Category Archives: बिहार

Noimg

हर्षोल्लास के साथ पूजी गई सती बिहुला, दीप प्रज्वलित कर किया गया सम्मान ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया की बेटी का हुआ आगमन के साथ भव्य सम्मान नवगछिया। परंपरा और आस्था के संगम का प्रतीक सती बिहुला पूजा इस वर्ष भी 17 अगस्त को बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। लोक परंपरा के अनुसार, हर साल इसी तिथि को सती बिहुला अपने मायके नवगछिया पहुंचती हैं। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने नगर के विभिन्न स्थलों पर पूजा-अर्चना कर उनका स्वागत किया। बिहुला चौक पर माता विषहरी की पांच बहनों के साथ सती बिहुला को विधिवत सिंहासन पर विराजमान कराया गया और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडित शैलेश झा ने पूजा सम्पन्न कराई। सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं डलिया चढ़ाकर पूजा में शामिल हुईं। नगर के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक पदाधिकारियों ने भी पूजा-अर्चना […]

Noimg

गोसाईं गाँव में धूमधाम से मनाया जा रहा जन्माष्ठमी महोत्सव , आज सोमवार को होगा प्रतिमा का विषर्जन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : अंग प्रदेश के सुप्रसिद्ध सह नवगछिया अनुमण्डल के गोपालपुर प्रखंड अन्तर्गत गोसाईं गाँव के श्री कृष्ण मंदिर में शनिवार की रात्रि से ही 3 दिवसीय भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा हैं । शनिवार रात्रि जन्मोत्सव के बाद रविवार दिन भर भक्तों का दर्शन एवं पूजा अर्चना हेतु महिला पुरुष व बच्चों की भीड़ लगी रही । मंदिर परिसर में भी भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा । देर रात्रि तक स्थानीय व आसपास के लोगों की भीड़ मंदिर व मेला परिसर में उमड़ पड़ी थी । बताते चलें कि सैकड़ों वर्षों से चलती आ रही परंपरा के अनुसार गांव के लोगों ने गंगा तट से मिट्टी व गंगाजल लाकर भगवान का पूजा अर्चना प्रारंभ […]

कृष्ण प्रतिमा विसर्जन के दौरान गंगा नदी में युवक डूबा, शव की तलाश जारी ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। इस्माइलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेघल टोला गंगा घाट पर रविवार की संध्या करीब चार बजे कृष्ण प्रतिमा विसर्जन के दौरान 25 वर्षीय युवक गंगा नदी में डूब गया। मृतक युवक की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के विश्वपुरिया निवासी मनीष कुमार, पिता झींगो यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मनीष कुमार शनिवार को कृष्णाष्टमी के अवसर पर अपने ससुराल परबत्ता पंचायत के शिव मंदिर टोला आया हुआ था। वहां कृष्ण प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिसका विसर्जन रविवार की संध्या किया जा रहा था। विसर्जन के दौरान मनीष प्रतिमा के साथ गंगा में उतरा और गहरे पानी में चला गया। बताया जाता है कि उसे तैरना नहीं आता था, जिसके कारण वह डूब गया। घटना की सूचना […]

मतदाताओं को ईवीएम से परिचित कराने हेतु 18 अगस्त से चलेगा प्रदर्शन रथ ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार पटना के आदेश के आलोक में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट से परिचित कराने तथा उनमें जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ईवीएम डिमांस्ट्रेशन सेंटर (ईडीसी) और मोबाइल डिमांस्ट्रेशन वैन (एमडीवी) की व्यवस्था की गई है। इस कार्यक्रम के तहत ईवीएम का प्रदर्शन दो चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण में 15 जुलाई 2025 से भागलपुर जिले के सभी अनुमंडल कार्यालयों में ईडीसी कार्यरत है। वहीं, दूसरे चरण में 18 अगस्त 2025 से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मोबाइल डिमांस्ट्रेशन वैन के माध्यम से हर पोलिंग स्टेशन लोकेशन पर ईवीएम/वीवीपैट का प्रदर्शन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 152 – बिहपुर विधानसभा […]

Noimg

महर्षि मेहीं भागवतधाम शेरमारी में त्रिदिवसीय सत्संग ध्यान शिविर संपन्न ||GS NEWS

DESK20250

पीरपैंती – महर्षि मेहीं भागवतधाम शेरमारी में संस्थापक आचार्य स्वामी भागवतानंद जी महाराज के अमृतोपदेश से त्रिदिवसीय सत्संग ध्यान शिविर का विधिवत समापन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भजन-कीर्तन, स्तुति-विनती और सद्ग्रंथ पाठ से हुई, जिसमें शंकर बाबा, योगेंद्र राय और आकाशवाणी के कलाकार सह संगीत शिक्षक राजेश कुमार पंडित ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। स्वामी भागवतानंद बाबा ने अपने प्रवचन में कहा कि मंत्रजाप और मानस ध्यान से भक्त कठिन परिस्थितियों से उबर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सद्गुरु और ईश्वर हमेशा अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। अन्य वक्ताओं में साध्वी भारती, स्वामी सच्चिदानंद बाबा और स्वामी रामबिलास बाबा ने भी प्रवचन देकर श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन दिया। मंच संचालन डॉ. शिवनाथ बाबा ने किया। इस कार्यक्रम के प्रबंधन और सफलता […]

Noimg

भागलपुर में मोबाइल चोरी करते युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर की पिटाई || GS NEWS

DESK 1100

भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंगारी गांव में रविवार की सुबह एक युवक मोबाइल चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया गया। ग्रामीणों ने उसे करीब दो किलोमीटर तक दौड़ाकर पकड़ने के बाद पेड़ से बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार, अंगारी गांव निवासी अभय कुमार के घर में सुबह चोरी की नीयत से एक युवक घुस आया। घर की महिलाओं ने उसे देख लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए और चोर को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। आरोपी युवक बचकर भागने लगा, लेकिन करीब दो किलोमीटर तक पीछा करने के बाद ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने उसे पेड़ में बांधकर मारपीट की। […]