Category Archives: नवगछिया

Noimg

नवपदस्थापित पुलिस अधिकारियों का जिलाधिकारी ने किया अभिनंदन || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। रविवार को भागलपुर के नवपदस्थापित वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव और नगर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह का जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने हार्दिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने नवपदस्थापित अधिकारियों को आगामी कर्तव्यों के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल नेतृत्व में जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई। साथ ही, निवर्तमान वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत और नगर पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा को उनके उत्कृष्ट योगदान और सेवाओं के लिए धन्यवाद देते हुए हार्दिक बधाई दी गई। Chanchal Jha

Noimg

इलेक्ट्रो होम्योपैथी के जनक डॉ. काउंट सीजर मैटी की 217वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । डॉ. काउंट सीजर मैटी, जिन्हें इलेक्ट्रो होम्योपैथी का जनक माना जाता है, की 217वीं जयंती नारायणपुर में मैटी अल्टरनेटिव मेडिकल कौंसिल के सौजन्य से समारोहपूर्वक आयोजित की गई। इस अवसर पर निदेशक डॉ. सुभाष कुमार विद्यार्थी ने कहा कि डॉ. मैटी ऐसे महामानव थे जिन्होंने पीड़ित मानव को स्वास्थ्य लाभ और असाध्य रोगों से मुक्ति दिलाने के लिए विशुद्ध वनस्पतियों पर आधारित हानिरहित चिकित्सा पद्धति इलेक्ट्रो होम्योपैथी की खोज की। विश्व मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. अजीत कुमार ने कहा कि डॉ. मैटी ने मानवता को एक अनमोल उपहार दिया। उनकी इस चिकित्सा पद्धति ने रोगियों के जीवन में नई उम्मीद और राहत दी है। समारोह में डॉ. सुधांशु कुमार, डॉ. शिवराज कुमार, डॉ. रंजीत मंडल, डॉ. […]

Noimg

नवगछिया: चोरी के सामान के साथ तीन गिरफ्तार, एक विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस के खरीक थाना क्षेत्र में चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया। नवगछिया के एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि पांच जनवरी की रात खरीक थाना को सूचना मिली कि अज्ञात चोरों ने दान में प्राप्त कांसे और पीतल के बर्तन चोरी कर लिए हैं। शिकायत के बाद खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस ने मामले की गंभीरता से अनुसंधान शुरू किया। पुलिस जांच में चोरी के सामान के साथ आरोपितों—अंकेश कुमार, साजन कुमार और सौरभ कुमार (पश्चिमी घरारी, खरीक थाना क्षेत्र) को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा एक विधि-विरुद्ध बालक को भी पकड़ लिया गया। एसपी कार्यालय से […]

Noimg

भीषण ठंड को देखते हुए नवगछिया में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। बढ़ती ठंड के बीच क्लीन एंड ग्रीन नवगछिया फाउंडेशन ने नया टोला के महादलित टोला में जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल वितरण अभियान चलाया। संस्था की ओर से यह पहल ठंड से बचाव और आम लोगों के जीवन में राहत पहुँचाने के उद्देश्य से की गई। संस्था के अध्यक्ष चंद्रगुप्त साह ने बताया कि इस बार ठंड काफी बढ़ गई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसके मद्देनजर शहर के अलग-अलग हिस्सों में चिन्हित जरूरतमंद परिवारों के बीच फाउंडेशन की टीम कंबल का वितरण कर रही है। उन्होंने कहा कि संस्था लगातार सामाजिक और मानवीय पहल में सक्रिय है और जरूरतमंदों के लिए हमेशा आगे रहती है। संस्था के संयोजक श्रीधर कुमार और अशोक केडिया ने बताया कि […]

Noimg

विधायक बूलो मंडल का नागरिक अभिनंदन, ग्रामीणों ने रखी क्षेत्रीय समस्याओं की मांग || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। रविवार को गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित विधायक शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल का सहौरा में ग्रामीणों द्वारा नागरिक अभिनंदन कर सम्मानित किया गया। आयोजित समारोह में ग्राम पंचायत कोशकीपुर सहौरा के ग्रामीणों ने विधायक को क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बाढ़ से बचाव के लिए रिंग बांध के निर्माण, कृषि कार्य को सुगम बनाने हेतु पीपा पुल, विद्यालय संबंधी सुविधाओं के सुधार तथा युवाओं के लिए खेल मैदान की स्थापना जैसी मांगें प्रमुख रूप से रखी। विधायक बूलो मंडल ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और उन्हें पूरा करने के लिए सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने विधायक का गर्मजोशी से […]

Noimg

सैकड़ों कौवा की मौत : विभिन्न  आशंका से इलाके में दहशत  || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। अनुमंडल परिसर स्थित कहुआ के पेड़ के नीचे गिरकर सैकड़ों कौवों की मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। एक ही स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में मृत कौवे देखकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए। सबसे पहले मार्निंग वॉक पर आए लोगों की नजर पेड़ के नीचे पड़े मृत कौवों पर पड़ी। देखते ही देखते आसपास के लोग जमा हो गए और बर्ड फ्लू जैसी बीमारी की आशंका को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। मौके पर मौजूद ट्रेनर प्रभा कुमार ने बताया कि वह प्रतिदिन अनुमंडल कार्यालय परिसर के मैदान में छात्रों को दौड़ की ट्रेनिंग देते हैं। जब वह सुबह पहुंचे, तो देखा कि पेड़ के […]

Noimg

नवगछिया अनुमंडल मैदान में सैकड़ों कौवों की मौत,कई गंभीर || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। अनुमंडल मुख्यालय स्थित मैदान में शनिवार से लगातार कौवों के मृत शरीर मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मैदान के चारों ओर कौवों के शव बिखरे पड़े मिले हैं, जबकि कई कौवे तड़पते और बेहोशी की हालत में मिले हैं । इस भयावह दृश्य ने आम लोगों में दहशत और चिंता दोनों बढ़ा दी है। रविवार सुबह क्रिकेट खेलने पहुंचे खिलाड़ियों की नजर जब मैदान में पड़े कौवों पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत स्थानीय लोगों को सूचना दी। इसके बाद खिलाड़ियों और स्थानीय युवाओं ने मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। करीब छह कौवों को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन एक कौवे की मौके पर ही तड़पते हुए मौत हो गई। एक कौवा गंभीर रूप से […]

Noimg

नवगछिया में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–2026 का आयोजन || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। शनिवार को नवगछिया भाजपा महिला मोर्चा की चंपा कुमारी के नेतृत्व में सोमनाथ मंदिर पर हुए आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–2026 मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं शिवमाला के साथ ‘ऊँकार’ मंत्र के जाप से की गई। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष चंपा कुमारी ने बताया कि यह आयोजन केवल एक समारोह नहीं है, बल्कि हमारी सनातन चेतना, राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक एकता का उत्सव है। उन्होंने कहा कि इस पर्व के माध्यम से लोगों को अपनी सांस्कृतिक विरासत और आस्था के महत्व से अवगत कराया जाता है। Chanchal Jha

Noimg

बाबा गणिनाथ सेवा समिति द्वारा भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। बाबा गणिनाथ सेवा समिति नवगछिया के तत्वावधान में शनिवार को नवगछिया रेलवे स्टेशन परिसर में भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम का आयोजन स्टार पशु आहार, खैरपुर कदवा, नवगछिया, भागलपुर (बिहार) की चेयरपर्सन पम्पी कुमारी एवं शिक्षक सुबोध कुमार और शिक्षिका हेमलता चौहान के सहयोग से किया गया। मौके पर लगभग 500 से अधिक जरूरतमंद लोगों के बीच श्रद्धा और सेवा भाव के साथ चावल और राजमा की सब्जी वितरित की गई। भोजन वितरण में उपस्थित लोगों ने अनुशासन और उत्साह के साथ कतारबद्ध होकर भोजन ग्रहण किया। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के सेवा कार्य का उद्देश्य समाज में आपसी सहयोग, सद्भाव और सेवा भावना को बढ़ावा देना है। आयोजन में समिति […]

Noimg

दिसंबर माह की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। नवगछिया के पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार की अध्यक्षता में पुलिस केंद्र नवगछिया में दिसंबर माह की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डीएसपी मुख्यालय नवगछिया व बिहपुर, सभी थाना के थानाध्यक्ष और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। गोष्ठी के दौरान एसपी ने लंबित मामलों, वारंट, कुर्की और भूमि विवाद से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की और सभी मामलों की अद्यतन स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही बीएनएस की धारा 126 एवं सीसीए-3 के अंतर्गत की गई कार्रवाइयों की समीक्षा भी की गई। शराब बरामदगी, शराब विनष्टिकरण और हथियार बरामदगी से संबंधित मामलों की प्रगति रिपोर्ट भी बैठक में प्रस्तुत की गई। एसपी प्रेरणा कुमार ने गंभीर अपराधों जैसे हत्या, लूट, […]