December 3, 2025
अपर जिला दंडाधिकारी और अंचलाधिकारी की संयुक्त टीम ने नाथनगर में किया निरीक्षण ||GS NEWS
DESK2025भागलपुर के नाथनगर प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) और अंचलाधिकारी रजनीश कुमार की संयुक्त टीम ने विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता, कार्यप्रणाली और उपलब्ध सुविधाओं का आकलन करना था। जांच दल ने सबसे पहले मध्य विद्यालय, नूरपुर का दौरा किया। यहां शिक्षा व्यवस्था, उपस्थिति रजिस्टर, कक्षाओं के संचालन तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं की समग्र समीक्षा की गई। इसके बाद टीम जन वितरण प्रणाली (PDS) के अंतर्गत कांझिया स्थित खाद्य दुकान पर पहुँची, जहाँ खाद्यान्न एवं उर्वरक के भंडारण, वितरण व्यवस्था और स्टॉक रजिस्टर की बारीकी से जांच की गई। इसके पश्चात टीम ने रेफरल अस्पताल, नाथनगर का निरीक्षण किया। अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, आवश्यक दवाइयों […]