Category Archives: नवगछिया

Noimg

अलाव तापते समय कपड़ों में लगी आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहड़ा गांव में अलाव तापने के दौरान क्रांति कुमारी (23), पत्नी आलोक कुमार सिंह, के कपड़ों में अचानक आग लग गई। घटना के समय महिला घर में बोरसी से अलाव ताप रही थीं। आग लगते ही महिला चीखने लगी और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाई गई और घायल महिला को तुरंत नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने लगभग 1 घंटे तक उनका प्राथमिक उपचार किया और स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, महिला के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर जलन हुई है। महिला गर्भवती […]

Noimg

देशी कट्टा और चार जिंदा गोलियों के साथ शराबी गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । भवानीपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात गश्ती के दौरान नारायणपुर में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति को हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। भवानीपुर थानाध्यक्ष पुनि शंभु कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त रोहित कुमार पिता मुरारी यादव, निवासी बिनटोली, साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र, बेगूसराय जिला के हैं। तलाशी के दौरान उनके कमर से एक देशी कट्टा और चार जिंदा गोलियां बरामद हुईं। पुलिस जांच में यह भी पुष्टि हुई कि अभियुक्त शराब पीने की हालत में था। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ शराब अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। Chanchal Jha

Noimg

रोहित कर्दम बने नवगछिया के नए अनुमंडल पदाधिकारी, ऋतुराज प्रताप सिंह का हुआ तबादला || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया अनुमंडल को नया अनुमंडल पदाधिकारी मिल गया है। 2023 बैच के आईएएस अधिकारी रोहित कर्दम को नवगछिया का नया अनुमंडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके पदभार ग्रहण करने पर प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, वर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह का तबादला मुजफ्फरपुर नगर निगम के नगर आयुक्त के पद पर किया गया है। ऋतुराज प्रताप सिंह के कार्यकाल को नवगछिया में प्रशासनिक, विकासात्मक और जनसरोकार से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए याद किया जाएगा। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, रोहित कर्दम एक कर्मठ और ऊर्जावान अधिकारी माने जाते हैं, जिनसे नवगछिया अनुमंडल में विकास कार्यों को गति मिलने की संभावना है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि उनके […]

Noimg

राष्ट्रीय गायन प्रतियोगिता में राजनंदनी कुमारी को मिला सम्मान || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर स्थित किलकारी बाल केंद्र, धरहरा की छात्रा राजनंदनी कुमारी ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय गायन एवं नृत्य खेल चैंपियनशिप 2025–26 में सोलो सिंगिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रशंसा प्रमाण पत्र प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 6 और 7 जनवरी को पश्चिम बंगाल के आसनसोल स्थित रवींद्र भवन में आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। राजनंदनी कुमारी ने 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग की श्रेणी में भाग लेते हुए भागलपुर जिले का प्रतिनिधित्व किया और अपने मधुर स्वर से निर्णायकों एवं दर्शकों को प्रभावित किया। राजनंदनी की इस उपलब्धि पर किलकारी बाल केंद्र के प्रशिक्षकों, परिजनों तथा शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त […]

Noimg

कृषि मंत्री से बिहपुर विधायक की मुलाकात, किसानों के हित में योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : बिहार सरकार के कृषि मंत्री श्री राम कृपाल यादव से बिहपुर विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने मुलाकात कर बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में किसानों से जुड़ी जमीनी आवश्यकताओं और सरकारी कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की कृषि योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के किसान तक सुनिश्चित करना रहा। वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना, सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली (ड्रिप और स्प्रिंकलर), उन्नत बीज वितरण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कृषि यंत्रीकरण तथा कृषि रोडमैप के तहत प्रस्तावित विकास कार्यों को बिहपुर क्षेत्र में और अधिक मजबूत तरीके से लागू करने पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। विधायक ने क्षेत्र की वास्तविक परिस्थितियों से […]

Noimg

नवगछिया में आर्ट एंड कल्चर क्लस्टर व प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की मांग || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के सचिव को ज्ञापन सौंपकर नवगछिया में स्थायी आर्ट एंड कल्चर प्लेटफॉर्म या क्लस्टर तथा कला एवं संस्कृति प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की मांग की है। ज्ञापन में उन्होंने उल्लेख किया है कि भागलपुर जिले के गंगा और कोसी नदी के बीच स्थित दियारा क्षेत्र, विशेषकर नवगछिया और इसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में बच्चों और युवाओं में कला एवं संस्कृति के प्रति गहरी रुचि तथा उल्लेखनीय प्रतिभा मौजूद है। इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे बच्चे और युवा हैं, जो चित्रकला, लोककला, संगीत, नृत्य, नाटक सहित विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं से जुड़ना चाहते हैं, लेकिन उन्हें अब तक उपयुक्त मंच, प्रशिक्षण और मार्गदर्शन […]

Noimg

नवगछिया स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव, कोसी-अंग क्षेत्र को मिली बड़ी रेल सौगात || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : कटिहार-बरौनी रेलखंड स्थित नवगछिया रेलवे स्टेशन को अमृत भारत एक्सप्रेस का अधिकृत ठहराव मिलने से कोसी-अंग क्षेत्र के यात्रियों के लिए रेल यात्रा अब और अधिक सुविधाजनक हो गई है। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी पत्र के अनुसार 11031/11032 पनवेल-अलीपुरद्वार अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें नवगछिया स्टेशन को कमर्शियल स्टॉपेज के रूप में शामिल किया गया है। इस नई व्यवस्था के तहत बंगाल से महाराष्ट्र तक की सीधी, तेज और आधुनिक रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध हो सकेगी, जिससे यात्रियों के समय की बचत के साथ-साथ आवागमन भी सरल होगा। रेलवे पदाधिकारियों के अनुसार ट्रेन संख्या 11031 पनवेल से अलीपुरद्वार के लिए प्रत्येक सोमवार को तथा ट्रेन संख्या 11032 अलीपुरद्वार से पनवेल के लिए प्रत्येक […]

Noimg

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मातम  || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के इस्माइलपुर थाना के परबत्ता निवासी ललन मंडल के पुत्र अनुपम कुमार का इलाज के दौरान निधन हो गया। यह हादसा रंगरा थाना क्षेत्र के मदरौनी एनएच-31 पर बुधवार की सुबह हुआ था, जब एक ही बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों में परबत्ता के ललन मंडल के पुत्र अनुपम कुमार, रंगरा थाना के चापर दियारा के प्रमोद मंडल का पुत्र दिलखुश कुमार और श्रवण दास के पुत्र सोनू कुमार शामिल थे। घटना के बाद रंगरा थानाध्यक्ष विश्व बंधु कुमार ने सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल, नवगछिया पहुंचाया। अस्पताल के चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक इलाज किया, लेकिन तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर […]