Category Archives: निभाष मोदी की रिपोर्ट

अपराधियों ने एक लाख की मांगी रंगदारी, नहीं देने पर बेटी के साथ गलत काम करने और परिवार वालों पर एसिड अटैक करने की दी धमकी ||GS NEWS

DESK 040

युवती जान माल की सुरक्षा को लेकर एसएसपी और डीआईजी के थानों के लगातार काट रही चक्कर भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर, बिहार में नीतीश राज में सुशासन की बात कही जाती है। लेकिन पिछले कई दिनों से ईशाकचक थाना क्षेत्र की लालूचक के रहने वाले सुभाष प्रसाद सिंह की पुत्री अपराधियों से बचाने को लेकर पुलिस के वरीय पदाधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री बिहार के डीजीपी तक को ट्वीट कर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगा चुकी है। लेकिन लगातार अपराधियों के द्वारा धमकी दी जा रही है।वही युवती वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय से लेकर डीआईजी और थानों के चक्कर काट काट कर परेशान हो चुकी है। मामला क्या है? दरअसल लालूचक के रहने वाले सुभाष प्रसाद सिंह ने 11 […]

एनटीपीसी में आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ‘मानवता के लिए योग’ विषय के साथ मनाया ||GS NEWS

DESK 040

केंद्रीय विद्युत मंत्रालय के निर्देशानुसार एनटीपीसी कहलगांव, में 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। एनटीपीसी स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने और एनटीपीसी कर्मचारियों के बीच स्वस्थ जीवन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उदेश्य से एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा दीप्तनगर टाउनशिप के दुर्गा पंडाल परिसर में योग प्रशिक्षक के मार्ग दर्शन में योगाभ्यास सत्र आयोजित किए गए । मुख्य अतिथि श्री अरिंदम सिन्हा, मुख्य महाप्रबंधक (कहलगाँव) ने सभी महाप्रबंधकगण की उपस्थिती में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ किया । इस योग दिवस पर समस्त विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसियेसन, एनटीपीसी कर्मी, सृष्टि समाज की सदस्याओं तथा बाल भवन के बच्चों ने प्राणायाम, योग आसन प्रशिक्षण अभ्यास कार्यक्रम में बढ़. चढ़ कर हिस्सा लिया। एनटीपीसी कहलगांव में कर्मचारियों और परिवार के […]

डकैती के 2 कांडों का हुआ उद्भेदन, लुटे हुए सामानों की हुई रिकवरी एवं लूट कांड में संलिप्त कुल 8 लोगों की हुई गिरफ्तारी ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट :-निभाष मोदी भागलपुर भागलपुर में प्रशासन कितना भी अपराध पर लगाम कसने की कोशिश कर ले परंतु कहीं ना कहीं प्रशासन फेल होते दिखती है, भागलपुर में बीते कुछ दिनों पहले दो लूट कांड सामने आए थे लेकिन अपराधी फरार चल रहे थे। प्रशासन ने अपनी कमर कसी और डकैती के 2 कांडों का उद्भेदन करते हुए सामानों की रिकवरी भी हुई और कई अपराधियों को गिरफ्तार भी किया। यह जानकारी प्रेसवार्ता कर सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने दी। नसरतखानी के पास पिकअप वैन के साथ डीजे लूट कांड 6 जून को करीब 2:30 बजे सुबह बेलखुरीया स्थित टूटा पुल के पास संतोष मंडल एवं उसके मजदूर एवं पिकअप चालक व मालिक भिखारी यादव जो रजनपुर पिकअपवैन पर डीजे […]

जिला विधिक सेवा प्राधिकार भागलपुर में किया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम ||GS NEWS

DESK 040

जिला एवं सत्र न्यायाधीश और ज्यूडिशियल ऑफिसर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया कार्यक्रम की शुरुआत रिपोर्ट :-निभाष मोदी भागलपुर भागलपुर,राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली तथा बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भागलपुर द्वारा अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्र एवं जुडिशल ऑफिसर ने सामूहिक रुप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्रा के अलावे ज्यूडिशियरी के सभी पदाधिकारी एवं सिविल कोर्ट के कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्रा ने कहा योग हमारे मन मस्तिष्क को स्वस्थ करता है और मन […]

एनएच 80 की दुर्दशा व बदनूमा दाग लिए सरकारी कार्य की ख्याति जगजाहिर हो रही ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर से कहलगांव जाने वाली एनएच की सड़कों के गड्ढों में लोग पकड़ते दिखे जिंदा मछलियां रिपोर्ट ;-निभाष मोदी /भागलपुर भागलपुर से कहलगाँव एनएच 80 के दुर्दशा की एक झलक फिर से सामने आई है। सड़क पर गढ्ढा या गढ्ढे में सड़क तो पहले से जाहिर है, लेकिन इस बार सच में उस पर मछली पकड़ने का मामला सामने आई है। घोघा में एनएच 80 के गड्ढों में भी मछलियां मिली है। सड़कों पर मछली पकड़ने की होड़ सी लगी दिखी। एनएच 80 मुख्य मार्ग की दर्द भरी कहानियों के पार्ट में एक नया अध्याय जुड़ा जो की वास्तविकता की बुनियाद पर सरकार के रवैये को दर्शाती हुई बिना कुछ कहे बहुत कुछ कह रही थी। सड़क पर जमे पानी […]

बबरगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान एक टेंपो से 138 बोतल विदेशी शराब किया बरामद ||GS NEWS

DESK 040

दो युवक सूरज सिंह व मो.शमीम को पुलिस ने किया गिरफ्तार रिपोर्ट :-निभाष मोदी/भागलपुर भागलपुर बबरगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान एक टेंपो से 138 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है। वही दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड की ओर से शराब तस्कर शराब की खेप शहर में ला रहे हैं। जिसको लेकर पुलिस के द्वारा एसआईटी की टीम के साथ अलीगंज चौक के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें एक टेंपो में बने गुप्त तहखाने से शराब की बरामदगी की गई। वही सूरज सिंह व मोहम्द समीम को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है, और पता लगाने में जुटी […]

बीएसएनल ऑल यूनियन एंड एसोसिएशन ने भागलपुर टेलिफोन भवन में किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ||GS NEWS

DESK 040

कर्मचारियों ने विभाग और सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी रिपोर्ट :-निभाष मोदी/भागलपुर भागलपुर टेलिफोन भवन के सामने बीएसएनएल ऑल यूनियन एंड एसोसिएशन के बैनर तले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कर्मचारियों के द्वारा सैलेरी रिवीजन, पेंशन रिवीजन सहित जेई के पद को समाप्त किए जाने का विरोध कर्मचारी कर रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि जब तक यह मांगे पूरी नहीं होती है तब तक लगातार इसी तरह विरोध प्रदर्शन का दौर जारी रहेगा। वही इन लोगों का कहना है कि यहां के वर्तमान जीएम के द्वारा लगातार भ्रष्टाचार का आरोप यह लोग लगा रहे हैं। इन लोगों की मांग है कि जीएम के कार्यकाल की सीबीआई से जांच कराई जाए और […]

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला मे 23 दिन शेष जिला प्रशासन के निर्देश के बाबजूद धरातल पर एक भी कार्य नहीं ||GS NEWS

DESK 040

जहाज घाट बंद कांवड़ियों को गंगा स्नान करने मे हो रही परेशानी रिपोर्ट :-निभाष मोदी/भागलपुर भागलपुर सुलतानगंज के नगर परिषद क्षेत्र के अजगैबीनाथ धाम में 14 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला प्रारंभ होना हैं।जो 23 दिन शेष रह गए हैं। जिला प्रशासन के निर्देश के बाबजूद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभीनव कुमार द्वारा गंगा घाट मे साफ सफाई अभीयान कि शुरुआत अबतक नहीं कि गई हैं।जिससे बाहर से आनेवाले कांवडिया को गंगा स्नान करने मे काफी परेशानी हो रही हैं।वहीं ग्रामीणों ने बताया कि 14 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला प्रारंभ होना है।लेकिन गंगा घाट मे श्रावणी मेला को लेकर तैयारी अबतक शुरू नहीं कि गई हैं। संत सुल्तानगंज अजगैबीनाथ घाट पर गंगा स्नान के लिए उत्तर […]

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त ने कई वरीय पदाधिकारियों के साथ की बैठक ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट : -निभाष मोदी भागलपुर भागलपुर,14 जुलाई से शुरू हो रहे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त दया निधान पांडे ने जिलाधिकारी भागलपुर, वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर, पुलिस अधीक्षक नवगछिया , जिलाधिकारी बांका, वरीय पुलिस अधीक्षक बांका के साथ साथ कार्यालय प्रकोष्ठ भागलपुर के कई अधिकारियों के साथ बैठक की ।बैठक में दोनों जिलों के उप विकास आयुक्त भी शामिल हुए । बैठक में भागलपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन ने मेला को लेकर की गई तैयारीयों पर प्रमंडलीय आयुक्त का ध्यान आकृष्ट किया। आज के इस बैठक में आगामी 14 जुलाई से शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर कई बिंदुओं पर वार्ता हुई ।सबसे पहले कांवरिया पथ को दुरुस्त करने पर जोर […]

बरारी थाना क्षेत्र के सुर्खिर्कल मोहल्ले में देर रात एक युवक को अपराधियों ने मारी गोली, पानी को लेकर मकान मालिक से चल रहा था विवाद ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट ;-निभाष मोदी /भागलपुर भागलपुर बरारी थाना क्षेत्र के सुर्खिर्कल मोहल्ले में देर रात सौरव कुमार नामक युवक को अपराधियों के द्वारा गोली मारकर घायल कर दिया गया। जिसका इलाज जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में किया जा रहा है। सौरभ के दोस्त नितेश ने बताया कि वह जिस लॉज में रहता है उसके मकान मालिक के द्वारा पानी को लेकर हुए विवाद के कारण रूम खाली करने को लेकर विवाद हुआ था, और यह लोग रूम खाली करने वाला था। लेकिन रात में जब सौरव लॉज आया था और वहां से घर वापस लौट रहा था। इसी क्रम में लॉज मालिक के द्वारा 15 से 20 लड़कों को बुलाकर पहले सौरव के साथ मारपीट की गई। वही उसे गोली भी […]