



नवगछिया । परबत्ता थानांर्तगत नवटोलिया तुलसीपुर में शनिवार को दो पक्षों के बीच पूर्व के विवाद के लेकर मारपीट की घटना घटित हुई। जिसमें दोनो पक्षों के लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए तथा सभी ने अपना-अपना ईलाज मायागंज अस्पताल भागलपुर में कराये।इस संबंध में दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर परबत्ता थाना कांड संख्या- 136/25 एवं 137/25 दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्त परबत्ता थाना क्षेत्र के तुलसीपुर नवटोलिया निवासी अवधेश मंडल पिता स्व नंदलाल मंडल को गिरफ्तार किया गया।
















