August 22, 2020
सीएम नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अस्पताल का किया उद्घाटन GS NEWS
PUJA JHAमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित नेक संवाद से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कैमूर जिले के मोहनिया में नवनिर्मित ‘रीना देवी मेमोरियल अस्पताल’ का उद्घाटन किया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वीडियो के माध्यम से अस्पताल के हिस्सों और उपकरणों को दिखाया गया है, ये काफी अच्छे हैं.मुख्यमंत्री ने कहा कि रीना देवी मेमोरियल अस्पताल के उद्घाटन के लिए मैं विशेष तौर पर विधान पार्षद संतोष कुमार सिंह को बधाई देता हूं, जिन्होंने अपनी पत्नी की स्मृति में इस अस्पताल का निर्माण कराया है. कुछ दिन पूर्व उनकी पत्नी का असामयिक निधन हो गया था. उस दौरान मैं इनके घर पर भी गया था. गरीबों को भी मिलेगी सुविधा’मुख्यमंत्री ने […]