Category Archives: बिहार

Noimg

भागलपुर अस्पताल में दो सजावार कैदियों की मौत, कोरोना जांच होगी मृतकों की GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर: शहीद जुब्बा सहनी केन्द्रीय कारा और विशेष केंद्रीय कारा के दो सज़ावार कैदियों की मौत मायागंज अस्पताल में हो गई। मरने वाले कैदियों में खगड़िया निवासी शिव साह और मुंगेर निवासी प्रशांत कुमार सिंह शामिल हैं। कैदी शिव साह को ज्वर और सांस में तकलीफ की शिकायत पर शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा से शनिवार की सुबह 8 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे 2017 में 10 साल की सजा सुनाई गई थी। सजा के बाद से भागलपुर स्थानांतरित किया गया था। कैदी प्रशांत कुमार सिंह को विशेष केन्द्रीय कारा प्रशासन ने 31 जुलाई को ही मायागंज अस्पताल में टीवी समेत अन्य बीमारी के चलते तबीयत बिगड़ने पर भर्ती कराया था। शनिवार की देर रात उसने अस्पताल में […]

लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने जमुई के DM के साथ किया बैठक, दिए अहम निर्देश GS NEWS

PUJA JHA0

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान शनिवार को जमुई जिला अधिकारी की तरफ से कोविड-19 के रोकथाम के लिए आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में शामिल हुए. ये बैठक जमुई जिला अधिकारी ने कोविड-19 के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए लगातार की जा रही कार्रवाई से अवगत कराए जाने के लिए रखी थी. कोविड-19 से जुड़ी मांगी जानकारीइस बैठक में चिराग पासवान, सांसद सावित्री देवी, चकाई विधानसभा के विधायक के साथ अन्य लोग शामिल हुए. जमुई लोकसभा के सांसद और राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने जमुई जिला अधिकारी से प्रत्येक प्रखंड में कोविड-19 से जुड़ी जानकारी मांगी. साथ ही जिले में बेड, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी उनसे मांगी गई. अधिक टेस्टिंग कराने पर जोरबैठक के […]

भागलपुर के बुनकरों की झोली नहीं भर सकीं स्मृति, केंद्रीय मंत्री ने किया वर्चुअल संवाद GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर: केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने बुनकरों व आम लोगों के साथ वर्चुअल संवाद किया। इसमें भागलपुर के बुनकरों के लिए किसी नई योजना की घोषणा नहीं की गई। एक घंटे के संवाद में हिमाचल प्रदेश की चर्चा छाई रही। देश के 10 गांवों को हैंडीक्रॉफ्ट विलेज के रूप में विकसित करने की घोषणा की गई। इनमें बिहार के गया जिले के रामपुर गांव को भी शामिल किया गया है। दिन में 11.30 बजे पंखाटोली स्थित मेगा कलस्टर परिसर में 10 बुनकरों ने शारीरिक दूरी बनाकर इसमें भाग लिया। पोर्टल देगा बुनकरों को जानकारी : केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने माइ हैंडलूम पोर्टल लांच किया। इसका मोबाइल एप भी बनाया गया है। बुनकरों को इसके माध्यम से सरकारी […]

बिहार में अब सरकारी एंबुलेंस कोरोना की जांच के लिए मिलेगी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार में कोरोना की जांच के लिए सरकारी एम्बुलेंस सेवा भी लोगों को उपलब्ध करायी जाएगी। खासकर, उच्च जोखिम वाले मरीजों की कोरोना जांच को लेकर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के तहत संचालित राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक सह स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव मनोज कुमार ने निर्देश दिया है कि कोरोना जांच को लेकर उच्च जोखिम वाले लोगों को एम्बुलेंस की सेवा उपलब्ध करायी जाए। स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गर्भवती महिला या पूर्व से किसी गंभीर रोग से पीड़ित व्यक्ति के कोरोना जांच को लेकर संबंधित जिले के टोल फ्री नम्बर पर सूचना दी सकती है। इसके बाद कोरोना की जांच के लिए मोबाइल टीम को रवाना किया […]

संक्रमण की चपेट में अब बिहार के CRPF मुख्यालय, एक सौ से अधिक जवान संक्रमित GS NEWS

PUJA JHA0

बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण की चपेट में अब पटना स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का बिहार सेक्टर मुख्यालय भी आ गया है। वहां के करीब सौ जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालात पर शीघ्र काबू नहीं पाया गया तो बड़ी संख्या में जवान व अधिकारी कोरोना की चपेट में आ सकते हैं। विभिन्न सेंटरों में चल रहा संक्रमित जवानों का इलाज बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अबतक हजारों लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। हफ्ते भर पहले तक आशियाना-दीघा रोड स्थित सीआरपीएफ के सेक्टर मुख्यालय में कोरोना का मामला सामने नहीं आया था। लेकिन अब कोरोना संक्रमित राजीव नगर इलाके के पास स्थित सीआरपीएफ के सेक्‍टर मुख्‍यालय को भी कोरोना ने चपेट […]

बिहार में निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, देखे क्या है वो फैसला GS NEWS

PUJA JHA0

बिहार में कोरोना संक्रमण के संकट काल में चुनाव होने जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी बाकायदा घोषणा कर दी है। चौंकिए नहीं, हम बिहार विधानसभा चुनाव की बात नहीं कर रहे। यह जिला परिषद अध्यक्ष, प्रमुख, उपप्रमुख, सरपंच, उपमुखिया के चुनाव की घोषणा है। निर्वाचन आयोग ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए इसकी गाइडलाइन का पालन करते हुए सुरक्षित चुनाव कराने की बात कही है। निर्वाचन आयोग ने गृह विभाग और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन करते हुए चुनाव कराने का निर्देश दिया है। 26 और 27 अगस्त को चुनाव राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार चुनाव 26 और 27 अगस्त को होने हैं। ये चुनाव राज्‍य के 12 जिलों में होने हैं। इनमें सारण, […]

भागलपुर : विभागाध्यक्ष बिना अनुभव वाले डॉक्टरों को बनाया जा रहा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर: जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बिना अनुभव वाले डॉक्टरों को विभागाध्यक्ष बनाया जा रहा है। ऐसे कई विभाग हैं, जहां तीन-चार वर्ष में ही डॉक्टरो को विभागाध्यक्ष बना दिया गया है। असल मे स्वास्थ्य विभाग ने कई वर्षों से डॉक्टरो को प्रोन्नति नहीं दी है। अगर प्रोन्नति मिली भी तो विभागाध्यक्ष बनने के एक वर्ष बाद ही सेवानिवृत्त हो गए। अस्पताल के ईएनटी विभाग में डॉ. एसपी सिंह से सेवानिवृत होने के बाद सहायक प्राध्यापक डॉ. धर्मेद्र कुमार को विभागाध्यक्ष बना दिया गया। साथ ही उन्हें दंत विभाग के अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया। जिन्हें दो या तीन वर्ष का अनुभव था। एक वर्ष तक संविदा पर भी रहे। इसी तरह पैथोलॉजी विभाग में डॉ. सत्येंद्र कुमार के […]

भागलपुर: गहराया जल संकट आदमपुर से नयाबजार तक GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर। स्मार्ट सिटी में भागलपुर का चयन तो हो गया पर मूलभूत सुविधाओं में से एक पेयजल आपूर्ति की स्थिति अब भी लचर है। शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सवा सौ साल पहले बने बरारी वाटर व‌र्क्स पर ही टिकी है, जिसके न्यू पंप हाउस का 100 एचपी मोटर पंप पिछले चार दिनों से खराब पड़ा है। नतीजतन, मानिक सरकार के जलमीनार में पानी का भंडारण नहीं हो रहा है। इससे करीब एक लाख की आबादी प्रभावित हो रही है। आदमपुर से नया बाजार तक का इलाका जल संकट से जूझ रहा है। शहर को जल संकट से उबारने के लिए 600 करोड़ की योजना बनाई गई, लेकिन सात साल बाद भी यह धरातल पर नहीं उतर सकी है। इस […]

सुशांत सिंह आत्महत्या मामले में पटना पुलिस ने खोला एक और राज, देखे क्या है राज GS NEWS

PUJA JHA0

सुशांत सिंह आत्महत्या मामले में प्रत्येक दिन एक नए खुलासे होते जा रहे हैं आपको बता दें कि कल ईडी ने रिया चक्रवर्ती से कई घंटे तक पूछताछ किया, उसके बाद आज सिद्धार्थ पठानी से पूछताछ की जाएगी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच के दौरान पटना पुलिस ने कम समय में ही अहम सुबूत जुटा लिए थे। पटना पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि रिया चक्रवर्ती व सुशांत कि बीच अच्‍छे संबंध नहीं रहे थे। रिया ने आठ जून के बाद सुशांत का नंबर भी ब्लॉक कर दिया था। इसके बावजूद वह सुशांत के करीब के अपने लोगाें से संपर्क बनाए हुए थी। वह सुशांत के कई स्‍टाफ के भी संपर्क में थी। रिया […]