Category Archives: भागलपुर

भागलपुर में बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने बुद्धिजीवी लोगों व अधिकारियों के साथ कि बैठक ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट: निभाष मोदी, भागलपुर भागलपुर के समीक्षा भवन में बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा की अध्यक्षता में बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रहे जल जीवन हरियाली, स्वच्छता अभियान , दहेज प्रथा , अभिभावक विहीन बच्चों के लिए सुविधा समेत कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। विजय सिन्हा ने बुद्धिजीवियों का भी सुझाव जाना। उन्होंने बताया कि विधानसभा के विशेषाधिकार व सामाजिक नैतिक संकल्प व अभिभावक विहीन बच्चों के लिए विशेष अभियान को लेकर बुद्धिजीवी लोगो से आग्रह व चर्चा हुई है। DESK 04

आजादी के 75 में अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर जिला स्कूल प्रशाल में हुआ बाल संसद कार्यक्रम का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कीया रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर जिला स्कूल के प्रशाल में आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर बाल युवा संसद सह सामाजिक नैतिक संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,जिसका उद्घाटन बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय सिन्हा समेत भागलपुर ,कहलगांव बिहपुर, नाथनगर , पीरपैती के विधायकों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान पक्ष विपक्ष की भूमिका में जनप्रतिनिधि बने छात्र छात्राओं ने विधानसभा की कार्यवाही को समझा, साथ ही एक दूसरे से सवाल जवाब किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था बच्चे संसद की गतिविधियों को देखकर सीखें। इस संसद कार्यक्रम में बच्चे ही सरकार और विपक्ष दोनों दलों की भूमिका में […]

झंडापुर ओपी तेहरे हत्याकांड में अभियुक्त को मिली ताउम्र की सजा ||GS NEWS

DESK 040

पॉक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ने चालीस लाख रूपये मुवावजा देने की कही बात रिपोर्ट: निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के व्यवहार न्यायालय स्थित दस कोर्ट भवन में शनिवार को विशेष पॉक्सो के एडीजे 7 एमपी सिंह की अदालत में तिहरे हत्याकांड और नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले को लेकर सज़ा के बिंदु पर सुनवाई हुई। जिसमें दोषी पाए जाने पर आरोपी अमन झा को, ताउम्र कारावास की सजा सुनाई गई।वहीं सरकार की ओर से विशेष लोक अभियोजक नरेश प्रसाद साह और जयकरण गुप्ता ने दलीलें पेश की। दरअसल मामला पुलिस जिला नवगछिया के बिहपुर स्थित झंडापुर ओपी का है। जहां मामले में अभियुक्त अमन झा और उसके दो सहयोगियों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसका […]

भागलपुर में एक परिजन अपनी पुत्री को न्याय दिलाने के लिए खा रहे दर बदर की ठोकरें ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट: निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर में एक परिजन अपनी पुत्री को न्याय दिलाने दरबदर भटक रहे हैं। दरअसल मामला कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र का है। जहां एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करदी गई। वहीं मामले को लेकर पीडित पक्ष का कहना है की 24 मई को उनकी पुत्री लापता हो गई थी। जिसकी लिखित शिकायत उन्होंने थाने में दर्ज कराया था। वहीं 24 घंटे के पश्चात परिजनों बच्ची के मौत की खबर मिली,परिजनों की मानें तो उनके पंचायत में मुखिया के भाई कुसुम लाल ने पास के रेखा देवी के घर मृतका के शव को छुपा रखा था। उन्होंने कहा की कुसुम लाल ने ही बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और […]

लुटेरों ने बाबा बिशु राउत ओवरब्रीज के पास सरे राह मक्का व्यवसायी से 1.30 लाख रूपये लूटे ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:- निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर नवगछिया थाना क्षेत्र के बाबा बिशु राउत ओवरब्रीज के पास मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के सोहरा टोला निवासी पिंटू कुमार पासवान से एक लाख 30 हजार रूपये की नगदी लूट ली है. घटना के तुरंत बाद पीड़ित व्यवसायी ने मामले की सूचना नवगछिया पुलिस को दी. मौके पर पहुंची नवगछिया पुलिस ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली और पुष्टि के लिए व्यवसायी को बैंक ले जा कर भी पूछ ताछ की. पीड़ित व्यवसायी ने बताया कि मक्का बिक्री करने के बाद उसके खाते में रकम आ गया था. वह नवगछिया एचडीएफसी बैंक से कुल एक लाख तीस हजार रूपये की निकासी कर अपने घर के लिए मोटरसाइकिल से रवाना हुआ था. बाबा […]