Category Archives: नवगछिया

Noimg

जिला परिषद अध्यक्ष ने नवटोलिया भिट्ठा गांव में विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर जताई नाराजगी || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया ।भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने बुधवार सुबह इस्माइलपुर प्रखंड अंतर्गत नवटोलिया भिट्ठा गांव में ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि निर्माण कार्य में अपेक्षित गुणवत्ता का अभाव है। फ्लैंक (सड़क किनारे) में डाली गई मिट्टी भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। कार्य में लापरवाही और तय मापदंडों की अनदेखी देखकर जिला परिषद अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य रोकने का निर्देश दिया। जिप अध्यक्ष ने संबंधित संवेदक और विभागीय अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता या घटिया सामग्री का उपयोग किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट […]

Noimg

सोशल मीडिया पर निजी फोटो अपलोड कर बदनाम करने का आरोप, साइबर थाना को दिया आवेदन || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया ।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर निजी तस्वीरें अपलोड कर बदनाम किए जाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस संबंध में साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए अज्ञात लोगों पर मानसिक उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति द्वारा अक्टूबर माह से फेसबुक पर सागर कुमार और अवनी आर्या के नाम से फर्जी आईडी बनाकर उनकी निजी तस्वीरें भेजी जा रही हैं। आरोप है कि इन तस्वीरों के माध्यम से उन्हें लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा है तथा सोशल मीडिया पर निजी एवं आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता ने आशंका जताई है कि संभवतः किसी ने उनका मोबाइल हैक कर लिया है, जिसके कारण […]

Noimg

विक्रमशिला सेतु पर हादसा, रस्सी की सीढ़ी टूटने से युवक की मौत || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : विक्रमशिला सेतु पर मंगलवार को हुए एक हादसे में पश्चिमी भिट्ठा गांव निवासी रंजीत यादव की मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रंजीत यादव किसी कार्य के सिलसिले में विक्रमशिला सेतु पर रस्सी की सीढ़ी के सहारे ऊपर चढ़ रहे थे। इसी दौरान अचानक सीढ़ी की रस्सी टूट गई, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर पड़े। गिरने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे […]

Noimg

नवगछिया में द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन मेला का सफल आयोजन, राजयोग से सुख-शांति का संदेश || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, भागलपुर शाखा के तत्वावधान में नवगछिया में द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन मेला का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन अनीता दीदी के नेतृत्व में 5 फरवरी से 10 फरवरी 2026 तक श्री गोपाल गोशाला, नवगछिया परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक एवं आध्यात्मिक उन्नति के साथ लोगों को आत्मिक शांति और सकारात्मक जीवन मूल्यों से जोड़ना रहा। कार्यक्रम के संध्या सत्र में राजयोगिनी अनीता दीदी ने “योग द्वारा सुख की प्राप्ति” विषय पर प्रवचन देते हुए कहा कि राजयोग की अवस्था से मानसिक एवं अतीन्द्रिय सुख की अनुभूति होती है, जिसे अनुभव किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस अलौकिक सुख के सामने शारीरिक इन्द्रियों के सुख तुच्छ प्रतीत होते हैं। […]

Noimg

जिला स्तरीय रविदास महासम्मेलन को लेकर सामाजिक संपर्क अभियान तेज || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया ।जिला स्तरीय रविदास महासम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर सामाजिक संपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में मंगलवार को खरीक प्रखंड अंतर्गत गोट खरीक क्षेत्र में महासम्मेलन के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष अजय रविदास ने समाज के लोगों से व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से संपर्क कर आगामी महासम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय रविदास महासम्मेलन का आयोजन 22 फरवरी 2026, रविवार को दिन के 10 बजे से किया जाएगा। महासम्मेलन का आयोजन स्थल बलाहा वार्ड संख्या–01, आम के बगीचे में (एनएच–31 के समीप, टीवीएस शोरूम, नारायणपुर के पास), भागलपुर निर्धारित किया गया है। अजय रविदास ने कहा कि यह महासम्मेलन सामाजिक एकता, […]

Noimg

नवगछिया में जे.एन. डर्मा क्लिनिक की नई शाखा का भव्य शुभारंभ 12 फरवरी को || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया ।त्वचा, बाल और नाखून से जुड़ी समस्याओं के आधुनिक एवं भरोसेमंद इलाज के लिए अब नवगछिया वासियों को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। शहर में जे.एन. डर्मा क्लिनिक की नई शाखा का शुभारंभ गुरुवार, 12 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे से किया जा रहा है। क्लिनिक के शुभारंभ अवसर पर पटना से आए सुप्रसिद्ध त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल कुमार द्वारा मरीजों को परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। क्लिनिक में नाखून, त्वचा, बालों से संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं का आधुनिक चिकित्सा पद्धति से समाधान किया जाएगा। शुभारंभ के अवसर पर आम लोगों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर (फ्री कैंप) का भी आयोजन किया गया है। इच्छुक मरीज बुधवार तक दिए गए संपर्क नंबर पर अपना […]

Noimg

दहेज हत्या मामले में बिहपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपित गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया ।बिहपुर थाना पुलिस ने दहेज की मांग को लेकर नवविवाहिता की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर गांव निवासी सौरभ कुमार उर्फ सौरभ सनगही के रूप में की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मामले को लेकर 18 जनवरी 2026 को वादी मनोज कुमार राय ने बिहपुर थाना में एक लिखित आवेदन दिया था। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि उनकी नवविवाहिता पुत्री की शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की अतिरिक्त मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर पुत्री के साथ लगातार प्रताड़ना की गई और अंततः […]

Noimg

नवगछिया में वाहन जांच के दौरान कार से 150 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक आरोपित गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया थाना पुलिस की टीम ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 150 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवगछिया थाना पुलिस टोल प्लाजा के समीप नियमित वाहन जांच कर रही थी। इसी क्रम में एक संदिग्ध कार की तलाशी ली गई, जिसमें कुल 150 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। मौके से कार चालक को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान छोटेलाल अंसारी के रूप में हुई है, जो झारखंड प्रदेश के दुमका जिला अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दो मुहानी गांव का निवासी बताया गया है। इस संबंध में नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली […]

Noimg

गोपालपुर में भूकंपरोधी भवन निर्माण को लेकर 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया :भावसर फाउंडेशन, बांका के तत्वावधान में गोपालपुर प्रखंड में भूकंपरोधी भवन निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 दिवसीय आरपीएल (रिकॉग्निशन ऑफ प्रायर लर्निंग) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 30 प्रतिभागियों को भूकंपरोधी भवन निर्माण से संबंधित सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सुरक्षित निर्माण तकनीक, भूकंप के दौरान भवनों की संरचनात्मक मजबूती, निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्रियों के सही अनुपात तथा आधुनिक निर्माण विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों द्वारा (फील्ड) में व्यावहारिक अभ्यास कराकर प्रतिभागियों की दक्षता को और सुदृढ़ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के बाद कंस्ट्रक्शन स्किल डेवलपमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित मूल्यांकन परीक्षा में […]

Noimg

न्यायिक सेवाओं को सरल और सुलभ बनाने की दिशा में बड़ा कदम, सिविल कोर्ट परिसरों में ई-सेवा केंद्र का शुभारंभ || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । न्यायिक सेवाओं को आम जनता के लिए सरल, सुलभ और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से पटना उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीशों द्वारा बिहार के विभिन्न जिलों के सिविल कोर्ट परिसरों में ई-सेवा केंद्रों का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को एक ही स्थान पर न्यायालय से जुड़ी डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे अनावश्यक भागदौड़ कम हो और समय एवं संसाधनों की बचत हो सके। ई-सेवा केंद्र के माध्यम से वादकारियों और आम नागरिकों को अपने मुकदमों की वर्तमान स्थिति, अगली सुनवाई की तिथि, केस से संबंधित विवरण, ई-फाइलिंग, ऑनलाइन शुल्क भुगतान तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही ई-कोर्ट सर्विस […]