August 19, 2025
मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया शाखा द्वारा दो दिवसीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन ||GS NEWS
DESK2025नवगछिया : मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया शाखा द्वारा समाज सेवा और मानवीय सरोकार के तहत दो दिवसीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य समाज के उन जरूरतमंद भाइयों-बहनों को नई जिंदगी और आत्मनिर्भरता प्रदान करना है, जो किसी कारणवश हाथ-पैर से वंचित हो गए हैं। शिविर के पहले दिन नवगछिया अनुमंडल के अलावा खगड़िया, मुंगेर, मनिहारी और आसपास के दूरदराज क्षेत्रों से आए लगभग 80 लाभार्थियों का पंजीकरण और स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकीय जांच के बाद, इन सभी लाभार्थियों को कृत्रिम अंग, जैसे कि हाथ, पैर, कैलिपर्स और बैसाखियाँ प्रदान की जाएंगी। कार्यक्रम के संयोजक सौरव नारनोली, आयुष खेमका और ओमप्रकाश यदुका ने बताया कि सभी पंजीकृत लाभार्थियों की जांच पूरी […]