Category Archives: नवगछिया

झंडापुर में अवैध देशी शराब का भंडार बरामद, पुलिस ने की कार्रवाई ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : झंडापुर थाना टीम द्वारा एन0एच0-31 स्थित हरियो ढ़ाला के पास से कुल 10 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। इस संबंध में झंडापुर थाना कांड संख्या 149/25 दिनांक 02.10.25 के तहत धारा 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 में मामला दर्ज कर अग्रीम कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी में निर्मित देशी शराब 45 लीटर, अर्धनिर्मित देशी शराब 1000 लीटर, गैस सिलेंडर 2, चूल्हा 1, प्लास्टिक ड्रम 5 एवं अन्य सामग्री शामिल है। झंडापुर पुलिस ने अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कानून के अनुसार सभी आवश्यक कदम उठाए हैं। DESK2025

उपहार और सम्मान पत्र देकर किया गया प्रोत्साहित ||GS NEWS

DESK20250

जीएस न्यूज़ अख़बार के टॉप फैन और अगस्त माह के विजेता को मिला सम्मान नवगछिया । जीएस न्यूज़ अख़बार की ओर से पाठकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अगस्त माह के टॉप फैन विजेता को सम्मानित किया गया। विजेता पाठक को सम्मान पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जीएस न्यूज़ टीम के सदस्यों ने बताया कि पाठकों का निरंतर सहयोग और विश्वास ही अख़बार की सच्ची ताकत है। टॉप फैन प्रतियोगिता के विजेता को ब्रांच आफिस बुलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने विजेता को शुभकामनाएँ दीं और भविष्य में भी सक्रिय सहभागिता जारी रखने की अपील की। जीएस न्यूज़ प्रबंधन ने कहा कि पाठकों के प्रति सम्मान और जुड़ाव […]

153 बिहपुर में प्रचार वाहन पर पोस्टर फाड़ने का मामला, जांच में सामने आई बच्चों की शरारत ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी अजय रविदास के प्रचार वाहन से पोस्टर फाड़ने की घटना प्रकाश में आई। दिनांक-01.11.25 को अजय रविदास ने भवानीपुर थाना को सूचना दी कि नारायणपुर प्रखंड के चौहददी गांव में उनके प्रचार वाहन पर लगे पोस्टर कुछ व्यक्तियों द्वारा फाड़े गए हैं। सूचना मिलते ही भवानीपुर थाना की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच की। जांच में पता चला कि यह घटना प्रचार प्रसार के दौरान बच्चों की शरारत के कारण हुई थी और किसी प्रकार की मारपीट या हिंसा की घटना नहीं हुई। इस मामले में प्रत्याशी अजय रविदास के आवेदन के आधार पर भवानीपुर थाना में सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज किया गया और विधि सम्मत […]

कटिहार में सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत, इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में तोड़ा दम ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। कटिहार जिले के कदुआ थाना क्षेत्र के सागरत गांव में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय राजू श्रीवास्तव, पिता स्वर्गीय विष्णुदेव श्रीवास्तव, निवासी सागरत, थाना कदुआ, जिला कटिहार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राजू श्रीवास्तव शाम को टहलने के लिए घर से चौक की ओर गए थे। लौटते समय किसी अनियंत्रित वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को कटिहार सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रविवार तड़के डॉक्टरों ने […]

गोपालपुर में जीविका दीदियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, बढ़ेगा मतदान ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न कराने तथा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से 153 गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोपालपुर प्रखंड के डुमरिया स्थित मतदान केंद्र संख्या 192 और 193 पर जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इस कार्यक्रम में 75 से अधिक जीविका दीदियां शामिल हुईं। उन्होंने रंगोली और मेहंदी के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया और “पहले मतदान, फिर जलपान” का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी दीदियों ने एक संकल्प सभा का आयोजन कर यह प्रण लिया कि आगामी 11 नवंबर को वे स्वयं मतदान करेंगी और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगी। जीविका दीदियों […]

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गोपालपुर में कार्यक्रम कल 3 नवंबर को,अधिकारियों ने किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल 3 नवंबर को गोपालपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दिन के 11:00 बजे हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पहुँचेंगे। कार्यक्रम का आयोजन संत बिनोबा हाई स्कूल तीन टंगा में किया गया है। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। अधीक्षक नवगछिया एवं अनुमंडल पदाधिकारी ने स्थल का भौतिक निरीक्षण किया और प्रवेश मार्ग, पार्किंग, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश और अन्य सुरक्षा उपायों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (साइबर/रक्षित) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। प्रशासन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान नागरिकों और उपस्थित अतिथियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से […]

50 लीटर अवैध देशी शराब बरामद, तस्कर फरार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर बिंदटोली तटबंध पर शुक्रवार की देर शाम संध्या गस्ती के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर एक मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर लदी अवैध 50 लीटर देशी शराब का बोरा फेंक दिया गया और शराब तस्कर भागने में सफल हो गया। गोपालपुर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि फरार तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाया गई हैं और इलाके में लगातार निगरानी बढ़ा दी गई है। बरामद अवैध शराब की मात्रा 50 लीटर बताई गई है, जिसे पुलिस ने सुरक्षित कर आगे की जांच शुरू कर […]

भवानीपुर में 04 लीटर अवैध देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : भवानीपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर भवानीपुर थाना टीम ने छापामारी कर जिलेबिया मोड़ स्थित लालबिहारी शर्मा की दुकान से कुल 04 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की। इस कार्रवाई के दौरान शराब सेवन, निर्माण, बिक्री और भंडारण के आरोप में लालबिहारी शर्मा पुत्र स्व. आनंदी शर्मा, निवासी रायपुर, थाना- भवानीपुर, जिला-भागलपुर को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में भवानीपुर थाना कांड संख्या 233/25 दिनांक 01.11.25 के तहत धारा 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम 2018 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। DESK2025

सुंदरपुर में एक दिवसीय संतमत सत्संग का भव्य आयोजन, स्वामी भागवतानंद बाबा के प्रवचन और भजन से झूम उठे श्रद्धालु ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : पीरपैंती रेलवे स्टेशन और प्रखंड कार्यालय के मध्य स्थित महेशराम नगरपंचायत के सुंदरपुर में एक दिवसीय संतमत सत्संग का भव्य आयोजन प्रभारी प्रधानाध्यापक लालबाबू की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में दो पालियों में भजन-कीर्तन, स्तुति-विनती, सामूहिक ध्यान, सद्ग्रंथ पाठ, माल्यार्पण, अमृत प्रवचन और आरती-पूजन का समावेश किया गया। महर्षि मेँही भागवतधाम, शेरमारी के संस्थापक आचार्य स्वामी भागवतानंद जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि भक्ति के बिना ज्ञान और वैराग्य अधूरे होते हैं। उन्होंने शास्त्रों के अनुसार आत्मा के रहस्य पर सारगर्भित चर्चा की और बताया कि सच्ची भक्ति से ही आत्मिक विकास संभव है। स्वामी भागवतानंद जी ने यह भी कहा कि श्री सद्गुरु महाराज की जय-जयकार करने से समस्त देवी-देवता सहित […]