Category Archives: निभाष मोदी की रिपोर्ट

भारत बंद को लेकर नवगछिया पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, यह फ्लैग मार्च नवगछिया आदर्श थाना के थाना अध्यक्ष भरत भूषण के नेतृत्व में निकाली गई ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट :- निभाष मोदी /भागलपुर भागलपुर, केंद्र सरकार की अग्निपथ स्कीम को लेकर आज भारत बंद का ऐलान किया गया। भारत बंद को लेकर नवगछिया पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। 2 दिन पहले नवगछिया क्षेत्र में उपद्रवियों ने काफी सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया था और साथ ही साथ प्रशासन पर भी पथराव किए थे ।जवाबी कार्रवाई में पुलिस प्रशासन को करीब 8 राउंड गोलियां भी चलानी पड़ी थी। इसी बाबत यह फ्लैग मार्च आदर्श थाना नवगछिया से प्रारंभ होकर महाराज जी चौक, मक्खातकिया, जीरोमाइल होते हुए पकड़ा के बाद पुनः आदर्श थाना नवगछिया में समाप्त हुआ। नवगछिया थाना प्रभारी भरत भूषण ने बताया कि यह फ्लैग मार्च निकालने का मुख्य मकसद है प्रदर्शनकारियों पर लगाम लगाना। साथ ही उन्होंने […]

भारत की जनवादी नौजवान सभा और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ने अग्निपथ योजना का भागलपुर में किया शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट :- निभाष मोदी/ भागलपुर भागलपुर,केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर आज भारत बंद का ऐलान किया गया है ,उसी बाबत भागलपुर स्टेशन चौक पर भारत की जनवादी नौजवान सभा डीवाईएफआई भागलपुर एवं भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लोकल कमेटी भागलपुर के द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। हालाकि प्रदर्शन करने वालों की संख्या बहुत कम देखी गई। भारत की जनवादी नौजवान सभा डीवाईएफआई भागलपुर के जिला संयोजक मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि मोदी सरकार की नीति कहीं से सही नहीं है, जिस तरह से किसान बिल मोदी सरकार को वापस लेना पड़ा है उसी तरह इस योजना को भी वापस लेना पड़ेगा। नहीं तो यह प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा, वही भारत की कम्युनिस्ट […]

भारत बंद को लेकर जिला प्रशासन निपटने के लिए कमर कस ली ||GS NEWS

DESK 040

जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, एएसपी व यातायात सिटी डीएसपी लगातार कर रहे शहर का निरीक्षण रिपोर्ट :-निभाष मोदी / भागलपुर भागलपुर| भारत बंद को लेकर उपद्रवियों व प्रदर्शनकारियों से निबटने के लिए रेलवे और जिला पुलिस ने कमर कस ली है, जिलाधिकारी वरीय पुलिस अधीक्षक एवं प्रशासनिक खेलने के सभी पदाधिकारीयो की पूरे शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर है। शहर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए है। विशेष बटालियन हावड़ा-जमालपुर सुपर एक्सप्रेस से भागलपुर पहुंच चुकी है, आरपीएफ इंस्पेक्टर रंधीर कुमार के अनुसार (80) जवानों की टुकड़ी है, जिसे अलग-अलग जगहों पर तैनात किया गया है, सुल्तानगंज, जमालपुर, कहलगांव और भागलपुर में आरपीएसएफ की तैनाती की गई है, इससे स्टेशन छावनी में तब्दील हो गया है, उन्होंने बताया कि […]

नवादा पंचायत के कसमाबाद गांव में आनंद मार्ग प्रचारक सेवा संघ द्वारा जरूरतमंदों के बीच बांटी गई साड़ीयां||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट :-निभाष मोदी/ भागलपुर भागलपुर सुल्तानगंज के कसमाबाद गांव में आनंद मार्ग प्रचारक सेवा संघ के बैनर तले लगभग एक सौ गरीब निसहाय और जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया । इस मौके पर आचार्य ब्रज गोपालनंद, अचार्य रामकृपा नंद लतिका ब्रह्मचारिणी सुजाता देवी ने बताया कि हमारे संस्था द्वारा गरीब असहाय एंव जरूरत मंद गरीबों को श्राद्ध एंव शादी समारोह मे उन गरीब परिवारों को सहयोग करते हुए साडीयां वितरण कये जाते हैं। ।उसी को लेकर आज एक सौ से अधिक गरीब परिवारों के बिच साडियां बांटी गई हैं।जिससे उन सभी गरीब परिवार अपनी जीवन खुशी मय व्यतित कर सके।इस दौरान नवादा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रभाकर कुमार,समाजसेवी बबलू मंडल सहित कई इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद थे। […]

एनटीपीसी कहलगांव में बालिकाओं के टैलेंट शो के प्रदर्शन के साथ बालिका सशक्तिकरण अभियान 2022 का किया गया समापन ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट :-निभाष मोदी /भागलपुर भागलपुर, एनटीपीसी कहलगांव में निगम सामाजिक दायित्व के तहत आयोजित 4 सप्ताह तक चल रहे बालिका सशक्तिकरण अभियान 2022 का समापन समारोह अंग भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रस्तुतियों के बीच संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि अरविंद सिन्हा परियोजना प्रमुख कहलगांव ने सभी महाप्रबंधक गण, सृष्टि समाज के सदस्या एवं उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों के साथ मिलकर दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। एनटीपीसी ने सामाजिक दायित्व के अंतर्गत एनटीपीसी कहलगांव में 23 मई से 19 जून 2022 तक भागलपुर एवं गोड्डा जिले की सरकारी विद्यालयों की 120 बालिकाओं हेतु आयोजित किया गया ।जिसमें 1 माह तक चलने वाले आवासीय कार्यक्रम में छात्राओं के लिए प्रारंभिक शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, योग, क्रीडा एवं आत्मरक्षा […]

1 जुलाई को होने वाले जदयू के प्रदेश के चिकित्सा प्रकोष्ठ के बैठक में पूरे बिहार से ग्रामीण चिकित्सक इकट्ठा होंगे बापू सभागार पटना में, सीधे कर सकेंगे मुख्यमंत्री से अपनी बातों पर चर्चा ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,आगामी 1 जुलाई को होने वाले जदयू के प्रदेश के चिकित्सा प्रकोष्ठ के बैठक में पूरे बिहार से ग्रामीण चिकित्सक बापू सभागार पटना में इकट्ठा होकर अपनी बातें मुख्यमंत्री के साथ सीधे कर सकेंगे। उसी को लेकर आज भागलपुर में प्रखंड अध्यक्ष व प्रभारी के साथ चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ अजय कुमार एवं ग्रामीण चिकित्सा समन्वय सेवा समिति के जिलाध्यक्ष तुलसी कुमार मंडल की अध्यक्षता में आज एक बैठक की गई। बताते चलें कि आगामी 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे पर होने वाले कार्यक्रम बापू सभागार पटना में आयोजित की गई है, उसमें पूरे बिहार से ग्रामीण चिकित्सक वहां इकट्ठा होकर बिहार के मुख्यमंत्री से अपनी कई बातों को रखेंगे ।उम्मीद है ग्रामीण चिकित्सकों के लिए […]

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के द्वारा एक दिवसीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट… निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर, बोध नशा उन्मूलन प्रकल्प के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके निमित भव्य शोभा यात्रा निकाला गया, जिसमे 100 युवाओं ने मोटर साइकील व 10 चार पहिया वाहन के साथ नगर भ्रमण करते हुए पुनः कथा स्थल पर पहुंची।इस अवसर पर आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी सुकर्मानंद ने कहा कि संस्थान में हजारों युवा अपना सब कुछ त्याग कर केवल समाज कल्याण हेतु कार्यरत हैं जो कि ब्रह्म ज्ञान की ध्यान साधना की ओज से युवा वर्ग स्वयं बदले औरो को भी बदलना चाहते है, यह सभी ब्रह्मज्ञान की मशाल लेकर विश्व शांति के सकल्प को सार्थक करने हेतु आशुतोष महाराज जी के मार्ग दर्शन में सेवा कर रहे हैं। जब मानव सहज […]

अग्नीपथ के विरोध में कई ट्रेन हुई रद्द, अब 17 जुलाई का इंतजार करना पड़ेगा कैंसर पेशेंट को इलाज के लिए ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर.. निभाष मोदी,भागलपुर भागलपुर ,अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं द्वारा किये जा रहे उग्र प्रदर्शन की वजह से बाधित हुई रेल सेवा की मार गंभीर बीमारियों का इलाज कराने के लिए बाहर जाने वाले मरीजों पर पड़ रहा है. लोगों को हॉस्पिटल से मिन्नतें कर नई डेट लेने को बाध्य होना पड़ रहा है. पूर्णिया के गुरुद्वारा रोड निवासी नीरज चौधरी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. कैंसर पीड़ित नीरज अपनी पत्नी ज्योति चौधरी के साथ रूटीन चेकअप के लिए भागलपुर से ट्रेन द्वारा टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, मुंबई जा रहे थे. लेकिन युवाओं द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन की वजह से भागलपुर स्टेशन पर कई घंटों इन्तजार करने के बाद भी उन्हें घर वापस लौटना पड़ा. एलटीटी ट्रेन […]

बिहपुर से फुलौत तक कोसी नदी पर बन रहे पुल का 124 नंबर पाया नदी के तेज बहाव में बहा ||GS NEWS

DESK 040

कोसी नदी पर फोरलेन पुल के निर्माण के लिए मुंबई के एफकॉन कंपनी को मिला है जिम्मा रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर,नवगछिया के बिहपुर में शनिवार की दोपहर करीब दो बजे बहुप्रतीक्षित एनएच 106 मिसिंग लिंक (30 किलोमीटर ) बिहपुर से फूलोत तक कोसी नदी पर बन रहे पुल का एक 124 नंबर पाया (कुंआ) हरिओ के त्रीमुहान घाट के समीप कोसी नदी के तेज बहाव में बह गया। कोसी की मुख्य धारा में चार पाया (कुंआ) हैं, जो एक पाया बह गया। कोसी नदी पर पुल मुंबई की एफकॉन कंपनी बना रही हैं.कोसी नदी पर 6.94 किमी लंबा फोर लेन पुल बन रहा हैं.जिसका टोल प्लाजा सिक्स लेन का और सड़क टू लेन का हैं. एफकॉन के प्रोजेक्ट मेनेजर बी के […]

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में अपनी फरियाद लेकर जा रहे भागलपुर के 5 फरियादी, जिला प्रशासन ने सबों को बस से किया रवाना||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में अपनी फरियाद लेकर भागलपुर से पांच फरियादियों को जिला प्रशासन के द्वारा बस से रवाना किया गया। प्रत्येक सोमवार को पटना में होने वाले जनता दरबार कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा लोगों को चिन्हित किया जाता है, और फिर उनका कोरोना जांच कराकर उनके कागज की जांच कर भेजा जाता है। कल होने वाले मुख्यमंत्री के जनता दरबार में भागलपुर जिला से पांच फरियादी जनता दरबार में शामिल होने के लिए गए हैं। जहां वह अपनी परेशानियां मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। DESK 04