Category Archives: भागलपुर

नवगछिया : मनियामोर से पुलिस ने अपहृत युवती को किया बरामद ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया थाना के मनियामोर से पुलिस ने अपहृत युवती को बरामद किया। युवती मनियामोर चुन्नु शाह की पुत्री मजहबी खातुन हैं। युवती मां के साथ नवगछिया बाजार आ रही थी इसी दौरान उसका अपहरण हो गया था। युवती के मां शबाना खातुन के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसमें मुख्य आरोपित गांव के ही प्रहलाद दास सहित आधा दर्जन को बनाया गया था। पुलिस ने अनुसंधान के दौरान युवती के स्टेशन रोड के गोलबंर के पास से बरामद किया गया। युवती का नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में मेडिकल जांच करवाया गया। लड़की का बयान नवगछिया न्यायालय में करवाया जायेगा। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही हैं। DESK 04

नवगछिया में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की मनाई गई पुण्यतिथि ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के गोशाला रोड स्थित कांग्रेस कैंप कार्यलय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को भारत के इलाहबाद में हुआ था।भारत की आजादी के समय देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को बहुत कठिन हालात मिले थे। एक कर्मठ और महात्मा गांधी के समर्पित अनुयायी होते हुए नेहरू ने 1947 में देश की बागडोर संभाली। जब उन्हें देश में संवैधानिक ढांचे की स्थापना करने के साथ देश के आर्थिक और सामाजिक समस्याओं का भी हल किया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, विनय कुवंर, शीला देवी निषाद, विभाष सिंह, सुनील […]

नारायणपुर में राजद ने सदस्यता अभियान को लेकर किया बैठक ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर- प्रखंड के जयपुर चुहर पुरब पंचायत के आदर्श कुशवाहा पुस्तकालय बलाहा में राजद के प्रखंड अध्यक्ष केदार शर्मा की अध्यक्षता व अधिवक्ता गोपाल कृष्ण यादव के संचालन में राजद सदस्यता अभियान को लेकर एक दिवसीय बैठक किया गया.बैठक के मुख्य अतिथि राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व एमएलसी प्रत्याशी नितेश यादव एवं नवगछिया जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान की मौजूदगी में राष्ट्रीय जनता दल सदस्यता अभियान के तहत राजद को मजबूती लाने को लेकर विभिन्न पहलूओं पर चर्चा किया गया. मौके पर युवा राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता नितेश यादव जी ने कहा कि नवगछिया पुलिस जिले में पंचायत से लेकर बूथ तक जाकर सभी राजद कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को जोरदार रूप से चलाने का काम करेंगें जिसमें वरिष्ठ कार्यकर्ता को […]

बदमाशों की तलाश में पुलिस ने चलाया सघन छापेमारी अभियान ,बदमाश नही चढ़े पुलिस के हत्थे ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर- शुक्रवार को बिहपुर पुलिस थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अगुवाई में सोनवर्षा व नन्हकार गंगा दियारा में बदमाशों के छुपे होने की सूचना पर सघन छापेमारी अभियान चलाया.पुलिस की इस छापेमारी में पीसीआई बिट्टू कुमार कलम, आशुतोष कुमार एवं दलबल शामिल थे.पुलिस हत्या व आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी सोनवर्षा के अंकित कुमार एवं खरीक थाना के लूट कांड में फरारी गुलशन कुमार, रामनगर सोनवर्षा की तलाश में निकली थी. पुलिस ने दिनभर दियारे की खाक छानी पर बदमाश पुलिस के हत्थे नही चढ़े .बदमाश भागने में सफल रहे. हलांकि पुलिस ने बदमाशों के छुपने के हरसंभव ठिकाने पर छापेमारी किया।किसानों से भी जानकारी लिया. पुलिस की इस छापेमारी से दियारे के किसानों के चेहरे पर खुशी का भाव देखा […]

जयरामपुर में महिला के खेत से मक्के की फसल लूटा,मारपीट व किया गालीगलौज, महिला ने एसपी को आवेदन सौंप लगाया कार्रवाई का गुहार ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर- प्रखंड के जयरामपुर निवासी महिला सोनी देवी ने जबरन खेत से मक्के की फसल लूट लेने, मारपीट करने एवं गालीगलौज करने को लेकर नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज को आवेदन सौंप कर कार्रवाई का गुहार लगाया हैं.आवेदन में महिला ने भोला कुंवर, संतोष कुंवर एवं शैलेश कुंवर सभी जयरामपुर को नामजद किया हैं.अपने आरोप में बताया की 18मई को 15कट्टा जमीन धरमपुर रत्ती मौजा में हैं । जिसमें मैने मकई का फसल लगाया था. जब मकई का फसल काटने कटवाने गये थे की उपरोक्त नामजद मुझे और मेरे पति शैलेंद्र प्रसाद कुंवर को लप्पड -थप्पड़ से मारपीट एवं गालीगलौज किया और फसल काटने से रोक दिया . शैलेश कुंवर के हाथ में लाइसेंसी राइफल भी था ।21 मई को […]