Category Archives: बिहपुर

Noimg

सोनवर्षा में छापेमारी कर मोबाइल झपटमार को घटना के दो घंटों के अंदर किया गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

झंडापुर ओपी पुलिस ने शनिवार की रात सोनवर्षा में छापेमारी कर मोबाइल झपटमार को घटना के दो घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया. ज्ञात हो कि शनिवार की रात करीब 8:45 बजे इमली चौक जाने के दौरान बाइक सवार झपटमार मोबाइल लेकर भागने में सफल रहे थे. ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि तीन झपटमारों को गिरफ्तार किया गया है. जिनमें मुन्ना कुमार व पीयूष कुमार ( दोनों सोनवर्षा) एवं मोहम्मद तनवीर (विक्रमपुर) शामिल हैं.तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मालूम हो कि एक दिन पूर्व मोहम्मद मुन्ना से मोबाइल छीनकर तीनों भागे थे. इनसे मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है. DESK 04

Noimg

बिहपुर पुलिस ने दो व झंडापुर ओपी पुलिस ने तीन मोबाईल चोर को दबोचा ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर: थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में बिहपुर पुलिस ने खगड़िया जिले के गोगरी-जमालपुर थानाक्षेत्र के लतरूटोला कालीस्थान,लक्ष्मीनगर निवासी रितश कुमार को चोरी हुए मोबाईल के साथ संबधित थाना की पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया।इसी कार्रवाई के तहत बिहपुर थाना के एसआई मुकेश कुमार सिंह ने स्थानीसंबधित थाना की पुलिस के सहयोग से सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थानाक्षेत्र में छापेमारी कर आरोपित मो.शोहिल को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि दोनो गिरफ्तार आरोपियों को बिहपुर थाना में बीते दो अप्रैल को दर्ज हुए मामले में गिरफ्तार किया गया है। दोनो को पुलिस अभिरक्षा में रविवार को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया।जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार के […]

Noimg

बिहार कांग्रेस अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष का हुआ स्वागत ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर : शनिवार को बिहपुर पहुंचे मनोनीत बिहार प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक के उपाध्यक्ष अरशद अली का युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद सबरार आलम की अगुवाई में अंग वस्त्र एवं माला पहना कर स्वागत किया गया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को भारतीय कांग्रेस अल्पसंख्यक के चेयरमैन जनाब इमरान प्रतापगढ़ी आदेश अनुसार एवं बिहार अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष मिन्नत रहमानी के हाथों शुक्रवार को पटना में प्रमाण पत्र दिया गया। इससे पहले मोहम्मद अरशद अली भागलपुर अल्पसंख्यक जिला संयोजक के पद पर थे ‌। असद अली ने स्वागत समारोह में युवा कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद सबरार आलम एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्वागत एवं सम्मान के लिए के लिए दिल से धन्यवाद कहा , स्वागत समारोह बिहपुर 01 के जिला […]

Noimg

सोनवर्षा में बीडीओ व मुखिया ने लोगों को हरे भरे पर्यावरण के महत्व के बारे में बताया ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर:प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जल जीवन हरियाली योजना के तहत शनिवार को सघन वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया । बिहपुर दक्षिण सोनवर्षा पंचायत में प्रभारी बीडीओ खुश्बू कुमारी के साथ मुखिया नीनारानी ने पौधारोपण कर लोगों को वृक्ष व हरे भरे पार्यावरण के महत्व व जरूरत के बारे जानकारी दी।इस मौके पर पीआरएस राजन कुमार सिंह,कार्यपालक राजीव कुमार,प्रवीण उरर्फ फोर्ड,शिवशंकर चौधरी,मृत्युंजय कुमर,विनीत, अजीत,विनोद कुमार व मुरारी चौधरी आदि की उपस्थिति थी।वहीं बभनगामा पचायत में बीपीआरओ काजल कुमारी व मुखिया गुलजार खां समेत अन्य ने पौधारोपण किया।बता दें कि जिले चार लाख पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है।कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिले में एक लाख वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है।जिसे पूरा करने लिए शनिवार को जिले […]

Noimg

सीएम एवं डिप्टी सीएम पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग ||GS NEWS

DESK 040

राज्यपाल से राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग बिहपुर : प्रखंड मुख्यालय के समक्ष भाजपा के संयोजन में धरना प्रदर्शन दिया गया।जिसका संचालन जिला प्रवक्ता प्रो.गौतम कुमार ने किया । धरना समापन के पूर्व राज्यपाल के नाम का ज्ञापन प्रखंड कार्यालय में दिया गया।धरना में मंडल अध्यक्ष प्रभुनंदन चौधरी,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चंदंकांत चौधरी, कल्याण झा,ब्रजेश चौधरी,संजय राय,व्यास मिश्र व राहुल कुमार आदि समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता शामिल थे । धरना के द्वारा राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला गया व पटना में चार दिन पूर्व लोकतांत्रितक व शांतिपूर्ण तरीके से विस मार्च कर रहे भाजपाईयों पर बेहरमी से पुलिस द्वारा कराए गए पिटाई की निंदा की गई।वहीं इस पिटाई में जहानाबाद के भाजपा नेता विजय […]

Noimg

बिहपुर खानकाह में दो दिवसीय सालाना उर्स-ए-पाक प्रारंभ,समापन आज ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर : प्रखंड के खानकाह-ए-आलिया फरीदिया मोहब्बतिया,बिहपुर में हजरत सैयदना हुजूर मोहब्बत शाह रहमतुल्लाह अलैय व हजरत सैयदना हुजूर अलैहदाद शाह रहमतुल्लाह अलैय का दो दिवसीय सालाना उर्स-ए-पाक का शनिवार को आगाज हो गया।खानकाह के गद्दीनशीं हजरत अली कौनैन खां फरीदी एवं नायव गद्दीनशीं हजरत मौलाना अली शब्बर खां फरीदी की अगुवाई में शनिवार को सुबह में कुरानखानी व शाम में मगरीब की नमाज के बाद परचम कुशाई ( खानकाही झंडा) फहराया गया। इसके बाद शानदार जलसा व खानकाही कव्बाली का भी आयोजन हुअा।इसमें देश के विभिन्न राज्यों से उलेमा-ए-कराम व शायर-ए-इस्लाम तशरीफ लाए हैं।इसके बाद मजारशरीफ पर चादरपोशी,गुलपोशी,फुलपोशी व नियाज फातिहा सज्जादानशी के अगुवाई में हुआ।मौके पर कर्रार खां,रहबर खां,रहनुमा,बुशम्स व राहमा खां समेत गुलाम पंजतन,हजरत मौलाना अबूसालेह फरीदी,फारूक […]

Noimg

लापता युवक बरामद,कोर्ट में कराया गया बयान ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर : प्रखंड के गौरीपुर का 32 वर्षीय युवक कन्हैया चौधरी 12 दिन पूर्व ही तीन जुलाई से ही गुम था।जिसे पुलिस ने ग्रामीणों से मिली सूचना पर प्रखंड के अमरपुर गांव से गुरूवार को बरामद कर लिया।थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि बरामद कन्हैया को 164 के बयान के लिए कोर्ट में प्रस्तुत किया गया।इस मामले की जांच एएसआई दिलीप कुमार यादव कर रहे हैं। ज्ञात हो कि कन्हैया के गुम होने पर उसकी की मां चंद्रकला देवी ने थाना में केस दर्ज कराया था। जिसमें कहा था कि उसका पुत्र कन्हैया जो मानसिक रूप से भी थोड़ा कमजोर है।तीन जुलाई को लत्तीपुर चौक गया था।जो अभी तक घर वापस नहीं आया है।हमलोगों ने उसकी हरसंभव जगह तलाश किया।मगर […]

Noimg

राजजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होगें पार्टी के कई दिग्गज ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर:प्रखंड के एनएच31 चौक पर 16 जुलाई को राजजपा का कार्यालय का उद्घाटन व बभनगामा उच्चविद्यालय के मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। बताया गया कि इस मौके पर भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार,राजजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ टुन्ना सिंह,प्रदेश अध्यक्ष मेनका रमण,राष्ट्रीय सचिव डा.सोनू शंकर सिंह व अंकित चंद्रायन आदि भी पहुंच रहे हैं। पार्टी के सौरव चौधरी,सत्यम उर्फ गुड्डू कुंवर,सुतीक्ष्ण कुमार व रविशंकर कश्यप द्वारा बताया गया कि कल यानि रविवार को उक्त सभी नेता के साथ पार्टी कार्यकर्ता नारायणपुर के नवटोलिया काली मंदिर से बाईक जुलूस निकालकर भ्रमरपुर दुर्गास्थान के बाद बिहपुर एनएच 31 चौक पर पार्टी कार्यालय का उद्घाटन होने बाद परशुराम मंदिर चौक सोनवर्षा होते हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में […]

Noimg

बज्रलेश्वरनाथ धाम में कमेटी द्वारा महिला को सौंपा गया खोया पर्स ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर : प्रखंड के मड़वा गाँव स्थित बाबा बज्रलेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों का जनसैलाब का आना जारी है । मंदिर कार्यालय में कमेटी सह मेलाध्यक्ष मनोहर चौधरी,सचिव श्यामसुंदर राय,कोषाध्यक्षसह पंसस विमल शर्मा,कमेटी के सदस्य डब्लू राय व गोपाल चौधरी आदि ने बताया कि इस 59 दिवसीय सावन बहार महोत्सव के दौरान एक महिला श्रद्धालू का पर्स गिर गया था। कमेटी के कार्यकर्ता को वह पर्स मेले में गिरा मिला तो उसने उसे कमेटी कार्यालय में लाकर जमा करा दिया।किसी महिला द्वारा पर्स की खोने की जानकारी कार्सालय में दी गई।जिसकी पूरी छानबीन करने के बाद कमेटी द्वारा महिला को सौंपा गया।महिला ने बताया कि उसके पर्स में मोबाईल के अलावा कई जरूरी कार्ड व कागजात भी थे।मालूम […]

Noimg

गौरीपुर से लापता 32 वर्षीय युवक को पुलिस ने अमरपुर से किया बरामद || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर प्रखंड के गौरीपुर से लापता 32 वर्षीय युवक कन्हैया चौधरी को पुलिस ने गुरुवार को अमरपुर से बरामद कर लिया।युवक तीन जुलाई से ही लापता था. जिसको लेकर युवक की मां चंद्रकला देवी ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जिसमें कहा था कि उसका पुत्र कन्हैया जो मानसिक रूप से भी थोड़ा कमजोर है.तीन जुलाई को लत्तीपुर चौक गया था.जो अभी तक घर वापस नहीं आया है. इस बाबत केस दर्ज कराते हुये गांव के ही पप्पू चौधरी ,केशव कुमार व माधव कुमार माधव कुमार को नामजद किया था. वहीं पुर्व मुखिया राजीव सनगही ने पुलिस को सूचना दिया कन्हैया अमरपुर में है.उसके बाद बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह युवक कन्हैया को थाने लाया. DESK 04