June 20, 2022
अग्निपथ योजना के विरोध में लोजपा रामविलास ने अनुमंडल कार्यालय परिसर में दिया धरना ||GS NEWS
DESK 04रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर नवगछिया ,अग्निपथ योजना के विरोध में लोजपा रामविलास पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नवगछिया अनुमंडल परिसर में एक दिवसीय धरना दिया है. धरना कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अवधेश पासवान कर रहे थे. धरना कार्यक्रम के बाद श्री पासवान ने अनुमंडल पदाधिकारी को एक ज्ञापन के माध्यम से पार्टी की मंगों से भी अवगत कराया है. विभिन्न मंगों में अग्निपथ योजना को वापस लेने, पुरानी पेंशन स्कीम को पुनः प्रारंभ करने, एमपी, एमएलए का पेंशन बंद करने और स्थानीय बाढ़ और कटाव का स्थायी निदान भी शामिल है. धरना कार्यक्रम में कई कार्यकर्ताओं की मौजूदगी देखी गयी. DESK 04