April 28, 2022
नवगछिया आदर्श थाना का एडीजी अनिल किशोर यादव नें किया निरीक्षण // GS NEWS
DESK 04 Bसुल्तानगांज थाना की अपेक्षा नवगछिया थाना में बेहतर कार्य हो रहा हैं। यह बाते आदर्श थाना नवगछिया का निरीक्षण के दौरान एडीजी अनिल किशोर यादव ने कहा। कमजोर वर्ग के एडीजी नवगछिया थाना का निरीक्षण गुरूवार को करने आए थे। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर फायरिंग, शस्त्र लहराना एवं धमकी देना, हत्या, डकैती, लूट, फिरौती हेतु अपहरण, रंगदारी, चेन मोबाइल छिनने की घटना, महिलाओं के विरूद्ध अपराध, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विरूद्ध अत्याचार के मामले, वारंटी की गिरफ्तारी, कुर्की जब्ती, गंभीर कांडों के त्वरित अनुसंधान, गंभीर कांडों का त्वरित विचारण, प्रभावी गश्ती की व्यवस्था, दंड प्रक्रिया संहिता के तहत निरोधात्मक कार्रवाई का जायजा लिया। इस संबंध में एडीजी ने पत्रकारों को बताया कि मुख्यालय के निर्देश के अनुसार गंभीर अपराधों […]