Category Archives: बिहार

खरीक में नये सीओ का स्वागत और पूर्व सीओ को दी विदाई GS NEWS

Barun Kumar Babul0

खरीक शिल्क भवन में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन खरीक प्रखंड मुख्यालय के शिल्क भवन में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन कर नये सीओ निशांत कुमार का स्वागत किया गया और पूर्व सीओ विनय शंकर पंडा को भावभीनीं विदाई दी गयी.सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए खरीक अंचल के वर्तमान अंचलाधिकारी निशांत कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि हम लोगों के आकांक्षाओं और उम्मीदों पर खड़े उतरने की कोशिश करेंगे.पूर्व सीओ विनय शंकर पंडा ने कहा कि प्रशासनिकपदाधिकारी नियम और कायदे से बंधे होते हैं और एक निश्चित दायरे में काम करना होता है.इसके लिए आम लोगों का सहयोग जरूरी है.हमें अंचल के लोगों का भरपूर सहयोग मिला. वर्तमान बीडीओ सुधीर कुमार ने कहा कि पूर्व सीओ […]

Noimg

नवगछिया: शनिवार तक विभाग निर्बाध बिजली की आपूर्ति तय करे- नहीं तो होगा पुतला दहन GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – नगर सहित सभी प्रखंडों में बिजली की आंख मिचौली से लोग हकलान हैं. बिजली की स्थिति इन दिनों इतनी बदतर है कि मुश्किल से बिजली 8 से 10 घंटे ही मिलती है. राजद की ओर से जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा ने गुरुवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन से जहां आम जनजीवन परेशान है और लोग इस महामारी से बचने के लिए अपने घरों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से बंद है. ऐसी परिस्थिति में बिजली आपूर्ति ठीक नहीं होने के कारण लोग कोरोना के साथ-साथ गर्मी से परेशान हैं. विभाग द्वारा बिना सूचना के किसी भी समय शहर सहित सभी प्रखंडों की बिजली गुल कर लोगों को परेशान किया जा […]

Noimg

नवगछिया: जरूरतमंदों को मुफ्त ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करेगा सीएनजीएन GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – कोरोना महामारी में जिस प्रकार लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर की अनुपलब्धता से जूझना पड़ रहा है. इसको देखते हुए संस्था क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की गई है. इस विषम परिस्थिति में आप नीचे दिए गए नंबर पर सम्पर्क कर सकते है. किसी मरीज के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता होने पर संस्था ने अधिकृत रूप से अपने सदस्यों के मोबाइल नंबर को सार्वजनिक किया है. नंबर इस प्रकार हैं. 9386257306 श्रीधर कुमार, 7050865155 चन्द्रगुप्त साह, 9470479808 अशोक केडिया, 7493936131 राजीव कुमार, 8789484913 विक्रम भुडोलिया, 7004509966 संतोष गुप्ता. Barun Kumar Babul

ढोलबज्जा: के चौक-चौराहे पर घूम रहे कोरोना संक्रमित लोग GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ढोलबज्जा बाजार में इन दिनों कोरोना संक्रमित रोगियों में लगातार वृद्धि हो रही है. लेकिन वहां के बाजार वासी व संक्रमित लोग कुछ भी मानने को तैयार नहीं है. बाजार की सभी दुकानें खुली रहती है तो, वही कोरोना के रोगियों भी खुद दुकान पर बैठकर अपनी दुकानें चला रहे हैं. कोई बिना किसी का प्रवाह किए बेफिक्र चौक-चौराहा पर घूम फिर रहे हैं. जिससे आसपास के लोगों में संक्रमण फैलने का डर बना हुआ है. ढोलबज्जा के अखबार विक्रेता विकास रजक एवं सुनील कुमार ठाकुर बताते हैं कि- कोरोना से संक्रमित दो लोगों गुरुवार के दिन सुभाष चौक पर करीब दो घंटे तक घूमते रहा तो, वहीं बाजार में दो कोरोना पॉजिटिव प्राइवेट डॉक्टर भी अपना क्लीनिक खोल कर […]

नवगछिया: इस्माइलपुर में बाढ़ की स्थिति भयावह, बाढ़ के पानी से घिरा दर्जनों गांव, नाव ही आवागमन का एक मात्र सहारा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बाढ़ के पानी से घिरा पीएचसी, कामलकुण्ड उच्च विद्यालय सहित दर्जनों विद्यालय में घुसा बाढ़ का पानी नवगछिया : गंगा नदी के खतरे के निशान को पार करते ही इस्माइलपुर प्रखंड में बाढ़ की स्थिति भयावह हो गई. नदी के जल स्तर में हुई वृद्धि के बाद जहां इस्माइलपुर प्रखंड के अनुमंडल मुख्यालय से संपर्क भंग हो गया है तो दर्जनों गांव पानी से पूरी तरह घिर जाने से आवागमन भी बाधित हो गई है. निचले इलाके में लोगों के घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश भी कर गया है. इसके अलावा प्रखंड के कामलकुण्ड उच्च विद्यालय में सहित अन्य विद्यालयों में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया हैं. इस्माइलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी चारों ओर से बाढ़ के […]

Noimg

नवगछिया में कोरोना से संक्रमित होने वाले का आंकड़ा छः सौ को पार GS NEWS

Barun Kumar Babul0

100 से ज्यादा है एक्टिव केस 10 हजार से अधिक लोगों का हो चुका है टेस्ट अब तक चार लोगों की हो गयी है मौत अब हरेक पीएचसी में हो रहा है टेस्ट 75 परसेंट लोग हो चुके हैं स्वस्थ अगर आप उचित आहार और अपना ध्यान रख रहे हैं तो कोरोना जरूर हार जाएगा ऋषव मिश्रा “कृष्णा” नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल में कोरोना वायरस कोविड -19 से संक्रमित होने वाले लोगों का आंकड़ा 600 को पार कर गया है. अब यह बीमारी सघन आबादी क्षेत्र में ही नहीं वरन सुदूर गांवों में भी बड़ी तेजी से अपना पांव पसार रहा है. नवगछिया में अब तक चार कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच अच्छी खबर यह […]

Noimg

नारायणपुर: शाहपुर में महिला की फांसी लगाकर की खुदकुशी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

शव छोड़ घर से सभी सदस्य फरार मृतिका की सास गिरफ्तार नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में एक महिला की फांसी लगाकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत भवानीपुर ओपी में मृतका रेखा देवी के भाई संजय कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराया है. प्राथमिकी में पति सुदीन मंडल, रंजन मंडल, पिंटू मंडल, ननद सोनी देवी, खुशबू देवी, ढोढ़ी मंडल, सास मीरा देवी, संदीप मंडल के विरुद्ध लगातार दहेज की मॉग का दबाव के बाद हत्या करने का मामला दर्ज कराया है. गुप्त सुचना पर भवानीपुर पुलिस ने मृतिका की सास मीरा देवी की गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि पुलिस जिला नवगछिया के छोटी परबत्ता निवासी कुसो मंडल की पुत्री रेखा […]

ढोलबज्जा: विजय लालगंज के कोसी नदी में डूबने से युवक की मौत GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ढोलबज्जा: पूर्णिया जिले के रुपौली प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर ओपी थाना क्षेत्र के विजय लालगंज गांव में एक युवक की मौत कोसी नदी में डूबने से हो जाने की बात सामने आई है. मृतक की पहचान कारे मंडल के पुत्र सोती मंडल के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया है कि- सोती हर रोज की तरह मंगलवार को भी अपने बसावटों पर मवेशियों को चारा पानी देने गया था. जिसकी कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई. सुबह जब ग्रामीणों की नजर कोसी धार में तैरते हुए लाश पर पड़ी तो, स्थानीय लोगों की मदद से शव नदी से बाहर निकाला गया. गांव में हो रही चर्चा सोती ममंडल के मौत पर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही […]