Category Archives: गोपालपुर

नवगछिया: नही निकलेगा ताजिया व जुलूस, डीजे भी नहीं बजेगा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

मुहर्रम को लेकर नवगछिया थाना में हुई शांतिसमिति की बैठक नवगछिया टाउन थाना में सोमवार को एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती की अध्यक्षता में शांतिसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुहर्रम त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न हो इसको लेकर विचार विमर्श किया गया. एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने कहा कि लोक डॉन के मद्देनजर सरकारी गाइड लाइन पर ही मुहर्रम का त्योहार मनाया जाएगा. इसको लेकर आयोजन समितियों को सरकारी नियमो की जानकारी दी गई. उन्होंने कहा कि लोक डॉन को लेकर ताजिया जुलूस नहीं निकाले जाएंगे, ताजिया भी नहीं निकलेगा और डीजे पर भी प्रतिबंध रहेगा. पूरी तरह सरकारी नियमों का पालन करते हुए मोहर्रम का त्यौहार मनाया जाएगा. मौके पर नवगछिया सीओ, नवगछिया थाना अध्यक्ष राज कपूर कुशवाहा, मुख्य पार्षद […]

नवगछिया: इस्माइलपुर में बाढ़ की स्थिति भयावह, 40 हजार आबादी बाढ़ से प्रभावित GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से नवगछिया में बाढ़ की स्थिति भयावह होती जा रही है. गंगा नदी पिछले कई दिनों से खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण गोपालपुर एवं इस्माइलपुर प्रखंड विभिन्न हिस्सों में बाढ पानी फैल गया है। जिससे बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. गंगा नदी अभी भी खतरे के निशान 31.60 मीटर से 50 सेंटीमीटर ऊपर 32.10 मीटर पर बह रही है. खतरे के निशान से गंगा नदी के ऊपर होने से इस्माइलपुर में बाढ़ की स्थिति सबसे ज्यादा भयावह हो गई है. बाढ़ में इस्माइलपुर प्रखंड की 40 हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित हो गई है. हालांकि बाढ़ से प्रभावित हुए परिवारों के बीच प्रशासन स्तर […]

नारायणपुर: पीसीसी सड़क का मधुरापुर में ग्रामीणों की मांग पर दुबारा की गई ढलाई GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – प्रखंड के सिंहपुर पुरब पंचायत के मधुरापुर बाजार के वार्ड संख्या 13 में चार लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का अनियमितता को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने विरोध कर सोशल मीडिया पर डालकर नाराजगी जाहिर की थी जिसे प्रभातखबर ने प्रमुखता से ग्रामीणों की मांग को रखा था. अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद उपप्रमुख अशोक कुमार यादव की पहल पर संवेदक द्वारा ग्रामीणों की मॉग पर दुबारा ढलाई कर आम जनता को संतुष्ट किया जिसको लेकर मो.मुन्ना अली, सिकंन्दर ठठेरी, कैलाश भगत, देवानंद प्रसाद, त्रिशूल झा,छोटु चौरसिया सदय कुमार रमेश पोद्दार सहित अन्य ने सराहना की. Barun Kumar Babul

GS तीज पर आयोजित BEST PHOTO COMPITITION का परिणाम हुआ जारी … देखें लिस्ट GS NEWS

Barun Kumar Babul0

जीएस न्यूज़ बिहार सहित आसपास के राज्यों में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला इंटरनेट पोर्टल बन गया है जीएस न्यूज़ की ओर से तीज 2020 पर परिधान हेतु बेस्ट फोटो / सेल्फी कंपटीशन का आयोजन किया गया था जिसमें 21 अगस्त को शाम 6:00 बजे से दूसरे दिन सुबह 10:00 बजे तक तीज पूजा के बाद फोटो भेजनी थी और प्रतियोगिता में शामिल होना था। बताते चलें कि प्रतियोगिता में कुल 397 प्रतिभागी शामिल हुईं जिनमें कुल 86 प्रतिभागी की फोटो पूर्ण जानकारी के साथ को चयनकर्ताओं द्वारा सूचीबद्ध किया गया है । आइए देखें उन टॉप 86 की लिस्ट👇👇👇👇👇👇 SUMAN SHAW WITH MANOJ SHAW ( KOLKATA) FLATE NO. 1375TOWER – GODAVARI MAHAGUNPURAM, ( MEHRAULI, GAZIABAAD)PIN CODE- 201002 VISHAVPARKASH JAISWAL […]

पुलिस ने अररिया में तीन बांग्‍लादेशियों को पकड़ा, नेपाल, बांग्‍लादेश और भारतीय नोट के अलावा एटीएम भी मिले GS NEWS

Barun Kumar Babul0

अररिया: नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के बसमतिया ओपी पुलिस एवं एसएसबी 56वीं बटालियन के जवानों ने रविवार की संध्या गुप्त सूचना के आधार पर भारत नेपाल सीमांकन पिलर संख्या 197/3 के समीप तीन बांग्लादेशी नागरिक को जांच के क्रम में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ में बताया कि वे लोग बांग्लादेश से मजदूरी करने के लिए पड़ोसी देश नेपाल जा रहे थे। उसके पास से बांग्‍लादेश, नेपाल और भारत के रुपये भी बरामद किए हैं। साथ ही एटीएम व मोबाइल भी जब्‍त किया गया है। गिरफ्तार तीनों को बसमतिया ओपी में कागजी कार्रवाई की जा रही है। Barun Kumar Babul

भागलपुर: अपराध नियंत्रण के लिए गुंडा परेड की कार्रवाई जिले के सभी थानों में GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर। जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए रविवार को गुंडा पंजी का सत्यापन किया गया। इस दौरान जिले के सभी थानों में गुंडा परेड की कार्रवाई की गई। एसएसपी आशीष भारती ने कहा कि अपराधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में जिले के सभी थानों में गुंडा पंजी में दर्ज नामित गुंडों को थाना में उपस्थित कराकर सभी के वर्तमान गतिविधियों का मूल्यांकन किया गया। साथ ही यह हिदायत दी गई कि जिन लोगों ने अपने आचरण में सुधार नहीं लाया है वे अपने आचरण में सुधार लाएं। इस बीच शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी से सख्ती से पूछताछ की गई। शीर्ष […]

भागलपुर: घमासान होगा आज, नगर निगम में लचर व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त के खिलाफ पार्षदों ने मोर्चा खोला, जाने किन बिंदुओं पर होगा घेराव GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर: नगर निगम में लचर व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त के खिलाफ पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार की सुबह 11 बजे से नगर आयुक्त के कार्यालय के समक्ष मेयर सीमा साहा के नेतृत्व में पार्षद एक दिवसीय धरना देंगे। इस बार अगली कतार में महिला पार्षद आवाज बुलंद करेंगी। जबकि पांच बजे होने वाली स्थायी समिति की बैठक के दौरान नगर आयुक्त के साथ महिला पार्षदों का घमासान होगा। इस दौरान पार्षद उनसे कार्यो का हिसाब भी मांगेंगे। अगर, इससे भी अधिकारी नहीं मानेंगे तो चरणबद्ध आदोलन व प्रदर्शन का पार्षदों ने निर्णय लिया है। इसको लेकर खरमनचक में रविवार को डिप्टी मेयर राजेश वर्मा के आवास पर मेयर सीमा साहा की अध्यक्षता में पार्षदों की बैठक बुलाई […]

भागलपुर: पठन-पाठन का तरीका बदला, डिजिटल हो गई पढ़ाई GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर: स्कवाड हेल्प की ओर से ‘कोरोना महामारी का शिक्षा पर प्रभाव और रणनीति विषय’ पर रविवार को वेबिनार हुआ। इसमें वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। मुख्य वक्ता आइजी स्पेशल बच्चू सिंह मीणा ने कहा कि जीवन को सकारात्मकता बनाए रखने की जरूरत है। हर कोई समस्या को अवसर में बदलने की कोशिश करें। बच्चों मे अपार संभावनाएं है, वो इस कठिन समय से उभर कर बाहर आएंगे। कोरोना वायरस ने देश की अर्थव्यवस्था के साथ बच्चों के भविष्य पर भी प्रभाव डाला है। पठन-पाठन में बदलाव हुआ है, डिजिटल से बच्चों की पढ़ाई हो रही है। लेकिन, इस कठिन दौर से देश के भविष्य बाहर निकलेंगे। वेबिनार में वरीय अधिवक्ता रेणु मीणा ने कहा कि बच्चों के लिए कठिन […]

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश आज करेंगे 3304 पंचायतों में नौवीं कक्षा का शुभारंभ और जाने साथ में कौन-सा 6 लेन पुल का जायजा लेंगे GS NEWS

Barun Kumar Babul0

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को राज्य के उच्च माध्यमिक विद्यालय विहीन 3304 पंचायतों में शैक्षिक सत्र 2020-21 से नौवीं कक्षा का शुभारंभ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। इसके साथ ही, इन विद्यालयों में निर्मित भौतिक संरचाओं और शिक्षा विभाग द्वारा पटना में बनाए गए विभिन्न भवनों का भी वे उद्घाटन करेंगे। आयोजन से सभी नौ प्रमंडलों के एक-एक पंचायत स्थति चयनित विद्यालय सीधे जुड़ेंगे।  समारोह को उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन भी संबोधित करेंगे। सुबह 11.30 बजे से आयोजित समारोह में धन्यवाद ज्ञापन बीईपी के राज्य परियोजना निदेशक संजय सिंह करेंगे। अपराह्न 4.30 बजे से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री […]