Category Archives: बिहार

Noimg

भागलपुर में 83 अनुकंपा आश्रितों को मिला नियुक्ति पत्र, समारोह में भावुक हुए परिजन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। जिले के समाहरणालय परिसर स्थित समीक्षा भवन में मंगलवार को शिक्षा विभाग की ओर से अनुकंपा आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। विशेष समारोह में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कुल 79 लिपिक और 4 परिचारी को नियुक्ति पत्र सौंपा। सभी की नियुक्ति जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में की जा रही है। नियुक्ति पत्र सौंपते हुए जिलाधिकारी ने नवनियुक्त कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की जिम्मेदारियां बड़ी और संवेदनशील होती हैं, जिन्हें पूरी निष्ठा से निभाना ही सच्ची सेवा मानी जाएगी। समारोह के दौरान कई आश्रित भावुक हो उठे। अपनों को खोने के बाद नौकरी मिलने पर उनकी आंखें नम हो […]

Noimg

शराब बिक्री के मामले में दोषी करार, अरविंद मंडल को सात साल की सजा और जुर्माना ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के विशेष उत्पाद न्यायालय-2 में न्यायाधीश शिव कुमार शर्मा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-12 ने नाथनगर थाना कांड संख्या 328/22 एवं विशेष उत्पाद वाद संख्या 5708/22 में आरोपी अरविंद मंडल को दोषी करार दिया। अदालत ने उसे सात साल की कठोर सजा और एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। यदि वह जुर्माना अदा नहीं करता है तो उसे छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। यह मामला 20 मई 2022 का है। उस दिन गश्ती के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि अरविंद मंडल अपने घर से शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए दरोगा शंभू पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वसंतपुर दोगच्छी स्थित उसके घर पर छापेमारी की। तलाशी […]

Noimg

भागलपुर में बाइक चोरी गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, पांच मोटरसाइकिल बरामद ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। जिले में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली और तिलकामांझी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। मामला 16 सितंबर का है, जब सबौर थाना क्षेत्र के रहने वाले बिट्टू कुमार की बाइक कोतवाली थाना क्षेत्र से चोरी हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। पूछताछ में नाबालिग की निशानदेही पर गोड्डा जिले से शयन कुमार मंडल और अमन कुमार झा, जबकि झारखंड के दुमका जिले से उज्ज्वल कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की गई पांच मोटरसाइकिलें बरामद की गई […]

Noimg

भागलपुर के मुकेश मंडल की हिम्मत को सलाम – 3 फीट कद के बावजूद बने सदर अस्पताल में ड्रेसर ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जब पूरा देश जश्न मना रहा था, उसी बीच भागलपुर से एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है जो समाज के लिए मिसाल है। यह कहानी है तीनटंगा गांव (नौगछिया पुलिस जिला) के रहने वाले मुकेश मंडल की, जिनका कद महज 3 फीट है। छोटी हाइट के बावजूद मुकेश ने अपने हौसले और मेहनत के दम पर वो मुकाम हासिल किया है जो कई लोग केवल सपना देखते हैं। मुकेश मंडल ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद पारा मेडिकल की तैयारी शुरू की। कठिनाइयों और संघर्षों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। मेहनत रंग लाई और आज वे भागलपुर सदर अस्पताल में ड्रेसर के पद पर कार्यरत हैं। मुकेश […]

Noimg

पीरपैंती में 2400 मेगावाट विद्युत संयंत्र का शिलान्यास, जमीन और पेड़ कटाई को लेकर शुरू हुआ विरोध ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड में 2400 मेगावाट क्षमता वाले अत्याधुनिक विद्युत उत्पादन संयंत्र का शिलान्यास किया। इस परियोजना को लेकर जहाँ सरकार और स्थानीय प्रशासन इसे विकास की दिशा में बड़ा कदम बता रहे हैं, वहीं इलाके की जनता में आक्रोश और असंतोष की लहर भी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि मात्र एक रुपये वार्षिक दर पर सरकार ने अदानी समूह को जमीन 33 साल के लिए दे दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह जनता की जमीन को सस्ते दामों पर निजी हाथों में सौंपने जैसा है। इसके साथ ही, परियोजना के लिए लगभग 10 लाख पेड़ काटे जाने […]

Noimg

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भागलपुर में विशेष पूजा-अर्चना, हवन और सेवा कार्यों का आयोजन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पूरे देश में हर्ष और उल्लास का माहौल रहा। इसी क्रम में भागलपुर जिला भी पीछे नहीं रहा। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की। जानकारी के अनुसार, जिले के प्राचीन और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा वृद्धेश्वर नाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से विशेष हवन का आयोजन किया। मंदिर परिसर जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर विशेष […]

Noimg

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रमिकों और युवाओं को दी बड़ी सौगात ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को भागलपुर समाहरणालय परिसर स्थित समीक्षा भवन में श्रमिकों और युवाओं के हित में दो महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया। वस्त्र सहायता योजना के तहत उन्होंने श्रमिकों के खाते में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से पाँच हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की। इस राशि के सीधे खाते में पहुँचने से श्रमिकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने सरकार की इस पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इसी अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के अंतर्गत राज्य के प्रशिक्षित युवाओं के लिए सरकारी संस्थानों और सार्वजनिक उपक्रमों में इंटर्नशिप हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने वाले वेब पोर्टल का भी उद्घाटन किया। इस योजना से युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण […]

Noimg

मायागंज अस्पताल में मोबाइल चोरी करते युवक की पिटाई, भीड़ का फायदा उठाकर फरार, पत्नी हिरासत में ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। मायागंज अस्पताल परिसर में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब इलाज कराने आए मरीज के परिजन से मोबाइल चोरी कर भाग रहे एक युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ते ही जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद सुरक्षा गार्ड ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। इसी बीच युवक भीड़ का फायदा उठाकर पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। घटना के बाद बरारी थाना पुलिस ने आरोपी की पत्नी को हिरासत में ले लिया है। बताया जाता है कि आरोपी युवक अपनी पत्नी के साथ अस्पताल के दवाई काउंटर के पास खड़ा था, लेकिन उसका मकसद दवा खरीदना नहीं बल्कि चोरी करना था। फिलहाल पुलिस फरार युवक […]

Noimg

राज्य सब जूनियर व सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप संपन्न, नवगछिया ने दोनों वर्गों में हासिल किया तीसरा स्थान ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में तथा वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा हाजीपुर के कुशवाहा आश्रम में आयोजित 32वीं बिहार राज्य सब जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में पुरुष, महिला और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर खिताब पर कब्जा जमाया। पुरुष वर्ग के संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में एकलव्य स्पोर्ट्स एकेडमी ने बेगूसराय को 35-33, 37-35 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। महिला वर्ग के फाइनल में गत वर्ष की विजेता वैशाली ने बेगूसराय को 35-30, 35-28 से पराजित कर लगातार 10वीं बार खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया। वहीं सब जूनियर बालिका वर्ग के फाइनल में बाढ़ ने लखीसराय को 35-30, 31-25 से हराकर विजेता का […]

Noimg

राज्य सब जूनियर व सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप संपन्न, नवगछिया ने दोनों वर्गों में हासिल किया तीसरा स्थान ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में तथा वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा हाजीपुर के कुशवाहा आश्रम में आयोजित 32वीं बिहार राज्य सब जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में पुरुष, महिला और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर खिताब पर कब्जा जमाया। पुरुष वर्ग के संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में एकलव्य स्पोर्ट्स एकेडमी ने बेगूसराय को 35-33, 37-35 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। महिला वर्ग के फाइनल में गत वर्ष की विजेता वैशाली ने बेगूसराय को 35-30, 35-28 से पराजित कर लगातार 10वीं बार खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया। वहीं सब जूनियर बालिका वर्ग के फाइनल में बाढ़ ने लखीसराय को 35-30, 31-25 से हराकर विजेता का […]