Category Archives: भागलपुर

पेंशनर समाज के लोगों के बीच हुआ सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन, समाजसेवी विजय यादव ने किया सबों को अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर नाथनगर के पिपरपाती काली स्थान धर्मशाला में पेंशनर समाज के लिए सभा सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात सभा में आए सभी सम्मानित पेंशनर समाज के लोगो को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। पेंशनर समाज के सचिव उमेश प्रसाद ने बताया कि पेंशनर समाज के लोगों की एक मात्र इच्छा है कि उनके लिए एक पेंशनर भवन का निर्माण हो, जिसके लिए वे लोग जमीन भी ढूंढ रहे हैं। शहर में नगर निगम के पास भी कई स्थानों पर जमीन खाली है। इस दिशा में भी कार्य करें और पेंशनर समाज के लिए एक भवन का निर्माण करवाएं। वही समाजसेवी विजय कुमार यादव ने बताया कि सभा में उपस्थित सभी गार्जियन […]

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ वैकल्पिक मोर्चा के द्वारा अंगिका विभाग में किया गया छात्र युवा सम्मेलन ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, पूरे देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है ,चाहे घरेलू खाद्य पदार्थ के सामान, रसोई गैस या पेट्रोल डीजल हो। वह आसमान छू रहा है ।इसी बाबत आज तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के अंगिका विभाग में वैकल्पिक मोर्चा के द्वारा महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सम्मेलन सह बैठक का आयोजन किया गया। छात्र युवा सम्मेलन के इस कार्यक्रम में वैकल्पिक मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ता वर्तमान सरकार को कोसते हुए महंगाई और बेरोजगारी को लेकर वार्ता करना चाहती है । इसी बिंदु पर समीक्षात्मक बैठक की गई और मीडिया से बात करते हुए अंगिका विभाग के डॉक्टर प्रोफ़ेसर योगेंद्र ने कहा की हमलोगों ने इस बैठक में निर्णय लिया है कि 29 मई को एक विशाल […]

भागलपुर के ललमटिया थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध अवस्था में मिली एक युवक की लाश, मृतक की पत्नी ने लगाया ननद और उसके बेटे पर हत्या का आरोप ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के लालमठिया थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर एक युवक की संदिग्घ अवस्था मे बॉडी मिली है। लोगों की माने तो उनका कहना है रेलवे पटरी क्रॉस करने के क्रम में इसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई, लेकिन मृतक की पत्नी का कहना है मेरे जायदाद पर मेरे मेरी ननद एवं उसके बेटे की नजर थी। जमीन जायदाद के चलते मेरी ननद सुनीता ऊर्फ पिंकू ने अपने भाई को मरवा डाला, 1 दिन पहले मेरी ननद रजिस्ट्री कराना चाहती थी उससे पहले भी जमीनी विवाद को लेकर कुछ झड़प हुआ था, मृतक की पत्नी ने यह भी बताया कि मेरी ननद के बेटे अमित ने इन्हें तीन – चार बार कॉल किया […]

नवगछिया प्रखंड उप प्रमुख ने अनुमंडल पदाधिकारी से की बिंदटोली एवं खैरपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में अनियमितता की शिकायत ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – नवगछिया के प्रखंड उप प्रमुख गौतम कुमार ने खैरपुर एवं बिंदटोली के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या क्रमशः 25 एवं 82 पर अनियमिता का आरोप लगाते हुए अनुमंडल पदाधिकारी से लिखित शिकायत की है. प्रखंड उप प्रमुख गौतम कुमार का कहना है कि पिछले दिनों उन्होंने दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया था जिसमें सेविका और सहायिका ने वरीय पदाधिकारियों पर 3500 रुपये प्रति माह मांगने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी. उपप्रमुख ने बताया कि निरीक्षण के क्रम में केंद्र पर बच्चों की संख्या नगण्य थी. मामले में प्रखंड उप प्रमुख ने अनुमंडल पदाधिकारी से कार्रवाई करने की मांग की है. DESK 04

हथियार के साथ घर में घुसकर मारपीट एवं लूटपाट करने को लेकर कौशिकीपुर सहौरा पंचायत के सरपंच ने रंगरा थाने में दिया आवेदन  ||GS NEWS

DESK 040

  हथियार के साथ घर में घुसकर मारपीट एवं लूटपाट करने को लेकर कौशिकीपुर सहौरा पंचायत के सरपंच लक्ष्मीदेवी ने रंगरा थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. थाने में दिए अपने आवेदन में लक्ष्मी देवी ने बताया है कि आज दोपहर को हथियार से लैस लगभग 10 लोग भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मेरे घर में अचानक घुस गए और मेरे एवं मेरे बहू के साथ  मारपीट करने लगे. साथ ही मेरे हाथ से गोदरेज का चाबी छीन कर उसमें रखे डेढ़ लाख रुपए मूल्य के सोने के चेन एवं 25 हजार नगद निकाल लिया. जाते-जाते कहा कि ज्यादा सरपंची मत दिखाओ. अगर दोबारा आए तो जान से हाथ धोना पड़ेगा. वही दो लोग अपने को पुलिस बता […]

भ्रमरपुर में सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर- प्रखंड के नगरपारा पुरब पंचायत के भ्रमरपुर गॉव के मध्य टोला में अरविंद झा के आवास परिसर में रविवार से सात  दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज, मुख्य अतिथि ति.मा.भा.वि.वि के पूर्व छात्र कल्याण समिति के अध्यक्ष  मणिनाथ चौधरी ,विशिष्ट अतिथि महंत नवल किशोर दास एवं शशिकांत झा ने सामुहिक रूप से द्विप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम का संचालन भजन सम्राट हिमांशु मोहन मिश्र उर्फ दीपक जी कर रहे थे.कथा वाचक गिरिशानंद ने कहा कि भागवत कथा का श्रवण करने से मानव कल्याण का भागी होता है इस दौरान बड़ी संख्या में भ्रमरपुर,चकरामी,सतियारा समेत अन्य गॉव के श्रद्धालू ने कथा का श्रवण किया.मौके पर मिहिर मोहन मिश्र,मनोहर झा,समेत अन्य ग्रामीण एवं युवाओ […]

नवगछिया में खिलाड़ियों को दिया गया प्रमाण पत्र ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स फाइटर के नेतृत्व में खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र दिया गया. जेम्स फाइटर ने बताया कि पिछले दिनों भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के द्वारा बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन हुआ था. जिसमें एसपीएस प्रशिक्षण केंद्र के सात खिलाड़ियों ने बेल्ट प्रमोशन परीक्षा दिया था. उत्तीर्ण हुए खिलाड़ियों ब्लू वन बेल्ट में प्रियांशु कुमार, प्रिया कुमारी, हरिओम कुमार, मीनाक्षी कुमारी, ब्लू बेल्ट में अनन्या वत्सलय, ग्रीन बेल्ट में भूपेंद्र कुमार, येलो बेल्ट में युवराज कुमार को प्रमाणपत्र दिया गया. मुख्य अतिथि शिक्षाविद रामकुमार साहू एवं समाजसेवी रामसेवक भगत ने मौके पर खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र दिया और हौसलाफजाई भी की. इस अवसर पर ताइक्वांडो जिला महासचिव घनश्याम प्रसाद, जिला सचिव जेम्स फाइटर, […]

नवगछिया हाई स्कूल में खेल समर कैम्प प्रारंभ ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – नवगछिया खेल संघ के तत्वावधान में खेल समर कैम्प का आयोजन हाई स्कूल नवगछिया में रविवार को आरंभ हुआ.  शिविर में क्रिकेट, योगा,  ताइक्वांडो, फिजिकल फिटनेस एवं बालिकाओ को आत्मरक्षा के तरीके की ट्रेनिंग दी जा रही है. शिविर मुख्य प्रशिक्षक सह संयोजक घनश्याम प्रसाद , सहायक कोच संजय सिंह, मोनी कुमारी, मो नाजिम, मुकेश कुमार सुमन के. देखरेख में चल रहा है. इस अवसर पर नवगछिया खेल संघ के अखिलेश पाण्डेय ,अनुराग साह, खेल शिक्षक मो गुलाम मुस्तफा,पंकज कुमार आदि उपस्थित थे. शिविर 8 दिनो तक चलेगा. उक्त आशय की जानकारी ताइक्वांडो मीडिया प्रभारी सह कोच विकास चौरसिया ने दी. DESK 04

नवगछिया : पायल बनी महिला जदयू जिलाध्यक्ष ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – जनता दल यूनाइटेड बिहार की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास ने 51 में से 46 संगठन जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है. इस बाबत नवगछिया संगठन के मुख्य प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि मुरली निवासी पायल कुमारी को नवगछिया संगठन के महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है. पायल कुमारी के ससुर सुबोध साह 1994 से ही जदयू के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और वर्तमान समय में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हैं. पायल कुमारी ने शीर्ष नेतृत्व और जिलाध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट किया है. मौके पर जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा, बिहार राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर हरपाल कौर, जदयू के प्रदेश सचिव शांति सिंह […]