Category Archives: नवगछिया

Noimg

गर्म पानी गिरने से मासूम बच्ची झुलसी, मां के हाथ से छूटा गर्म पानी से भरा लोहिया – GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरनाथचक गांव में एक दर्दनाक घरेलू हादसे में 4 वर्षीय जूही कुमारी पिता – नवीन यादव गर्म पानी से गंभीर रूप से झुलस गई। जूही अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटी है। यह हादसा उस समय हुआ जब उसकी मां गर्म पानी लेकर आ रही थीं और अचानक जूही पास आकर उनसे लिपट गई, जिससे उनके हाथ से गर्म पानी (लोहिया)  का बर्तन छूट गया और उबलता पानी जूही के शरीर पर गिर गया। इस हादसे में जूही के सिर से लेकर पैर तक शरीर के कई हिस्से झुलस गए हैं। घटना के बाद परिजनों ने पहले घरेलू उपचार किया, लेकिन बच्ची की हालत बिगड़ती देख तुरंत उसे नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया […]

Noimg

नवगछिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का भव्य स्वागत || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । मदरौनी चौक पर नवगछिया भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद की अध्यक्षता में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंग वस्त्र से सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा-आधारित संगठन है, जिसमें कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उनकी निष्ठा, समर्पण और सेवा-भाव के बल पर ही भाजपा जन-जन तक पहुँचती है और समाज के विभिन्न वर्गों तक अपने संदेश और कल्याणकारी कार्यक्रमों को पहुंचा पाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इसी सेवा-संकल्प के साथ लगातार जनता की भलाई के लिए काम करें। स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने समाज के जरूरतमंदों में कंबल वितरित […]

Noimg

नवगछिया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने स्नेह स्पर्श यात्रा के तहत शीत राहत अभियान चलाया || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने स्नेह स्पर्श यात्रा शीत राहत अभियान के तहत नवगछिया प्रखंड के विभिन्न सेवा बस्तियों में राहत कार्य चलाया। इस दौरान रामनगर, बिंदटोली, नगरह, आंबेडकर टोला नगरह, बैसी और रंगरा पंचायत में संघ के कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों, बुजुर्गों और बच्चों को गरम कपड़े और कंबल वितरित किए। कार्यकर्ताओं ने बताया कि स्नेह स्पर्श यात्रा का उद्देश्य केवल राहत सामग्री वितरित करना नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक यह संदेश पहुंचाना है कि वह अकेला नहीं है और उसके पास समाज की मदद हमेशा मौजूद है। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है और अभियान के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी […]

Noimg

श्याम भक्त मंडल द्वारा चार दिवसीय कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । श्याम भक्त मंडल, नवगछिया के तत्वावधान में सर्दियों के मौसम में जरूरतमंदों के लिए चार दिवसीय कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केवल सेवा कार्य नहीं, बल्कि आध्यात्म से प्रेरित नर सेवा का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा। इस अभियान के अंतर्गत गोपाल गोशाला, अनुमंडलीय अस्पताल परिसर, नवगछिया रेलवे स्टेशन, रेलवे किनारे सटे नया टोला, दलित टोला समेत शहर के कई अन्य जरूरतमंद इलाकों में लगभग 150 कंबल, जैकेट, टोपी और मौजे वितरित किए गए। इस सेवा कार्य से करीब 200 लोग लाभान्वित हुए। कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा के नेतृत्व में मनोज कुमार चौधरी, प्रदीप कुमार डोकानियां, अरुण कुमार यादुका, कमल टिबड़ेवाल, पंकज सर्राफ, रूपेश रुंगटा, संदीप चिरानियां, अनुराग पंसारी, केशव पंसारी, […]

Noimg

चाय की दुकान से तीन हजार रुपये चोरी, दुकानदार ने कराई प्राथमिकी दर्ज || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । नवगछिया थाना के जीरोमाइल स्थित एक चाय की दुकान के गल्ले (कैश बॉक्स) से अज्ञात लोगों द्वारा लगभग तीन हजार रुपये चोरी करने की घटना सामने आई है। घटना के संबंध में दुकानदार ने नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में दुकानदार ने बताया कि हरिजन टोला तेतरी निवासी मनीष दास के नेतृत्व में तीन अज्ञात व्यक्ति रात्रि आठ बजे दुकान में आए। उन्होंने दुकान से सिगरेट का डब्बा उठा लिया। जब दुकानदार ने उनकी कार्रवाई पर सवाल किया तो मनीष दास और उसके साथ आए तीनों अज्ञात व्यक्ति दुकान की लाइट बंद कर धक्का-मुक्की और मारपीट करने लगे। दुकानदार ने बताया कि इस दौरान उसकी पत्नी बचाने आई तो उसके साथ भी छेड़खानी की गई। […]

Noimg

एनएच-31 पर खड़े रोलर से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल,मायागंज रेफर || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के एनएच-31 पर संतोष धर्मकांटा के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नवगछिया बस स्टैंड से मकंदपुर चौक की ओर जा रहे बाइक सवार युवक की बाइक सड़क किनारे खड़े रोलर से जा टकराई। हादसे में घायल युवक की पहचान मो. बट्टू उर्फ चाहत पिता – मो. आलम, निवासी सुकटिया बाजार, थाना गोपालपुर के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी । मौके पर पहुचनें के बाद उनोहनें एंबुलेंस को बुलाया और घायल को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया । नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद भागलपुर स्थित […]

Noimg

गोपालपुर विधायक सह पूर्व सांसद शैलेश कुमार मंडल ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रज्ञा भारती को किया सम्मानित || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नवगछिया की बेटी प्रज्ञा भारती ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। प्रज्ञा भारती भारतीय टीम की सदस्य के रूप में साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। यह प्रतियोगिता 27 से 29 दिसंबर तक पटना में आयोजित की गई थी। प्रज्ञा भारती की इस उपलब्धि पर गोपालपुर विधायक एवं पूर्व सांसद शैलेश कुमार मंडल ने उनसे मुलाकात कर उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रज्ञा भारती को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और कहा कि उनके इस प्रदर्शन से न केवल नवगछिया बल्कि पूरे गोपालपुर क्षेत्र […]

Noimg

साइबर ठगों ने युवक के खाते से उड़ाए 33 हजार रुपये, साइबर थाना में मामला दर्ज || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र के गरैया गांव में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। बताया गया है कि गरैया निवासी रोहित कुमार के बैंक खाते से अज्ञात साइबर अपराधियों ने 33 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली। घटना के बाद रोहित कुमार को खाते से राशि कटने की जानकारी मिली, जिससे वह स्तब्ध रह गया। पीड़ित ने साइबर थाना नवगछिया में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि अज्ञात साइबर ठगों ने धोखाधड़ी के जरिए उसके बैंक खाते से रुपये निकाल लिए। रोहित ने पुलिस से मामले की गंभीर जांच कर दोषियों की पहचान और गिरफ्तारी की मांग की है। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तुरंत जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों […]

Noimg

नवगछिया और रंगरा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग कांडों में अपहृता बालिकाओं को बरामद || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । नवगछिया और रंगरा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में अपहृता बालिकाओं को सुरक्षित बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, पांच जनवरी को वादी ने आवेदन दिया कि उनकी नाबालिग पोती तीन जनवरी को मेला देखने नवगछिया गई थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। इस संबंध में नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने कांड की त्वरित जांच के दौरान अपहृता को बरामद कर लिया और उसे सुरक्षित रखते हुए विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इसी तरह, 23 दिसंबर को वादी ने आवेदन दिया कि उनकी नाबालिग बहन स्कूल गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इस संबंध में रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने अपहृता को बरामद […]

Noimg

रंगरा थाना क्षेत्र में 28 लीटर शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । रंगरा थाना पुलिस ने 28 लीटर शराब के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित चापर निवासी रिंकी यादव, रौशन कुमार और एक महिला हैं। जानकारी के अनुसार, 12 जनवरी को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग कटरिया रेलवे स्टेशन से शराब लेकर आ रहे हैं। सूचना की पुष्टि और कार्रवाई के लिए पुलिस टीम सधुआ त्रिमुहान के पास पहुंची। पुलिस वाहन देखकर तीनों आरोपी भागने लगे, जिन्हें पुलिस और साथ के बल की मदद से पकड़कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुल 18.750 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। उक्त मामले में शराब तस्करों रिंकी यादव, रौशन कुमार और महिला आरोपित के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई […]