Category Archives: बिहपुर

Noimg

बिहपुर में आशा कार्यकर्ता की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुऱ आशा संयुक्त संघर्ष मंच के आह्वान पर बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं की अनिश्चिकालीन हड़ताल आठवें दिन जारी रही. इस दौरान आशा ने बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रदर्शन भी किया और अपनी मांगाें के समर्थन में नारेबाजी भी की. इस दौरान ओपीडी, टीकाकरण व प्रसव आदि को बंद करा दिया. ओपीडी बंद रहने से मरीज लौटते रहे. हालांकि इमरजेंसी सेवा बहाल थी. आठवें दिन बिहपुर 01 की जिप सदस्या रेनू चौधरी ने आशाओं को समर्थन करते हुए कहा कि जल्द से जल्द आशाओं की सभी मांगों को भागलपुर डीएम के समक्ष गुरुवार को रखूंगी. हड़ताल में रिंकू देवी, वीणा देवी, ममता सिन्हा, रुक्मिणी देवी, अनूपा देवी, पिंकी कुमारी, रश्मि देवी समेत दर्जनों आशा कार्यकर्ता मौजूद […]

Noimg

बिहपुर थाना के बदले जमीन विवाद निपटारा के लिए भेज दिया झंडापुर ओपी ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर अंचल कार्यालय के नियम विरूद्ध कार्यशैली की शिकायत बुधवार को बिहपुर प्रखंड के झंडापुर निवासी रामप्रकाश सिंह ने राज्य के सीएम को आवेदन प्रेषित किया है। जिसमें बताया गया है कि मैंने मुख्यमंत्री जनता दरबार में अपने जमीन विवाद निपटारा के लिए आवेदन दिया था।जिसे कार्रवाई के लिए बिहपुर अंचल के जनता दरबार में भेज दिया गया।लेकिन अंचल कर्मी ने मेरे विरूद्ध गलत मानसिकता का परिचय देते हुए व मेरे विरोधी/द्वितीय पक्ष के दबाव में आकर मुझे बिहपुर थाना के बजाय झंडापुर ओपी के जनता दरबार में. पहुंचने का नोटिस दे दिया गया।जब 15 जुलाई को मैं झंडापुर ओपी पहुंचा तो मेरे कागजात को देखका ओपी प्रभारी ने कहा कि आपके विवाद का निपटारा बिहपुर थाना के जनता दरबार […]

Noimg

गंगा के जलस्तर में हुई वृद्धि, जमींदारी तटबंध का स्लुुईस गेट बंद ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल पूरी तरह से चौकस :एसडीओ बिहपुर : प्रखंड में गंगा व कोसी तटबंधों की सुरक्षा को लेकर नवगछिया बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल पूरी तरह से चौकस हो गया है।बुधवार को संबधित विभाग के नवगछिया एसडीओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि बिहपुर में गंगा व कोसी तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित है।तटबंधों की स्थिति पर सजग नजर रखी जा रही है।वहीं लत्तीपुर-नरकटिया जमींदारी गंगा तटबंध पर फ्लड फाईटिंग कार्य विभाग ने जारी है।वहीं इस तटबंध के सबसे संवेदनशील जगह माने जाने वाले स्लूईस गेट पर बोरा डालकर इसे बंद कर कर दिया गया है। ज्ञात हो कि इस जमींदारी तटबंध पर मरम्मती कार्य हेतू विभाग द्वारा बीते माह ही जीओ बैग,बोरा समेत अन्य जरूरी सामग्री का भंडारण कर […]

Noimg

बेटी के ससुराल गई महिला को पीटकर ताेड़ा हाथ ||GS NEWS

DESK 040

महिला ने थाना में दिया आवेदन बिहपुर : बिहपुर थानाक्षेत्र के बिहपुर पूरब/मिलकी पंचायत के वार्ड नंबर तीन निवासी महिला राजदा खातून पर जानलेवा हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है।घायल महिला का इलाज जारी है ।मंगलवार को उसकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई थी।घटना को लेकर महिला ने बिहपुर थाना में आवेदन दिया । जिसमें गांव के ही मु.तरार,शाहजहां,मु.कारे,दुलारी खातून,अबरो खातून,मु.सत्तार,बोयदा खातून को नामजद किया है।आरोप में सोमवार को शाम में मैं अपनी भांजी नुजहत के साथ गांव में ही अपनी बेटी की ससुराल गई थी। मेरे पहुंचने के साथ ही उपरोक्त नामजदों ने मुझे व मेरी भांजी को घेरकर मारपीट करने लगा।नामजदों ने मारपीट करने के साथ गलत करने की मंशा से मेरे कपड़ों को फाड़ने […]

किसान से रंगदारी मांगने का आरोपित अपराधी को बिहपुर पुलिस ने उसके गांव भ्रमरपुर से दबोचा ||GS NEWS

DESK 040

किसान से रंगदारी मांगने का आरोपित अपराधी गुलटन कुमार को बिहपुर पुलिस ने उसके गांव भ्रमरपुर से गिरफ्तार किया है. पुलिस गुलटन के घर इश्तेहार चिपकाने गई थी. पुलिस को देख वह घर से भागने लगा और पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया. थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि गुलटन ने 18 फरवरी को भ्रमरपुर के ही किसान भूगोल सिंह से मकई पटवन के एवज में पांच लाख रंगदारी मांगी थी. भूगोल सिंह की शिकायत पर गुलटन कुमार एवं चार अज्ञात अपराधकर्मी को नामजद आरोपी बनाया गया था. गुलटन ने किसान से कहा था पांच लाख रंगदारी दो तब मकई का पटवन करने देंगे. रंगदारी देने से इनकार करने पर भूगोल सिंह के मजदूर के साथ गाली गलौज करने व […]

Noimg

नवगछिया व बिहपुर इंस्पेक्टर नहीं सुधरे तो कार्रवाई तय : डीआईजी ||GS NEWS

DESK 040

जल्द खुलेगा यातायात थाना, बिहपुर को मिलेगा एसडीपीओ भागलपुर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक विवेकानंद द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय नवगछिया का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में डीआईजी ने कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों की जांच की गई। इस क्रम में अपराध शाखा, हिंदी शाखा, डीसीबी, लेखा समेत सभी शाखाओं में संधारित किए जा रहे विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जो कमियां पाई गई उस ओर पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट किया गया है। डीआईजी ने कहा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकांश अभिलेखों का शत प्रतिशत निरीक्षण के पूर्व अद्यतन पाया गया। उन्होंने थोड़ा बहुत कमियों में सुधार लाने की बात कही। डीआईजी ने बताया कि अपराध से संबंधित जो अभिलेख है उसमें गुणवत्तापूर्ण प्रविष्टियों को किए जाने की आवश्यकता […]

Noimg

नवगछिया पुलिस जिला राजजपा के जिलाध्यक्ष बने सुतीक्ष्ण उर्फ शंतनु||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर:प्रखंड के धरमपुररत्ती/जयरामपुर पंचायत निवासी सुतीक्ष्ण कुमार सिंह उर्फ शांतनु को बिहार राजजपा की प्रदेश अध्यक्ष मेनका रमण के द्वारा पुलिस जिला नवगछिया राजजपा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर प्रखंड के औलियाबाद निवासी सह पार्टी के प्रदेश सचिव राहुल राज समेत अन्य पार्टी नेताओं ने भी सुतीक्ष्ण को बधाई दिया है।मनोनयन का पत्र जारी जारी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि पार्टी के प्रदेश कोर कमेटी को पूरा विश्वास है कि पार्टी द्वारा मिले जिम्मेदारी को सुतीक्ष्ण पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेगें । साथ ही पार्टी के अनुशासन व संविधन के तहत मजबूतीकरण व विस्तारीकरण में जुटेगें।जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर सुतीक्ष्ण ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि मैं पार्टी में सबों […]

Noimg

दूसारी सोमवारी पर बज्रलेश्वरनाथ धाम बोलबम के जयघाेष से रहा गुंजायमान ||GS NEWS

DESK 040

सवा लाख शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक बिहपुर: सावन की दूसरी सोमवारी पर बिहपुर प्रखंड के मड़वा गाँव स्थित बाबा बज्रलेश्वरनाथ धाम में शिवभक्तों का दिन भीड़ व तांता लगा रहा।मंदिर व मेलाक्षेत्र बोलबम व हर हर महादेव के जयघोष से पूरे दिन गुंजायमान रहा।इधर मंदिर कार्यालय में कमेटी सह मेलाध्यक्ष मनोहर चौधरी,सचिव श्यामसुंदर राय,कोषाध्यक्ष सह पंसस विमल शर्मा,कमेटी के सदस्य डब्लू राय व गोपाल चौधरी आदि से मिली जानकारी के 59 दिवसीय सावन माह के दूसरी सोमवारी को यहां करीब 75 हजार महिला-पुरूष डाकबमों के साथ साथ लगभग दो लाख से. अधिक शिवभक्तों ने देवाधिदेव का जलाभिषेक किया।वहीं मंदिर कमेटी के मृत्यंजय पाठक,चंदन चौधरी,विलाश कुंवर,विजय राय,शंभु,सुधीर,संजय राय,सुबोध चौधरी व मुकेश झा आदि के साथ साथ,इंस्पेक्टर अमर विश्वास,झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत […]