Category Archives: नवगछिया

सीढ़ी से गिरने से दिव्यांग युवक की मौत ||GS NEWS

DESK20250

खगड़िया : जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के तेताराबाद चंद्रपुरा गांव के वार्ड नंबर पांच में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में दिव्यांग युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रघुनंदन चौरसिया के 28 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दीपक अपने घर की सीढ़ी पर चढ़ रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे सड़क पर गिर पड़ा। गिरने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अचेत अवस्था में परिजनों ने उसे खगड़िया सदर अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इधर, गंगौर थानाध्यक्ष श्याम पासवान ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर […]

16 नवंबर तक प्रभावी रहेगा आदर्श आचार संहिता ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत 14 नवंबर को मतगणना की तिथि निर्धारित की गई है। मतगणना के पश्चात विधि-व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आदर्श आचार संहिता 16 नवंबर तक प्रभावी रहेगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 16 नवंबर तक आदर्श आचार संहिता के सभी प्रावधान पूर्ववत लागू रहेंगे। इस अवधि में किसी भी प्रकार की उल्लंघन की स्थिति पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और समर्थकों से अपील की है कि वे आचार संहिता के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करें, ताकि मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हो सके। DESK2025

मतगणना कर्मियों का किया गया रेंडमाइजेशन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत आगामी 14 नवंबर को होने वाली मतगणना की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। बुधवार को भागलपुर के समीक्षा भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी तथा सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के सामान्य प्रेक्षकों की उपस्थिति में मतगणना कर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। निर्वाचन विभाग के अनुसार, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से मतों की गिनती के लिए 14 टेबल और पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए 5 टेबल लगाए जा रहे हैं। इस प्रकार प्रत्येक विधानसभा वार कुल 21 टेबलों पर मतों की गिनती की जाएगी। ईवीएम मतगणना के लिए प्रत्येक टेबल पर तीन कर्मियों की नियुक्ति की गई है, जिनमें एक माइक्रो ऑब्जर्वर, एक […]

मुंगेर के संग्रामपुर में ट्रैक्टर से गिरने से खलासी की मौत, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर खलासी सुरेंद्र शर्मा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुरेंद्र शर्मा ट्रैक्टर में खलासी का काम करता था। मंगलवार को काम के दौरान वह ट्रैक्टर के पीछे डाला से उतर रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ा। गिरने से सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे उठाकर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले […]

नाथनगर में ट्रेन की चपेट में आने से 51 वर्षीय व्यक्ति की मौत, साहिबगंज जाने निकले थे अरुण कुमार ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के नाथनगर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां 51 वर्षीय अरुण कुमार की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।जानकारी के अनुसार अरुण कुमार साहिबगंज जाने के लिए अपने घर से निकले थे और ट्रेन पकड़ने के लिए नाथनगर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में वे अचानक फिसलकर नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ मौके पर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अरुण कुमार को नाथनगर रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। मायागंज अस्पताल […]

Noimg

नवगछिया पोखर में मिली महिला के शव की हुई पहचान, संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में चर्चा ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया।बीते सोमवार को नवगछिया पोखर में संदेहास्पद स्थिति में मिली अज्ञात महिला के शव की पहचान कर ली गई है। मृतका की पहचान गौशाला रोड निवासी आलू विक्रेता की माता रामा देवी, पत्नी स्वर्गीय ऊर्ज नारायण साह (उम्र लगभग 70 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रामा देवी 9 नवंबर की शाम से लापता थीं। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। अगले दिन यानी 10 नवंबर को पोखर में एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू की। मंगलवार सुबह जब परिजनों को इस संबंध में जानकारी मिली, तो वे तुरंत अस्पताल […]

नवगछिया में वृद्ध, दिव्यांग और बीमार मतदाताओं ने भी किया मतदान, पुलिस कर्मियों ने निभाई जिम्मेदारी ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत नवगछिया में मंगलवार को मतदान के दौरान मानवीयता और कर्तव्यनिष्ठा का सुंदर उदाहरण देखने को मिला। विभिन्न मतदान केंद्रों पर दिव्यांग और बीमार मतदाताओं को मतदान कराने में पुलिस कर्मियों और सुरक्षा बलों ने अहम भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार, कई मतदान केंद्रों पर ऐसे मतदाता पहुंचे जो शारीरिक रूप से कमजोर या चलने-फिरने में असमर्थ थे। इन परिस्थितियों में सुरक्षा कर्मियों ने पहल करते हुए उन्हें गेट से मतदान कक्ष तक पहुंचाया और मतदान कराने में पूरी मदद की। कई जगहों पर पुलिसकर्मी स्वयं वृद्ध, लाचार और बीमार मतदाताओं को व्हीलचेयर या अपने सहारे से अंदर ले गए ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। मतदान के बाद इन मतदाताओं के चेहरों […]

Noimg

गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम महिलाओं ने बढ़-चढ़कर किया मतदान, दिखाई लोकतंत्र के प्रति उत्साह ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के अभियान मध्य विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र पर मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया। सुबह-सुबह अपने घरेलू कार्य निपटाने के बाद वे मतदान केंद्र पहुंचीं और लंबे समय तक लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्र पर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि ऐसा अवसर बहुत दिनों बाद आता है, इसलिए वे इस दिन का बेसब्री से इंतजार करती हैं। मतदान के प्रति उनका जोश देखते ही बन रहा था। कई महिलाएं मुस्कुराते हुए कह रही थीं कि यह दिन उनके लिए गर्व का है, क्योंकि मतदान के माध्यम से वे देश और समाज की दिशा तय […]

पंचगछिया में अनुप्रिया ने पहली बार किया मतदान, खुशी जताई ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत मंगलवार को 153 गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के पंचगछिया दुर्गा मंदिर के समीप स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय पंचगछिया में बने मतदान केंद्र पर अनुप्रिया नामक युवती ने पहली बार मतदान किया। अनुप्रिया ने बताया कि उनकी आयु 18 वर्ष पूरी होने के बाद उन्होंने अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराया था। मतदान कार्ड बनते ही वह अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उत्साहित थीं। मंगलवार को वह अपनी मां के साथ मतदान केंद्र पहुंचीं और पहली बार वोट डालने का अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें लोकतंत्र के इस महापर्व में सहभागी बनने का अवसर मिला, जिससे वह बेहद खुश हैं। अनुप्रिया ने कहा कि पहली बार वोट डालना उनके लिए […]

बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के द्वितीय चरण का मतदान भयमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस जिला में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध, हर मतदाता के अधिकार की सुरक्षा हेतु निरंतर निगरानी नवगछिया : बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के द्वितीय चरण का मतदान नवगछिया पुलिस जिले में भयमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के सक्षम नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पूरे जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। मतदान के दौरान सभी मतदान केन्द्रों एवं बूथों पर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, जिला पुलिस तथा बिहार गृह रक्षक बल के जवानों की सक्रिय तैनाती की गई। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पुलिस बल को इस निर्देश के साथ लगाया गया कि कोई भी मतदाता भय या दबाव में आए […]