदस्यता अभियान GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर – कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को गोपालपुर विधान सभा क्षेत्र में जगह -जगह शिविर लगा कर सदस्यता अभियान चलाया. भागलपुर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद के नेतृत्त्व में गंगा के कटाव से विस्थापित बिंद टोली गाँव स्थित स्पर संख्या नौ पर सदस्यता अभियान में बडी संख्या में लोगों को कांग्रेस का सदस्य बनाया. मौके पर राघव कुमार, सुनील चौधरी ,मुनिलाल सिंह ,सग्गो सिंह सहित बडी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी देखी गई.इस मौके पर विस्थापित परिवारों ने पुर्नवास करवाने की माँग कांग्रेस नेताओं से किया. Barun Kumar Babul