August 24, 2020
गोपालपुर: विभिन्न मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मी हडताल पर, कोरोना जांच ठप्प GS NEWS
Barun Kumar Babulगोपालपुर – विभिन्न मांगों को लेकर बिहार राज्य संविदा स्वास्थ्य कर्मी संघ के आह्वान पर सीएचसी गोपालपुर के सभी संविदा कर्मी पर हडताल पर चले गये हैं. जिस कारण कोरोना जाँच कार्य ठप्प हो गया है.स्वास्थ्य प्रबंधक आतिश कुमार राय ने बताया कि लेखापाल, लैब टेक्नेशियन, डाटा ऑपरेटर सहित सभी संविदा कर्मी हडताल पर हैं. उन्होंने कहा कि माँगें पूरी होने तक हडताल जारी रहेगा. संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के हडताल पर चले जाने के कारण कोरोना जाँच पूरी तरर से ठप्प हो गया है. Barun Kumar Babul