Category Archives: गोपालपुर

नवगछिया: आपराध की योजना बना रहे दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार GS NEWS

Barun Kumar Babul0

एक देशी कट्टा, एक गोली एवं दो मोबाइल फोन बरामद नवगछिया थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर कलबलिया धार के पास देर रात नवगछिया पुलिस ने छापेमारी कर दो अपराधियों को हथियार एवं गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की इस कार्रवाई में अंधेरे का फायदा उठाते हुए तीन अपराधी भागने में सफल रहे हैं. गिरफ्तार अपराधियों में नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा निवासी बबलू शर्मा एवं कहलगांव निवासी प्रमोद मंडल शामिल हैं. अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक गोली एवं दो मोबाइल फोन बरामद किया है. नवगछिया एसपी स्वप्ना जी मेश्रम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि देर रात सूचना मिली थी कि विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर […]

गोपालपुर: जल संसाधन विभाग के वरीय अभियंताओं की टीम ने किया इस्माइलपुर -बिंद टोली के विभिन्न स्परों का निरीक्षण GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर – बुधवार की दोपहर को इस्माइलपुर -बिंद टोली के बीच विभिन्न स्परों का निरीक्षण बाढ संघर्षात्मक बल के अध्यक्ष ई गिरिजा प्रसाद सिंह,मुख्य अभियंता ई एसएस पांडे,अधीक्षण अभियंता ई मो जफर रशीद खान ,विशेष रूप से प्रतिनियुक्त अधीक्षण अभियंता ई सियाराम पासवान ,प्रभारी कार्यपालक अभियंता ई युगेश्वर पासवान ने विभिन्न स्परों का निरीक्षण कर कई आवश्यक निर्देश दिये. बताते चलें कि गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है. जिस कारण स्पर संख्या छह पर पानी का दवाब काफी बढ गया है. मिली जानकारी के अनुसार सोन नदी से गंगा नदी में बडी मात्रा में पानी का प्रवाह किये जाने के कारण आने वाले एक -दो दिनों में गंगा नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि […]

नवगछिया: कुख्यात अपराधी सिंटु यादव बीरबन्ना से गिरफ्तार GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : कोसी दियारा क्षेत्र के कुख्यात अपराधी नदी थाना क्षेत्र के ढोढ़ीया निवासी सिंटू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. नवगछिया एसपी स्वप्ना जी मेश्राम ने जानकारी देते हुए बताया है कि सिंटू यादव फरार चल रहा था. पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी लेकिन वह बच निकलता था. बुधवार को सूचना मिली थी कि सिंटू यादव भवानीपुर ओपी के बिरबन्ना गांव में छिपा हुआ है. सूचना के आलोक में नदी थानाध्यक्ष महताब खा, सअनि ओमप्रकाश ठाकुर एवं पुलिस बल द्वारा कार्रवाई की गई. इस दौरान भवानीपुर ओपी के सहयोग से सिंटू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. एसपी ने बताया कि सिंटू यादव कोसी दियार इलाके में आतंक किए हुए […]

नवगछिया: भवानीपुर टावर चौक के समीप एनएच 31 सडक मार्ग पर बाइक सवार दो लोगों को गोलियों से भूना GS NEWS

Barun Kumar Babul0

एक पटना रेफर, दूसरे का भागलपुर में चल रहा है इलाज गंभीर रूप से घायल उजानी निवासी मो एहसान पटना रेफर, लगी है छः गोली, वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में निर्दल प्रत्याशी के रूप में मैदान में था एहसान जमुनियां के इजहार को भी लगी है गोली, मायागंज में चल रहा है इलाज नवगछिया – रंगरा साहयक थाना क्षेत्र के राष्टीय राजमार्ग 31 पर भवानीपुर टॉवर चौक के पास बुधवार की रात्रि अज्ञात हमलावर अपराधियों ने बुलेट बाइक से नवगछिया आ रहे दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है. एक को इलाज के लिये पटना रेफर कर दिया है तो दूसरे का इलाज जेएलएनएमसीएच भागलपुर मायागंज में चल रहा है. घायल […]

बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भागलपुर डीएम प्रणव कुमार ने दुकानों को खोलने और बंद करने का समय सीमा किया तय GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर में कोविड- 19 के संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है इसे नियंत्रण करने के लिए गृह विभाग बिहार सरकार द्वारा प्रदत्त शक्तियों के प्रयोग में भागलपुर जिला अंतर्गत नगर निगम नगर परिषद नगर निकाय प्रखंड मुख्यालय के क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न प्रकार की दुकानें एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को खोल ले जाने के लिए समय सीमा निर्धारित की जाती है! दुकानें व्यवसायिक प्रतिष्ठान एवं उसके निर्धारित खुलने का समय समय फल , सब्जी , मांस , मछली , अंडे की दुकानें । प्रतिदिन पूर्वा ० 06 बजे से पूर्वा ० 10 बजे तक कपड़े , रेडिमेड परिधान , रूई , गद्दा , छाता , प्लास्टिक , इलेक्ट्रिक मोटर एवं पम्प , इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक गुड्स , बर्तन […]

सीबीआई करेगी जांच सुशांत सिंह राजपूत केस की, रिया को झटका सुप्रीम कोर्ट के फैसले से GS NEWS

Barun Kumar Babul0

सुशांत सिंह राजपूत के मौत के सिलसिले में पटना में दर्ज एफआईआर को मुंबई ट्रांसफर करने के लिए एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी बुधवार को फैसला सुना दिया। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि सुशांत सिंह केस की जांच सीबीआई करेगी । सुशांत सिंह राजपूत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने पटना में दर्ज कराई गई इस प्राथमिकी में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों सहित छह व्यक्तियों पर अपने पुत्र को आत्महत्या के लिए मजबूर करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें कि सुशांत की मौत के करीब दो महीने होने को हैं, मगर अब तक इसकी जांच पर पेच फंसा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर […]

गिरफ्तार लोजपा दलित सेना का प्रदेश नेता, रंगदारी बीडीओ व सीओ से मांगी थी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बांका में लोजपा दलित सेना के एक प्रदेश नेता को रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। प्रदेश नेता पर प्रशासनिक अधिकारी से लेकर कई समृद्ध लोगों से रंगदारी मांगने का आरोप है। वे खुद फोन कर रंगदारी मांगते हैं। रंगदारी मांगने के लिए मैसेज या वाट्सएप पर भी संदेश भेजा करते थे। इसी करना उनके लिए भारी पड़ा और पुलिस ने बुधवार की सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया। यहां बता दें कि बांका जिले के धोरैया बीडीओ अभिनव भारती और सीओ हंसनाथ तिवारी से लोजपा दलित सेना के प्रदेश सचिव नीरज पासवान ने रंगदारी मांगी थी। नीरज पर आरोप है कि उन्होंने कई लोगों से फोन पर पैसे की मांग कर रहे थे।  मंगलवार को को मैसेज […]

बिहपुर: तांत्रिक को भेजा गया जेल, सामने आई आंखों देखी कहानी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

पहले छड़ी फिर लात घुसे से की पिटाई बिहपुर – ओझा गुणी के फेर में फंस कर मारे झंडापुर के सहोरी निवासी दिनेश की पूरी आंखों देखी कहानी सामने आयी है. परिजन जैसे ही ओझा के पास बीमार तीन इसको लेकर पहुंचे ओझा ने उसे ठीक सामने बैठाया. और देखते ही कहा दिनेश पर एक बहुत बुरी प्रेत आत्मा का साया है. फिर वह दिनेश से इस तरह बात करने लगा जैसे कोई किसी अनजान आदमी से नाम पता हाल-चाल और कारण पूछता है. कुछ का जवाब भी मिला और कुछ का जवाब नहीं भी मिला. तांत्रिक बार-बार कह रहा था वह उस अलौकिक आत्मा से बात कर रहा है जिसने दिनेश को अपने चंगुल में रखा है. बातचीत करते […]