Category Archives: बिहपुर

Noimg

बिहपुर पुलिस ने कुख्यात कन्हैया के घर की कुर्की जब्ती ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर पुलिस ने थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को बिहपुर दक्षिण पंचायत के सोनवर्षा निवासी कुख्यात बदमाश कन्हैया चौधरी के घर का कुर्की जप्ती किया।इस दौरान घर के खिड़की ,किवाड़ ,चौखट आदि समेत अन्य समान को उठाकर थाने लाई।कुख्यात कन्हैया पुलिस के लिये सिरदर्द बन चुका है.पुलिस लगातार कन्हैया को पकड़ने के लिये छापेमारी कर रही है.लेकिन कन्हैया हजारों एकड़ फैले दियारे का फायदा उठा कर हर बार बचने में सफल हो जा रहा है. अब तो फसल भी बड़ा -बड़ा हो गया है.जिस बदमाश कन्हैया को पकड़ना ओर भी मुश्किल हो गया है.ज्ञात हो की कुख्यात बदमाश कन्हैया की तलाश पुलिस को जमालदीपुर के किसान सुनील सिंह हत्याकांड में है। बीते वर्ष 29 दिसंबर को जमालदीपुर के […]

Noimg

नवगछिया बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों ने मिलकी में दाता के मज़ार पर लगाई हाजरी ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – सोमवार को नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के संयोजन में खिलाड़ियों ने दाता के मज़ार पर हाजरी लगाया.नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार लाल,उपाध्यक्ष मो. मोइन राइन,मो.शमीम उर्फ मुन्ना,चंदन भारद्वाज व राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार,राजेश कुमार रवि के द्वारा दाता की चादरपोशी कर समाज में शांति भाईचारा खिलाड़ियों के निरोग जीवन व समृद्धि की दुआ मांगी. इस मौके पर उर्स इंतेजामिया कमिटी के उपाध्यक्ष इरफान आलम,सचिव अबुल हसन व कोषाध्यक्ष जैनूल अंसारी द्वारा सभी खिलाड़ियों व संघ के पदाधिकारी को कमेटी कार्यालय में दाता के मजार की चादर भेंटकर सम्मानित किया गया.मौके पर खिलाड़ी राहुल कुमार व अंकित कुमार शर्मा,सूरज कुमार,अविनाश कुमार,सन्नी कुमार,मो. सैफ अली,अजीत कुमार,मुकुल कुमार,अभिषेक कुमार,घनश्याम कुमार,गुलशन कुमार,पुष्कर […]

Noimg

दाता के मजार क़ी एक चुटकी मिट्टी बना देती है बिगड़े काम- नगर विधायक अजीत शर्मा || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – कौमी एकता, सर्वधर्म सद्भाव, आपसी भाईचारे क़ा प्रतीक प्रखंड के मिल्की गांव स्थित सैय्यदना हजरत दाता मांगनसाह रहमतूल्ला अलैह के सलाना उर्स पर जायरीनों द्बारा चादरपोशी क़ा सिलसिला अनवरत रूप से जारी है.रविवार को नगर विधायक अजीत शर्मा ने दाता के दर पर हाजरी लगायी.उन्होंने दाता के मजार पर चादरपोशी कर विश्व शांति के लिये अमन चैन की दुआ भी मांगी.इस मौके पर कहा दाता के मजार की दाता के मजार की एक चुटकी मिट्टी बिगड़े काम को बना देती हैं. इस दर से कोई सवाली खाली नही लौटता है।उनकी मुराद देर सबेर जरूर पुरा होती है.वही चादरपोशी के बाद उर्स इंतेजामिय कमिटी के कार्यालय में सदर जनाब अजमत अली साहब, नायब सदर इरफान आलम ,सचिव अबुल हसन […]

पशुपालक हत्याकांड मामले में केस दर्ज ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – लत्तीपुर के पशुपालक सूरज यादव की हत्याकांड मामले में बड़े भाई राजकुमार यादव के लिखित आवेदन पर नदी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. जिसमें लत्तीपुर के कुख्यात बदमाश पप्पू यादव व सकला यादव समेत 9 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है.आवेदन में पुरानी रंजीश और भैस चराने को लेकर कुछ दिन पूर्व हुआ विवाद बताया गया है.ज्ञात हो की गुरुवार की रात. लत्तीपुर उत्तर पंचायत के वार्ड नंबर 12 निवासी पशुपालक सूरज यादव की गरैया बहियार में दस की संख्या में आये बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दिया था.इधर पशुपालक सूरज यादव की हत्या के दूसरे दिन मृतक के घर मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.मृतक के घर दूसरे दिन भी चूल्हा नही जला.वहीं […]

Noimg

दाता का मजार नेकी व परोपकार की राह पर चलने का सीख देता हैं – उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – गंगा व कोसी के बीच प्रखंड के मिल्की गांव स्थित कौमी एकता, आपसी सद्भाव एवं भाईचारे व आपसी मिल्लत का मिशाल सैय्यदाना दाता हज़रत मांगनशाह रहमतूल्ला अलैह के सलाना उर्स -ए -पाक के तीसरे दिन शनिवार को बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ दाता के दर पर पहुंचे. जहां उन्होंने दाता के दर पर पारम्परिक ढ़ंग से चादरपोशी कर विश्व में अमन चैन एवं क्षेत्र में सुख समृद्धि की दुआ मांगी.उसके बाद उद्योग मंत्री उर्स इंतेज़ामिया के कमिटी के दफ्तर पहुंचे.जहां उनका सम्मान दाता पर चढ़े चादर एवं बुके भेंट जिप मोइन राइन ,रेणु चौधरी , उपप्रमुख एनामूल . बिहपुर मध्य के मुखिया मनोज कुमार लाल समेत कमिटी के सदर जनाब अज़मत अली साहब , नाइब सदर […]

Noimg

बिहपुर सीएचसी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया प्लान इंडिया स्वच्छता शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहपुर भागलपुर के प्रांगण में शिक्षिका, ए एन एम, आशा का सम्मान समारोह किया गया. उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षिका ए एन एम आशा को सम्मानित किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिप सदस्य रेनू चौधरी सीएचसी प्रभारी डॉ मुरारी पोद्दार प्रभारी डॉ श्रुति कुमारी, डॉक्टर पी एन रंजन, अखिलेश शाह ,शमशाद आलम, स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार भट्ट मुखिया अरुणा देवी एवं कमल जायसवाल के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस मौके पर जिप सदस्य रेनू चौधरी ने कहा कि हर साल 8 मार्च के दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, महिला दिवस पर […]

Noimg

बात आयी सामने – हनी ट्रैप कर नीतीश को उतार दिया मौत के घाट ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – जगतपुर में हुए मनीष हत्याकांड मामले में नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने स्थल पर पहुंच कर तहकीकात की है. नवगछिया के एसपी ने कांड से जुड़े प्रत्येक साक्ष्यों और स्थलों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया तो कांड से जुड़े लोगों से भी बातचीत की. बात सामने आयी है कि मनीष का गांव की ही एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग था, इस बात की जानकारी उसके पति को नहीं थी. पति की जानकारी के बगैर महिला ने मनीष को 20,000 बतौर कर्ज भी दिया था. जब पति को उक्त संबंध की जानकारी मिली तो एक जाल बिछाया गया, जिसमें मनीष फंस गया और अंततः उसे मौत के घाट उतार दिया गया. बात सामने आयी है कि […]

Noimg

बाढ़ कटाव में अपने आशियाने को गवा चुके रंगरा और खरीक प्रखंड के 229 लोगों को दिया गया ₹965900 || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – नवगछिया के अनुमंडल कार्यालय में शुक्रवार को भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने रंगरा और खरीक प्रखंडों के विभिन्न गांवों में बाढ़ और कटाव में अपना आशियाना गंवाने वाले कुल 229 लोगों को पुनः घर बनाने के लिये ₹965900 का स्वीकृति पत्र सुपुर्द किया है. स्वीकृति पत्र प्राप्त करने वाले लोगों में रंगरा प्रखंड के झल्लूदास टोला में पक्का मकान और झोपड़ी गंवाने वाले कुल 180 पीड़ितों, जहांगीरपुर वैसी के 26 पीड़ितों और तीनटेंगा दक्षिण के कुल 14 पीड़ितों को स्वीकृति पत्र दिया गया है. जबकि खरीक प्रखंड के लोकमानपुर गांव के कुल नौ कटाव पीड़ितों को स्वीकृति पत्र सुपुर्द किया गया है. जानकारी दी गयी है कि जहांगीरपुर वैसी गांव के कुल 26 गृहक्षति पीड़ितों को […]

Noimg

पीड़ित परिवार से मिले विधायक ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के राजेंद्र कॉलोनी की घटना को लेकर गोपालपुर के विधायक सह सचेतक सत्तारूढ़ दल नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली और सांत्वना हुए कहा कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा. दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलेगी और जल्द से जल्द गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा. मौके पर मौजूद जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती ने कहा कि कानून का राज है. पीड़ित परिवार के साथ पूरा – पूरा न्याय होगा. गोपालपुर के माननीय विधायक सह सचेतक सत्तारूढ़ दल नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, पीड़ित परिवार के घर पर पहुंचे. जहां पर पहले से भीड़ के रूप में राजेंद्र कॉलोनी के लोग जमा थे. विधायक के […]