Category Archives: भागलपुर

नारायणपुर : सुधा डेयरी के चालक से मारपीट व छिनतई ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गॉव के पास सुधा डेयरी बरौनी के चालक खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिरबास निवासी सिंधु शर्मा एवं अन्य कर्मी के साथ स्कॉर्पियो सवार हथियारबंद अपराधियों द्वारा रोककर गाली-गलौज मारपीट व छिनतई का मामला प्रकाश में आया है .घटना को लेकर पीड़ीत जख्मी चालक सिंधु शर्मा ने भवानीपुर ओपी में आवेदन दिया है जिसमें सहयोगी कर्मी राजकुमार शर्मा और कुंदन शर्मा को भी थ्रीनट के बट से मारपीट कर जख्मी का आरोप लगाते हुए स्कॉर्पियो नंबर सहित अज्ञात बदमाश के विरूद्ध प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है.घटना को लेकर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया की भवानीपुर पुलिस छानबीन में जुटी है जॉचोपरांत कार्यवाई की जाएगी. DESK 04

बभनगामा में जमीन विवाद जमकर चली रड व ईट, छ्ह घायल // GS NEWS

DESK 04 B0

शनिवार की सुबह करीब 11बजे प्रखंड के बभनगामा वार्ड नंबर दस में जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में जमकर लोहे के रड, लाठी एवं ईट चला। इस दौरान चारों ओर चीख पुकार मच गया गया।दोनों पक्षों से छ्ह लोग घायल हो गये और पांच का सिर फट गया।वही घायल में दीपक कुमार, विकास कुमार एवं मखनदेव राय दूसरे पक्षों के मिस्टर कुमार, रंजू देवी और मधु कुमारी घायल हो गये।मिली जानकरी के अनुसार रंजू देवी सीओ के रोक के बावजूद घर में पक्की का निर्माण कर रही थी। काम को रोकने को लेकर विवाद हुआ।वही मारपीट की सूचना पर बिहपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामला को शांत कराया एवं घायलों को इलाज के लिये बिहपुर सीएचसी भेजा।इस मामले […]

अतिक्रमणकारियों को अल्टीमेटम,चलेगा बुलडोजर // GS NEWS

DESK 04 B0

नारायणपुर – प्रखंड के एन एच 31 बीरबन्ना चौक से मछली हटिया यदुवंशी चौक बलाहा तक 186 अतिक्रमणकारियों को अंचल कार्यालय नारायणपुर से सरकारी जमीन को खाली करने के लिए समय देते हुए तेईस मई तक का अल्टीमेटम दिया गया है.उक्त जानकारी देते हुए सीओ अजय कुमार सरकार ने बताया कि यदि अतिक्रमणकारी तेईस मई तक सरकारी जमीन को खाली नहीं करते हैं तो इसके बाद बुलडोजर के माध्यम से अतिक्रमण कारियों को हटाया जाएगा साथ ही प्राथमिकी दर्ज के साथ सरकारी खर्च की राशि के तौर पर जुर्माना वसुला जाएगा.और अतिक्रमण मुक्त कर समस्या का निदान किया जाएगा. DESK 04 B

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की तैयारी और संभावित बाढ़ के खतरे से निजात दिलाने को लेकर मंत्री ने किया बैठक // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपूर। सम्भावित बाढ़ के खतरे से निपटने और विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को लेकर बिहार सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में भागलपुर जिला प्रभारी मंत्री सह बिहार सरकार के भूमि एवं राजस्व मंत्री रामसूरत राय की अध्यक्षता में भागलपुर के समीक्षा भवन में बाढ़ से पूर्व इसकी तैयारियों और 2 वर्ष बाद आयोजित किए जाने वाले श्रावणी मेले को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला प्रशासन के द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से बाढ़ सम्भावित अंचलों व पंचायतों की पूरी जानकारी को मंत्री को दी गयी। साथ ही पिछले वर्ष बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों व लोगों के लिए किये गए कार्यों को विस्तारपूर्वक बताया गया। मंत्री ने बैठक के दौरान अधिकारियों को सम्भावित […]

भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री सह भागलपुर के प्रभारी मंत्री रामसूरत राय ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपूर। भागलपुर, के बड़ी पोस्ट ऑफिस के पास फन एंड जॉन रेस्टोरेंट का उद्घाटन बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री सह भागलपुर के प्रभारी मंत्री रामसूरत राय ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिले के कई विधायक मौजूद थे। नई रेस्टोरेंट में कई प्रकार के व्यंजन आम लोगों के लिए सस्ते रेट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। जिससे आम लोगों को जहां कम रेट पर अच्छे खाने का जायका मिल सकेगा और वही कई प्रकार के व्यंजन यहां पर उपलब्ध रहेंगे। वही रेस्टोरेंट्स खुलने से कई लोगों को रोजगार भी मिल गए हैं। मंत्री ने उद्घाटन के मौके पर रेस्टोरेंट के मालिक को बधाई दी वही सस्ते और अच्छे व्यंजन आम लोगों को […]