August 22, 2020
भागलपुर: नौंवी की पढ़ाई 73 स्कूलों में होगी शुरू, सीएम करेंगे 24 को शुभारंभ GS NEWS
Barun Kumar Babulभागलपु: जिले के 73 स्कूलों में नौवीं कक्षा की पढ़ाई शुरू होगी। 24 अगस्त इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीसी के जरिए सुल्तानगंज के गनगनियां स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में करेंगे। डीईओ संजय कुमार ने बताया कि शेष स्कूलों में विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष, सचिव, समेत संबंधित स्कूल के हेडमास्टर, शिक्षक व बीआरसी व सीआरसी के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। शुक्रवार को इसको लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने डीईओ से व्यवस्था की जानकारी ली। डीईओ ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम में किसी को आमंत्रित नहीं किया जाएगा। Barun Kumar Babul