Category Archives: बिहार

सीएम नीतीश कुमार ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा- 2005 के पहले बिहार के क्या हालत थे,और अब क्या हैं?GS NEWS

PUJA JHA0

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिजली की 4855 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्री-पेड मीटर लगाने के काम में तेजी लाने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। उन्होंने कहा है कि सभी घरों में प्री-पेड मीटर लगेगा। इससे एक तरफ उपभोक्ताओं के बिजली बिल की समस्या दूर होगी तो दूसरी ओर विद्युत कंपनियों का नुकसान ही काफी हद तक कम हो जाएगा। हमने राज्य के सभी घरों में बिजली पहुंचा दी है। मुख्यमंत्री शनिवार को बिजली की 4855 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद अपना संबोधन दे रहे थे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 2005 के पहले बिहार में बिजली की क्या स्थिति थी और अब क्या है […]

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कारके लिए बिहार के इन दो शिक्षकों का चयन, राष्ट्रपति करेंगे पुरस्कृत GS NEWS

PUJA JHA0

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2020 के लिए बिहार के दो शिक्षकों का चयन किया गया है। सारण जिले के गड़खा प्रखंड के अखिलेश्वर पाठक और बेगूसराय के बीरपुर के संत कुमार सहनी को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार दिया जाएगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दोनों को अपने हाथों शिक्षक दिवस के दिन 5 सितंबर को सम्मानित करेंगे। केन्द्र सरकार के शिक्षा विभाग के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने वेबसाइट पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों की सूची डालकर इसे सार्वजनिक किया। बिहार से जिन दो शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए भारत सरकार ने चयनित किया है बिहार का नाम राष्ट्रीय फलक पर स्थापित करने वाले दो शिक्षकों में से एक संत कुमार सहनी अखिलेश्वर पाठक सारण जिले के गड़खा के […]

सुशांत मामले में :- महाराष्ट्र के मंत्री का बयान, ‘गुप्तेश्वर पांडे बिहार के अगले गृहमंत्री होंगे’ GS NEWS

PUJA JHA0

सुशांत सिंह मामले में जहां सीबीआई जांच में जुटी है वहीं प्रत्येक दिन नए खुलासे होते जा रहे हैं सुशांत की गुत्थी सुलझ नहीं रही वही महाराष्ट्र में एक तरफ सियासत जारी है सीबीआई जहां सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच शुरू कर चुकी है, वहीं महाराष्ट्र में सियासत अभी भी जारी है. हाउसिंग मंत्री जितेन्द्र अवहाद ने अनुमान लगाते हुए कहा कि बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे राज्य की नई सरकार में गृहमंत्री होंगे. वरिष्ठ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता अवहाद ने ट्वीट कर लिखा, ‘मान लेते हैं कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के रूप में फिर से वापसी करते हैं, बिहार के डीजीपी(पांडे) राज्य के निश्चित ही गृहमंत्री होंगे.’शिवसेना ने भी डीजीपी पर निशाना साधायहां तक की सत्तारूढ़ शिवसेना ने […]

बिहार चुनाव :- आज से BJP की दो दिवसीय बैठक, देवेंद्र फडणवीस देंगे जीत का मंत्र GS NEWS

PUJA JHA0

बिहार में इसी साल बिहार विधानसभा चुनाव होना तय हो चुका है चुनाव आयोग की ओर से गाइडलाइन जारी कर दिए गए हैं वही आज बीजेपी की दो दिवसीय बैठक शुरू हो गई है बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक आज से शुरू हो रही है. वर्चुअल माध्यम से दो दिवसीय इस कार्यसमिति की बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस समेत बिहार के तमाम वरिष्ठ नेता शामिल होकर विधान सभा चुनाव में जीत का मंत्र देंगे. इससे पहले शुक्रवार को बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा, ’20 मार्च को प्रदेश कार्यसमिति की […]

राज्यपाल फागू चौहान व CM नीतीश कुमार ने गणेश चुतर्थी की दी शुभकामनाएं GS NEWS

PUJA JHA0

राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर बिहार और देशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं. राज्यपाल फागू चौहान ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि गणेश चतुर्थी का पर्व भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. कामना करता हूं कि भगवान गणेश की पूजा-अर्चना से बिहारवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का समावेश हो. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भगवान के आशीर्वाद से राष्ट्रीय एकता और सद्भावना की सुदृढ़ता बनी रहे. राज्यपाल ने इस पर्व को आनंद और उल्लास के साथ मनाए जाने की मंगल कामना की है. सीएम ने दी शुभकामनामुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी गणेश चतुर्थी के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं. […]

आज से देशभर में मनाया जा रहा है गणेश पूजा और मिथिलांचल वासी मनाएंगे चौठचंदा GS NEWS

PUJA JHA0

गणपति बप्पा मोरय्या… राजधानी सहित पूरे प्रदेश में भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी शनिवार से गणेश उत्सव शुरू होगा। वहीं मिथिलांचलवासी चौठचंदा (चउरचन) मनायेंगे। पूरे विधि विधान के साथ सनातन धर्मावलंबी गणेश जी और चंद्रमा की पूजा करेंगे। गणेश जी को दूर्वा, लाल फूल, लाल वस्त्र, लड्डू,मोदक का भोग लगेगा। दिन में गणेश पूजनोत्सव तथा शाम को चौठ चंद्र मनाया जाएगा। निरोगता और मानसिक क्लेष से मुक्ति के लिये चंद्रमा की पूजा की जायेगी। इधर शुक्रवार को गणेशपूजन व चौठचंदा को लेकर बाजार में फल-फूल, पूजन सामग्री की खरीदारी होती रही। गणेश जी की पूजा के लिये मूर्तियों की खूब खरीदारी की गयी। हालांकि, कोरोना महामारी के चलते शहर के तमाम मंदिरों में ताला लटके हुए हैं जिससे घरों में ही श्रद्धालु […]

बिहार: राजकीयकृत स्कूलों में अब वेतनमान पर नहीं बहाल होंगे शिक्षकेतर GS NEWS

Barun Kumar Babul0

शिक्षा विभाग ने राज्य के राजकीयकृत व प्रोजेक्ट कन्या माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में लिपिक एवं आदेशपाल पद (संवर्ग) को तत्काल प्रभाव से मरणशील घोषित कर दिया है। इन पदों पर कार्यरत कर्मी जैसे-जैसे सेवानिवृत्त होंगे उनका पद डाइंग हो जाएगा। इसके साथ ही शिक्षा विभाग ने लिपिक की जगह विद्यालय सहायक और आदेशपाल की जगह विद्यालय परिचारी के पद के सृजन और उसकी जगह पंचायती राज संस्थान तथा नगर निकाय संस्थानों के माध्यम से नियोजन की स्वीकृति दे दी है। राज्य मंत्रिमंडल से पहले ही विभाग के इस प्रस्ताव पर मुहर लग चुकी थी, शुक्रवार को संकल्प भी जारी कर दिया गया।  विद्यालय सहायक का पद सीधी भर्ती से भरा जाएगा और आवेदक को जिस नियोजन इकाई के […]

भागलपुर: नौंवी की पढ़ाई 73 स्कूलों में होगी शुरू, सीएम करेंगे 24 को शुभारंभ GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपु: जिले के 73 स्कूलों में नौवीं कक्षा की पढ़ाई शुरू होगी। 24 अगस्त इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीसी के जरिए सुल्तानगंज के गनगनियां स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में करेंगे। डीईओ संजय कुमार ने बताया कि शेष स्कूलों में विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष, सचिव, समेत संबंधित स्कूल के हेडमास्टर, शिक्षक व बीआरसी व सीआरसी के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। शुक्रवार को इसको लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने डीईओ से व्यवस्था की जानकारी ली। डीईओ ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम में किसी को आमंत्रित नहीं किया जाएगा। Barun Kumar Babul