Category Archives: बिहपुर

Noimg

एशियन गेम्स में सौ के पार मेंडल पर जश्न ||GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर: चीन में चल रहे एशियन गेम्स में भारत की मेंडल संख्या सौ के पार होने पर हाथों में तिरंगा लेकर नवगछिया पुलिस जिला बाल बैडमिंटन संघ के तत्वाधान में बाल बैडमिंटन खिलाडियों ने लोगों के बीच मिठाई बाटकर अपनी खुशी का इजहार किया।वहीं देश के नाम मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को देश का सच्चा हीरो भी बताया ।खिलाड़ियों ने इस दौरान कहा कि एशियन गेम्स के इतिहास में भारत ने इस बार मेंडल की संख्या को सौ के पर किया है।जो बड़ा ही गौरवान्वित करने वाला ऐतिहासिक क्षण है।इस दौरान अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार,अंकित कुमार शर्मा समेत खिलाड़ी अविनाश शर्मा,रवि राहुल,आदित्य राज,मुकुल, सूरज व घनश्याम आदि मौजूद थे। DESK 04 B

Noimg

बिहपुर के सोनवर्षा भगवती स्थान परिसर में बहुजन समाज ने की बैठक | | GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर:सोमवार को प्रखंड के बिहपुर दक्षिण/सोनवर्षा पंचायत के दुमुंही चौक भगवतीस्थान के परिसर में सामाजिक न्याय आंदोलन बिहार,बहुजन स्टूडेंट्स युनियन,बिहार फुले-अंबेडकर युवा मंच व संत रैदास महासभा आदि की बैठक हुई।जिसकी अध्यक्षता नसीव रविदास व संचालन अशोक रविदास ने किया।बैठक में प्रस्ताव पारित हुआ कि 26 नवंबर को भागलपुर में बहुजन समाज की प्रस्तावित विशाल रैली में 15-20 बहुजन समाज के लोगों की भागीदारी रहेगी।बैठक को गौतम कुमार व अखिलेश रमण आदि सहित कई अन्य ने भी संबोधित किया।बैठक में मोनू रविदास,राजा,मनोज,विष्णुदेव,हेमंत,प्रवीण,शंकर,बीघन व सुरजीत आदि समेत बड़ी संख्या में बहुजन समाज के लोग मौजूद थे। DESK 04 B

Noimg

बीडीओ ने शिक्षक शास्त्री को किया सम्मानित | | GS NEWS

DESK 04 B0

नारायणपुर – प्रखंड के सिंहपुर पुरब पंचायत के मध्य विद्यालय मधुरापुर (बालक) के शिक्षक रविकांत शास्त्री को सांस्कृतिक स्तोत्र एवं प्रशिक्षण केंद्र नई दिल्ली से प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपलक्ष्य में वापस आने पर नारायणपुर बीडीओ खुशबू कुमारी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक सूर्यप्रकाश यादव ने संयुक्त रूप से पुष्पगुच्छ, डायरी कलम से सम्मानित किया। बीडीओ ने कहा कि एनपीई-2020 के अनुरूप शिक्षा में कठपुतली की भूमिका की महत्व को बच्चों के बीच प्रसारित करने से बच्चों में सीखने की ललक बढ़ती है तथा बच्चे अपने गौरवशाली इतिहास को जानकर गौरवान्वित होंगे।मौके पर शिक्षक संजीव कुमार साह,मंजू कुमारी डे,दिलीप गुप्ता,सदय कुमार पोद्दार समेत अन्य मौजूद थे। DESK 04 B

Noimg

बिहपुर के पांच समाजसेवी को दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय समरसता सम्मान ||GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर:सोमवार को गांधी जयंती पर प्रखंड के बिहपुर दक्षिण/सोनवर्षा पंचायत की मुखिया नीनारानी,उपमुखिया राहुल कुमार समेंत प्रखंड के पांच लोगों नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय समरसता सम्मान मिला है।सम्मानित होने वाले अन्य तीन लोगों में गौरीपुर के बबलू चौधरी,सोनवर्षा के संजय कुमार व धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं।सांस्कृतिक शिष्टडल सदस्यों का सलाहकार बोर्ड सदस्यों व मुख्य अतिथि लोकसभा सदन के डीजीपी भुवनचन्द्र जोशी,देश के चर्चित वकील एपी सिंह द्वारा नेपाल राष्ट्र की. टोपी,शाल,अभिनंदन पत्र,मेडल,स्मृतिचिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।बताया गया कि अंतर्राष्ट्रीय समरसता के सांस्कृतिक शिष्टमंडल उर्पयुक्त व्यक्तियों कर्मस्थली से विकास तक सेवा कार्यो का अवलोकन कर अनवरत परिश्रम पर सलाहकार बोर्ड द्वारा सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक सचिव सचिव लाल बहादुर ने बताया कि सोमवार से अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच का सांस्कृति शिष्टमंडल दी. […]

Noimg

ग्रामसभा में की गई जनसमस्या पर चर्चा ||GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर:साेमवार को सरकारी निर्देशानुसार गांधी जयंती के मौके पर बिहपुर प्रखंड के बभनगामा पंचायत भवन में मुखिया गुलजार खां की अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई।जिसमें पंचायत के लगभग सभी वार्ड सदस्यों के साथ साथ सभी वार्डों के बड़ी संख्या में लोग भी पहुंचे।ग्रामसभा में सबसे अधिक लोगों ने पीएम आवास दिलाने की मांग किया।इस पर मुखिया ने कहा कि पीएम आवास के लाभुकों की सूची व क्रमांक का प्रकाशन होता है।उसी के अनुसार लाभुक को उसका लाभ मिलता है।उक्त सूची अभी तक पंचायत को प्राप्त नहीं हुई।सूची प्राप्त होते ही सूची क्रमाक के अनुसार लाभुक को पीएम आवास का लाभ मिलने लगेगा। इसके बाद सबसे अधिक लोगों ने पंचायत में जलजमाव के निदान व जलनिकासी की व्यवस्था कराने की बात कही।इस […]

Noimg

बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम चौथे दिन भी श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ ||GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर प्रखंड के मड़वा गांव बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में भादो पूर्णिमा के अवसर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़. चौथे दिन शिवभक्तों द्वारा बाबा भोलेनाथ और मां पार्वती को जलाभिषेक किया. पूरा मंदिर परिसर बोल बम के उद्घोषों से गूंजता रहा.शिवभक्त जलार्पण के बाद लगे मेले का भी जमकर लुफ्त उठा रहे है. मेला कमिटी के सदस्य सह सरपंच प्रतिनिधि मनोहर चौधरी ,कोषाध्यक्ष सह पंसस विमल शर्मा , गोपाल चौधरी , वीरकुंवर सिंह सहित मड़वा ग्रामीणों ने बताया की मेला में शिवभक्तों की सेवा व सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये है.वहीं गर्भगृह में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है.मेले में लगे लकड़ी की दुकान ,लोहे से बने समान ,पत्थर के समान आदि की जमकर खरीददारी कर रहे है.वहीं झंडापुर ओपी […]

Noimg

ब्रजलेश्वरधाम में लगा मेला परवान पर ,दूसरे दिन भी जलार्पण का सिलसला जारी || GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर – प्रखंड के मड़वा गांव स्थित स्वयंभू महादेव बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में भादो पूर्णिमा के अवसर पर लगा मेला अपने पूरे परवान पर है।शनिवार को भी शिवभक्तों द्वारा बाबा भोलेनाथ और मां पार्वती को जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहा.इस दौरान पूरा मंदिर परिसर बोल बम के उद्घोषों से गूंजता रहा.शिवभक्त जलार्पण के बाद लगे मेले का भी जमकर लुफ्त उठा रहे है. मेला कमिटी के सदस्य सह सरपंच प्रतिनिधि मनोहर चौधरी , कोषाध्यक्ष सह पंसस विमल शर्मा ,गोपाल ,आशुतोष चौधरी ने बताया की मेला में शिवभक्तों की सेवा व सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये है।वहीं गर्भगृह में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है.मेले में लगे लकड़ी की दुकान ,लोहे से बने समान ,पत्थर के समान आदि की […]