Category Archives: भागलपुर

नारायणपुर : आवेदन पर सुनवाई के उपरांत हटाया गया अतिक्रमण ||GS NEWS

DESK 040

प्रखंड के बलहा गांव में रविवार को नवगछिया एसडीएम ने यतेद्रपाल के नेतृत्व में नारायणपुर सीओ अजय कुमार सरकार, भवानीपुर ओपीध्यक्ष रमेश कुमार साह, पुलिस पदाधिकारी संजय मंडल ने पुलिस जवानों के साथ बलाहा हनुमान मंदिर के सामने छट्ठू मंडल द्वारा बिहार सरकार की जमीन को अतिक्रमण करने के बाद सतीश सिंह के आवेदन पर सुनवाई के उपरांत अतिक्रमण हटाया गया। दूसरी जगह दिनकर कुमार दिव्य की शिकायत पर राजाराम यादव द्वारा बिहार सरकार की जमीन को अतिक्रमण किया गया था जिसे हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के बाद सोमवार को आवेदक सतीश सिंह ने बिहार सरकार के जमीन पर मिट्टी देना शुरू कर दिया जबकि दिनकर कुमार दिव्य ने भी अतिक्रमण मुक्त हुए जगह पर ईट सोलिंग करना शुरू कर […]

नारायणपुर गंगा दियारा में फसल काटने गए लोगों पर घात लगाकर जानलेवा हमला ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर प्रखंड में सोमवार को नारायणपुर गंगा दियारा में फसल काटने गए लोगों पर घात लगाकर जानलेवा हमला कर दिया गया।जिसमें नारायणपुर के कई लोग घायल हो गए।जिनका ईलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया।वहां से तीन की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार इस घटना को लेकर नारायणपुर के उमर फारूख ने भवानीपुर ओपी में आवेदन दिया है।जसमें बताया गया है कि सोमवार को सुबह करीब आठ बजे मकई कटाने खेत पर गया।जहां पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही रियासत अली,जमीर उर्फ जवाहर अली,असलम अली,सहादत अली,राहत अली,सालम,जाबो,कारे उर्फ खुर्शीद,वसीम अली,निजाम अली,अनवर उर्फ नसीम,जुल्फकार उर्फ भुट्टो,मिस्टर अली, आदि ने हमलोगों को घेर लिया। देशी कट्टा का […]

नवगछिया के मिल्की में स्वास्थ्य केंद्र का मुखिया एवं पीएचसी प्रभारी डॉ बरुण कुमार ने किया उद्घाटन||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया प्रखंड के पुनमा प्रताप नगर पंचायत के स्वास्थ्य उपकेंद्र मिल्की का नए भवन में उद्घाटन और लोकार्पण पंचायत की मुखिया और नवगछिया पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बरुण कुमार द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया. इस अवसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बरुण कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि अब तक इस पंचायत का स्वास्थ्य उप केंद्र बिना भवन के ही अलग-अलग जगहों पर चल रहा था लेकिन भवन मिल जाने के बाद अब यह स्थाई रूप से एक जगह पर संचालित होगा. और ज्यादा से ज्यादा लोग इस उप केंद्र पर पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले सकेंगे. मुखिया ने पंचायत के लोगों से अपील करते हुए कहा कि पंचायत के […]

नवगछिया : फर्जी तरीके से वृद्धा पेंशन का लाभ ले रहे लाभुक पर प्राथमिकी दर्ज||GS NEWS

DESK 04 B0

फर्जी तरीके से वृद्धा पेंशन लेने पर नवगछिया थाना में पंचायत सचिव विजय कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। जिसमें फर्जी तरीके से पेंशन पा रहे नवगछिया थाना के सीमरा निवासी अशोक झा को नामजद आरोपित बनाया गया हैं। बताया गया कि सीमरा के ही गोपीनाथ झा जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के पास आवेदन दिया था कि गांव के अशोक झा फर्जी तरीके से पेंशन उठा रहे हैं। इस संबंध में दोनो पक्ष को सुनवाई के लिए बुलाया गया। अशोक झा का कहना था कि गोपी नाथ झा ने फर्जी तरीके से पेंशन दिलाया। इसकी जानकारी मुझे नहीं हैं। जबकि अशोक वर्ष 2012 से ही पेंशन उठा रहे हैं। उपरोक्त तथ्यों से स्पस्ट होता हैं कि […]

गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन 6 से सहरसा में ||GS NEWS

DESK 04 B0

बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में चौथी बिहार राज्य गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता ( पुरूष व महिला ) का आयोजन उत्क्रमित मध्य विद्यालय,सहुरिया पूर्वी ( सहरसा ) में 6 से 8 मई तक किया जायेगा। जिसमें भाग लेने वाली सभी जिलों की टीमों को आमंत्रण भेज दिया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर व राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि इस राज्यस्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु आयोजन अध्यक्ष नीतीश यादव,आयोजन सचिव धीरज सम्राट, कोषाध्यक्ष मुन्ना कुमार,बबलू कुमार के देखरेख में तैयारी की जा रही है। श्री शंकर ने यह भी बताया कि इसी प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर कोलकाता में 3 […]

सैंडिस कंपाउंड के कार्यों में प्रधान सचिव के आदेशों का हो रहा है अवहेलना,जिला अधिकारी ने कहा कार्य जल्द होगा पूरा // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर भागलपुर| राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में कई कार्य चलाए जा रहे हैं। जिसमें स्मार्ट रोड हो या फिर शहर के सैंडिस कंपाउंड का जीर्णोद्धार। आपको बता दें सिटी लिमिटेड (बीएससीएल) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के अध्यक्ष सह नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनन्द किशोर बीते कुछ महीने इस कंपाउंड का निरीक्षण किया था। जिसमें परियोजनाओं की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें ससमय पूरा करने का निर्देश भी दिया था । बीएससीएल की परियोजनाओं के स्थल निरीक्षण के क्रम में चल रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने सैंडिस कंपाउंड में काम कर रही एजेंसी को मानसून से पहले, पूर्व में स्वीकृत कार्यों […]

शाहकुण्ड जमालपुर में नौ दिवसीय महा विष्णु महायज्ञ का हुआ शुभारंभ // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर शाहकुण्ड जमालपुर में नौ दिवसीय महाविष्णु महायज्ञ का आज शुभारंभ हो गया है,जो एक मई से नौ मई तक महाविष्णु यज्ञ का भव्य आयोजन होगा,जिसका उद्घाटन जिला परिषद् अध्यक्ष टुनटुन साह एवं भागलपुर नगर निगम के मेयर सीमा साह द्वारा फीता काट कर किया गया, उद्घघाटन के दौरान पंचायत के प्रतिनिधि,क्षेत्र के गणमान्य लोग सहित काफी संख्या में श्रद्धालु लोग मौजूद थे,इस दौरान जिला परिषद् अध्यक्ष टुनटुन साह ने कहा कि जमालपुर में जिस तरह से नौ महल के पाँच कुंडीय यज्ञ शुभारंभ हो रहा है ऐसा पाँच कुंडीय यज्ञ कभी देखने या सुनने को मिल रहा है जो आज से पाँच कुंडीय नौ दिवसीय महाविष्णु यज्ञ जमालपुर में होने जा रहा है, वहीं इस तरह […]

सुल्तानगंज पुल के तेज आंधी से दुर्घटनाग्रस्त होने पर पुल निर्माण निगम लिमिटेड के चेयरमैन और डीएम ने कहा- होगी उच्च स्तरीय जांच // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर,सुलतानगंज पुल तेज आंधी व बारिश होने पर दुर्घटना ग्रस्त होने पर बिहार सरकार के पुल निर्माण निगम लिमिटेड के चेयरमैन संजय पाल,डीएम सुब्रत कुमार सेन, सहित अधिकारियों ने कल दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया था वही उच्च स्तरीय जांच टीम के द्वारा जांच कराए जाने की बात कही थी वही आज दुर्घटना की जगह पर कई इंजीनियर पहुंचे हुए थे और मुआयना कर रहे थे। लेकिन देखते ही सभी वहां से निकल पड़े। वही ग्रामीण भी दुर्घटनाग्रस्त पुल को देख रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बनने के पहले जब यह हाल है। अगर यह बनने के बाद हुआ होता तो क्या होता। वही ग्रामीणों पूरे पुल की जांच की मांग कर रहे हैं और कंपनी […]