Category Archives: नवगछिया

Noimg

बिहपुर के शुभमश्री बने एनआईसीएल के आईटी डिपार्टमेंट प्रशासनिक अधिकारी || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया।: बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा वार्ड संख्या-11 निवासी अनुरंजन चौधरी और कविता देवी के पुत्र शुभमश्री ने आल इंडिया स्तर पर आयोजित नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के 250 विभिन्न पदों के लिए हुए प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। शुभमश्री ने अपनी शिक्षा की जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने मैट्रिक और इंटर की पढ़ाई जोधपुर से की, इसके बाद बीटेक की पढ़ाई जयपुर के मणिपाल यूनिवर्सिटी से पूरी की। उन्होंने बताया कि एनआईसीएल की राष्ट्रीय स्तर की पहली परीक्षा गत वर्ष अगस्त में दिल्ली में, दूसरी परीक्षा जोधपुर में, तीसरी जयपुर में आयोजित हुई, जबकि अंतिम साक्षात्कार दिल्ली में हुआ। उन्होंने अपने चयन में माता-पिता और परिवार के सहयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि पढ़ाई से लेकर […]

Noimg

अज्ञात कॉल के झांसे में आकर युवती से 99 हजार 453 रुपये की साइबर ठगी, साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के शाह आलम की पुत्री सफकत आरा साइबर ठगी का शिकार हो गई हैं। ठगों ने विभिन्न लेनदेन के माध्यम से उनके बैंक खाते से कुल 99 हजार 453 रुपये की अवैध निकासी कर ली। पीड़िता ने इस संबंध में नवगछिया साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता सफकत आरा ने बताया कि उनका यूको बैंक में खाता है। बीते दिनों उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को तकनीकी सहायता से जुड़ा बताते हुए कहा कि जब वह पे फोन (फोनपे) के माध्यम से रिचार्ज करती हैं, तो उनके खाते से दो से तीन रुपये अतिरिक्त कट जाते हैं, जिसे […]

Noimg

बिना हेलमेट बाइक पर सवार जिप अध्यक्ष का कटा चालान, विक्रमशिला सेतु पर जाम के कारण ली थी बाइक की लिफ्ट || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल का चालान कटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वे भागलपुर में आयोजित उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चारपहिया वाहन से रवाना हुए थे, लेकिन विक्रमशिला सेतु पर भीषण जाम लग जाने के कारण उन्हें रास्ते में परेशानी का सामना करना पड़ा। जिप अध्यक्ष ने बताया कि विक्रमशिला सेतु पर मिट्टी लदा एक ट्रैक्टर खराब हो जाने से सेतु पर घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। इसके कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया, जबकि जाम हटाने और यातायात व्यवस्था बहाल करने के लिए मौके पर कोई त्वरित प्रशासनिक पहल नहीं दिखाई दी। समय पर कार्यक्रम में पहुंचने […]

Noimg

भाकपा माले का राज्यव्यापी प्रतिवाद, नवगछिया में हुआ प्रदर्शन || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। दलितों, गरीबों तथा फुटपाथ पर सब्जी-फल बेचकर जीवनयापन करने वाले दुकानदारों के घरों और दुकानों पर चल रहे बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में भाकपा माले द्वारा राज्यव्यापी प्रतिवाद प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में बुधवार को नवगछिया के वैशाली चौक के समक्ष भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रतिवाद सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले नवगछिया के प्रखंड सचिव गौरीशंकर राय ने कहा कि भीषण शीतलहर के बीच दलितों और गरीबों को बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के उजाड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि नवगछिया बाजार क्षेत्र में रेलवे लाइन और सड़क किनारे फल, सब्जी एवं अन्य छोटी दुकानें लगाकर जीवन यापन करने वाले लोग पिछले करीब 20 वर्षों से […]

Noimg

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान मानवीय पीड़ा के दृश्य, उजड़ते आशियानों के बीच छलकते आंसू || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। रेलवे एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जहां एक ओर अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई जारी थी, वहीं दूसरी ओर कई स्थानों पर मानवीय पीड़ा से जुड़े हृदय विदारक दृश्य भी देखने को मिले। वर्षों से बसे आशियानों के टूटने का दर्द लोगों के चेहरों पर साफ झलक रहा था। अभियान के दौरान एक स्थान पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला अचानक अपनी झोपड़ी के भीतर जाकर लेट गई और कार्रवाई रोकने का प्रयास करने लगी। महिला अपने परिजनों के साथ वर्षों से वहीं रह रही थी। उसका कहना था कि उसने अपनी पूरी जिंदगी की कमाई और मेहनत से यह झोपड़ी खड़ी की थी और अचानक उसे उजाड़ दिया […]

Noimg

नवगछिया स्टेशन रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान, रेलवे भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त || GS  NEW

Chanchal Jha0

नवगछिया। रेलवे एवं स्थानीय प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के तहत अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर रेलवे की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यह अभियान पश्चिमी केबिन के समीप से आरंभ होकर नवगछिया स्टेशन स्थित काली मंदिर तक चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध रूप से बनी झुग्गियों, झौपड़ियों तथा दुकानों को हटाया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान रेलवे की जमीन पर वर्षों से किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया। इस क्रम में अवैध रूप से निर्मित झोपड़ियां, पान-पुड़िया की दुकानें, मांस एवं मछली की दुकानें जेसीबी मशीन से ध्वस्त की गईं। अभियान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल, स्थानीय थाना की पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद थे, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न […]

Noimg

“हमारा गांव, हमारी सड़क” एप पर शिकायत दर्ज होते ही शुरू हुआ मरम्मती कार्य, ग्रामीणों में खुशी की लहर || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । बिहपुर प्रखंड के बभनगामा बाजार से गुजरने वाली और तेलघी पंचायत एवं बगड़ी गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़क, जो बभनगामा गांव के अरविंद कुंवर के घर के पास क्षतिग्रस्त हो गई थी, के कारण जलजमाव की स्थिति बनी रहती थी और लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय ग्रामीणों ने इस समस्या से अवगत कराते हुए बिहपुर विधायक ई शैलेंद्र को सूचित किया। सड़क की जर्जर स्थिति की जानकारी मिलने पर विधायक ने लोगों को आश्वासन दिया कि सड़क की मरम्मती का कार्य शीघ्र किया जाएगा और इसके लिए “हमारा गांव, हमारी सड़क” नामक एप का उपयोग किया जा सकता है। विधायक ने बताया कि इस एप पर कोई […]

Noimg

साउथ एशियन चैंपियनशिप की विजेता प्रज्ञा भारती को जिला परिषद अध्यक्ष ने किया सम्मानित || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया की बेटी प्रज्ञा भारती ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पटना में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय टीम की सदस्य रहकर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष विपीन कुमार मंडल ने प्रज्ञा भारती से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रज्ञा को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि नवगछिया के ग्रामीण क्षेत्र की बेटी का बॉल बैडमिंटन जैसे खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना पूरे क्षेत्र और समाज के लिए […]

Noimg

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्रजनंदन शर्मा का आकस्मिक निधन, शिक्षक समाज में शोक की लहर || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, पटना के भीष्म पितामह कहे जाने वाले अध्यक्ष ब्रजनंदन शर्मा के आकस्मिक निधन के पश्चात गोपालपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय धरहरा में उनका सम्मान करते हुए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा की शुरुआत दो मिनट का मौन धारण करके उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने से हुई, उसके बाद उपस्थित शिक्षक और विद्यालय कर्मचारी ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। ब्रजनंदन शर्मा 1967 से लेकर मृत्यु तक बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, पटना के आजीवन अध्यक्ष रहे। उनके अकस्मात निधन से शिक्षक समाज में गहरा शोक और हतप्रभता का माहौल बना हुआ है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक युगेश कुमार, कुमार राजेश, नीतीश कुमार नयन, रश्मि कुमारी, पंकज […]

Noimg

स्व. सुशील कुमार मोदी की 74वीं जयंती बिहपुर एनडीए कार्यालय में समारोहपूर्वक आयोजित || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : सोमवार को बिहपुर एनडीए कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. सुशील कुमार मोदी की विधानसभास्तरीय 74वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक इ. शैलेंद्र ने किया। वहीं अध्यक्षता मुख्यालय मंडल अध्यक्ष दिलीप महतो और नवगछिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम ने की। इस मौके पर विधायक सहित विधानसभा क्षेत्र के सभी छह मंडलों से पार्टी नेता और कार्यकर्ता, साथ ही प्रदेश और जिला से आए पार्टी पदाधिकारी स्व. सुशील कुमार मोदी के चित्र के समक्ष नमन किया और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में विधायक इ. शैलेंद्र ने कहा कि बिहार की राजनीति को नई दिशा देने, […]