Category Archives: भागलपुर

बिहपुर : देशी कट्टा व एक गोली के साथ दो युवक धराया  ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर- बिहपुर पुलिस ने रविवार को कोरचक्का गांव में गुप्त सूचना पर छापेमारी कर किसी घटना को अंजाम देने को लेकर घर में छुपा कर रखें देशी कट्टा ,एक गोली के साथ युवक को दबोच लिया.बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कट्टा व गोली के साथ धराये युवक सुमन कुमार 28 वर्ष को कड़ाई से पूछताछ किया तो उसने बताया की यह कट्टा उसे मड़वा गांव निवासी दिव्यांग विपुल चौधरी 35 वर्ष ने दिया हैं. बता दें की विपुल चौधरी का महंथ स्थान चौक के समीप चाय की दुकान चलाता हैं.दुकान पर हमेशा असमाजिक तत्वों का जमावड़ा  लगा रहता हैं .पुलिस ने पहले भी विपुल को चेतावनी दिया था.सुमन का सोशल मीडिया पर कट्टा लहराते वीडियो भी वायरल हुआ था . […]

बिहार सरकार की जमीन पर झोपड़ी हटाने गई पुलिस व विस्थापित के साथ झड़प – धक्का मुक्की,प्राथमिकी दर्ज  || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के जयपुर चुहर पश्चिम पंचायत अंतर्गत चौहद्दी गॉव के पास बिहार सरकार की जमीन पर विस्थापित परिवार के द्वारा घर बनाने की सुचना पर पहुंची पुलिस के साथ झड़प का मामला प्रकाश में आया है. ग्रामीणों ने बताया की उक्त बिहार सरकार की जमीन जिस पर गंगा कटाव से विस्थापित परिवार घर बना रहे है उक्त जमीन को अंचल कार्यालय की लापरवाही के कारण उधो यादव के नाम से जमावंन्दी कायम है. रेलवे द्वारा जब हटाया जाने लगा तो सभी ने मिलकर जमीन खरीद की है और अंचल कार्यालय से मोटेशन होकर रसीद भी कट गया और लगान भी दे रहा है.जब घर बनाने गए तो बिहार सरकार का बताया जा रहा है जिस जमीन […]

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक एंपलाई एवं ऑफिसर्स फेडरेशन भागलपुर का द्वितीय त्रेवार्षिक अधिवेशन का हुआ आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

नई कार्यकारिणी समिति का हुआ गठन, साथ ही संगठन को मजबूत करने पर हुई वार्ता रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक एंपलाई एवं ऑफिसर्स फेडरेशन भागलपुर के द्वारा आज कचहरी कैंपस भागलपुर के स्थानीय होटल में द्वितीय त्रेवार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया । बताते चलें कि यह अधिवेशन कोरोना काल के चलते 2 वर्षों से नहीं हो पाया था। आज के इस कार्यक्रम में उद्घाटनकर्ता एवं मुख्य वक्ता के रूप में कॉमरेड डी एन त्रिवेदी उपस्थित थे, वही चेयरमैन अतुल कुमार, सुबोध दास, ब्रह्मेश्वर कुमार, नदीम अख्तर भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति देते हुए दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के इस द्वितीय त्रेवार्षिक अधिवेशन में कई पहलुओं पर वार्ता की। मीडिया से बात करते हुए दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक […]

भागलपुर के जिला स्कूल मैदान में सात दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर जिला स्कूल के मैदान में सात दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन एमएलसी एन के यादव,भाजपा नेता बंटी यादव, युवा समाजसेवी विजय यादव द्वारा संयुक्त रुप से फीता काटकर किया गया। टूर्नामेंट का पहला मैच ब्रदर्स इलेवन vs UCC के बीच खेला गया। आपको बता दें कि 7 दिवसीय टूर्नामेंट में पूरे बिहार से कई टीम हिस्सा लेंगे। आयोजन में शामिल अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से अन्य युवा भी प्रेरित होंगे और उनको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर अतिथियों के अलावे बिट्टू यादव, शेखर आनंद, आदित्य गुप्ता समेत कई खेल प्रेमी मौजूद थे। DESK 04

तीन दिन पुर्व तेज आंधी मे एक गरीब किसान कि मसरुम खेती का प्लांट हुए बर्बाद, बिहार सरकार सहित अधिकारियों से कर रहे मुआवजा की मांग ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर सुलतानगंज नगर.परिषद क्षेत्र के वार्ड 18 के दुधैला गंगापुर गांव मे विगत तीन दिन पुर्व तेज आंधी आने से गरीब किसान कि मसरुम कि खेती का प्लांट हुए पुरी तरह बर्बाद।वहीं गरीब किसान गजाधर सिंह ने बताया कि चार साल से दो लाख पचास हजार रुपये कि लागत से मसरुम कि खेती का प्लांट लगाए हुए थे। प्रत्येक साल एक लाख रुपये कि कमाई कर अपना जीवन यापन करते थे।लेकिन तीन दिन पुर्व तेज आंधी आने पर हमारे मसरुम की खेती का प्लांट पुरी तरह बर्बाद हो गए हैं।जीससे हमारे जीवन यापन पर खतरा हो गया।इसके लिए बिहार सरकार, जिला प्रशासन, एंव स्थानीय पदाधिकारी को मिडिया के माध्यम से मुआवजा कि म़ांग किये हैं।जिससे उन गरीब […]

सैंडिस कंपाउंड ग्राउंड में जून के पहले सप्ताह से प्रारंभ होगी पुलिस पाठशाला ||GS NEWS

DESK 040

सचिवालय सहायक व दरोगा की तैयारी पर होगा विशेष फोकस रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड ग्राउंड में जून के पहले सप्ताह से फिर से पुलिस पाठशाला प्रारंभ हो रहा है। कोरोना के चलते यह 2 वर्षों से बंद था। आज वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम की अध्यक्षता में एसएसपी कार्यालय में एक बैठक आहूत की गई। जिसमें डीएसपी, सिटी एसपी, सर्जेंट मेजर , कई प्रशासनिक अधिकारी के साथ-साथ तिलकामांझी, मुजाहिदपुर, जगदीशपुर के थानाध्यक्ष के अलावे भागलपुर के कई कोचिंग संस्थान के प्राचार्य ,निदेशक व शिक्षक उपस्थित थे । बताते चलें कि इस पुलिस पाठशाला में छात्रों को सचिवालय सहायक, दरोगा आदि की पढ़ाई के साथ-साथ अच्छे टिप्स भी दिए जाते हैं जिससे छात्र अपने लक्ष्य को पा सकें। वहीं […]

तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने सड़क किनारे चल रही महिला को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत , ग्रामीणों ने घंटों शाहकुंड अकबरनगर मुख्य मार्ग को किया जाम ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर के शाहकुंड अकबरनगर मुख्य मार्ग पर भारतीय स्टेट बैंक के समीप एक तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने सड़क किनारे चल रही महिला को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई जबकि तीन वर्षीय पुत्र घायल हो गया। मृतक की पहचान शाहकुंड के हरनौत पंचायत के जुवाखर गांव निवासी मोहम्मद नौरेज की तीस वर्षीय पत्नी बीबी नसरीन के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान बीबी नसरीन की 3 वर्षीय पुत्र आर्यन के रूप में हुई है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम […]

मोहद्दीनगर में मारपीट छुड़ाने गए दुकानदार की संदिग्ध हालत में मौत ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के मीरजानहाट मोहद्दीनगर में बालिका स्कूल के पास दो पक्षों में मारपीट छुड़ाने गए मोहल्ले के हार्डवेयर दुकानदार अशोक कुमार उर्फ लड्डू की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक के सिर में चोट के निशान हैं और नाक से खून भी निकला है ।लड्डू की मौत मारपीट में हुई या झगड़े छुड़ाने के दौरान गिरने स हुई यह स्पष्ट नहीं हो पाया है ।मारपीट में दोनों पक्षों से कुछ लोग घायल भी हुए हैं लेकिन लड्डू की मौत के बाद कोई सामने नहीं आ रहा है ।घटना की जानकारी पाकर बबरगंज थानेदार विश्वबंधु कुमार ,दरोगा शंकर कुमार पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की जांच किया। लड्डू की मौत के बारे में मृतक […]