Category Archives: गोपालपुर

पीएससी नारायणपुर में सैंपल लेते समय एएनम हुई बेहोश GS NEWS

Barun Kumar Babul0

पीएचसी नारायणपुर में सोमवार को कोरोनावायरस की जांच के लिए सैंपल लेते समय एएनएम अनुपम कुमारी बेहोश हो गई.अनुपम कुमारी के द्वारा कुल 56 लोगों का सैंपल लिया गया था.पीपीई कीट मास्क, हेड सील सब कुछ पहन कर वह सैंपल ले रही थी. बता दें कि लैब टेक्निशियन इन दिनों हड़ताल पर है इसलिए प्रशिक्षित एएनएम द्वारा सैंपल लेने के लिए बताया गया है.सैंपल लेते समय वह बेहोश हो गई तो पीएचसी में ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं रहने के कारण एएनएम का प्राथमिक उपचार मधुरापुर बाजार के प्राइवेट अस्पताल में कराया जा रहा था. चिकित्सक ने बताया कि ऑक्सीजन लेवल बहुत कम हो गया था जिसके कारण उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी.बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर किया […]

नवगछिया: जेम्स फाइटर बने बिहार ताइक्वांडो आयोजन समिति का संयोजक GS NEWS

Pinki Singh0

नवगछिया – बिहार भाजपा खेल प्रकोष्ठ के द्वारा बिहार ताइक्वांडो आयोजन समिति का संयोजक अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर को बनाया गया है. आयोजन समिति का सयोजक बनने पर जेम्स फाइटर ने बताया कि खिलाड़ियों के हक के लिए जो कदम होगा वो खिलाड़ियों के हितों में किया जायेगा. सयोजक बनने पर बिहार भाजपा खेल प्रकोष्ठ के सयोजक सतीश कुमार श्रीवास्तव, सह संयोजक बीरेंद्र कुमार सिंह, नवगछिया भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव, पूर्व विधायक इंजीनियर शैलेन्द्र, खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजीव रंजन(जिलापरिषद सदस्य), राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सुबोध सिंह कुशवाहा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुमकुम देवी, शबाना आजमी, नंदनी सरकार, गगन चौधरी आदि अन्य ने शुभकामनाएं दी है. Pinki Singh

गोपालपुर: गंगा बाढ नियंत्रण कमिटि की दो सदस्यों की टीम ने किया इस्माइलपुर -बिंद टोली के बीच कराये गये कटाव निरोधी कार्यों का निरीक्षण GS NEWS

Pinki Singh0

गोपालपुर – गंगा बाढ नियंत्रण कमिटि के उपनिदेशक अजय कुमार व सदस्य सी के लाल ने इस्माइलपुर -बिंद टोली के बीच चालीस करोड रुपये की लागत से करवाये गये कटाव निरोधी कार्यों का अधीक्षण अभियंता ई जफर रशीद खान के साथ निरीक्षण किया.उन्होंने अधीक्षण अभियंता से विभिन्न स्परों पर कराये गये कटाव निरोधी कार्यों की जानकारी विस्तार से ली . गंगा बाढ नियंत्रण कमिटि के सदस्यों ने कटाव से बचाव हेतु आगे भी सहयोग करने का भरोसा दिया.बताते चलें कि पिछले एक दशक से इस्माइलपुर -बिंद टोला के बीच प्रतिवर्ष करोडों रुपये की लागत से कटाव निरोधी कार्य करवाये जाते हैं .परन्तु इसके बावजूद कटाव का दायरा लगातार बढता जा रहा है हजारों एकड़ उपजाऊ जमीन व दर्जनों गाँव गंगा […]

नवगछिया: डॉ नितेश बने युवा राजद के नेशनल स्पोक पर्सन GS NEWS

Pinki Singh0

नवगछिया – युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने राजद नेता सह नारायणपुर निवासी डॉ नितेश कुमार यादव को राष्ट्रीय प्रवक्ता पद पर मनोनीत किया है. मनोनयन पत्र मिलते ही डॉ नितेश कुमार यादव ने एक प्रेस नोट जारी करके कहा कि संगठन की तरफ से जो भी जिम्मेदारी दी गयी है उसका बखूबी निर्वाहन करेंगे और सामाजिक न्याय की लड़ाई में एक सिपाही के तरह कार्य करेंगे. डॉ नितेश के राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने पर नवगछिया जिलाध्यक्ष अखल निरंजन पासवान, जिला प्रवक्ता विश्वास झा, नवगछिया अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष मो मोहीउद्दीन, आजाद अंसारी आदि ने बधाई दी है. Pinki Singh

नारायणपुर: महादलित टोला में झंडोत्तोलन नहीं फहराने की शिकायत GS NEWS

Barun Kumar Babul0

पुलिस हमला में गिरफ्तार आरोपी को भेजा गया जेल नारायणपुर – 15 अगस्त की रात्रि बलाहा में विवादित जमीन पर कानुन का उल्लंघन कर अवैध तरीके से छत ढलाई करने मामले में जॉच में पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला के आरोप में बलाहा से नामजद महिला समेत गिरफ्तार तेरह लोगों को भवानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर पीएचसी नारायणपुर में स्वास्थ्य जॉच के उपरांत न्यायिक हिरासत में 8 पुरुष आरोपी को नवगछिया जेल भेजा गया.पॉच गिरफ्तार महिला को पटना जेल भेजा गया. उक्त जानकारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने देते हुए बताया कि अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. Barun Kumar Babul

नवगछिया: राजद प्रवक्ता पर जानलेवा हमले के मामले में प्राथमिकी दर्ज GS NEWS

Barun Kumar Babul0

राजद ने घटना की निंदा, आपरधी की गिरफ्तारी की मांग नवगछिया : राजद प्रवक्ता विश्वास झा पर हुए जानलेवा हमला करने के मामले में रंगरा ओपी में मामले की प्राथमिकी विश्वास झा के द्वारा दिए गए आवेदन पर दर्ज कर ली गई है. जिसमे अखिलेश पोद्दार सहित चार पांच अज्ञात को नामजद किया गया है. रंगरा ओपी प्रभारी राजेश राम ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है. राजद प्रवक्ता पर हुए हमले को लेकर राजद की आपात बैठक जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विश्वास झा पर हुए हमले की निंदा की. बैठक के बाद राजद के शिष्टमंडल रंगरा पुलिस से पूरे मामले की जानकारी ली एवं प्रवक्ता पर जानलेवा हमला करने वाले […]