May 7, 2022
मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत एनसीसी ने चलाया जन जागरूकता अभियान // GS NEWS
DESK 04 Bनिभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम बिहार सरकार के तहत एनसीसी के चार बिहार बटालियन के तहत मुस्लिम माइनॉरिटी कॉलेज भागलपुर में कई पहलुओं को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। आज के कार्यक्रम में एनसीसी के कैडेट्स ने कोरोना से बचाओ व नए वेरिएंट से किस तरह लड़ना है इस विषय को लेकर शहर के लोगों को जागरूक करने का काम किया ।साथ ही इससे पहले भी एनसीसी ने रोड शो, रैलियां, आम सभाएं करने का काम करके भी मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम बिहार सरकार के तहत लोगों को जागरूक करने का काम किया है। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, एनसीसी के अधिकारी को दर्जनों एनसीसी 4 बिहार बटालियन के कैडेट्स उपस्थित थे। DESK 04 B